मेथी दाना (Fenugreek Seeds) एक तरह का मसाला है जो कि हमारे घर की रसोई में आसानी से मिल जाता है। मेथीदाना में कई तरह के पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से इसे फायदेमंद माना जाता है। आपके पेट दर्द की समस्या से लेकर बाल त्वचा की एलर्जी ऐसी समस्याओं को भी ठीक करता है
तो आज की इस लेख में हम लोग बात करेंगे कि मेथी दाना का पानी पीने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं. अगर आप मेथी दाना थोड़ी देर उबाल लें और बाद में उसका पानी पिए तो बॉडी को कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं।
मेथीदाना पानी के फायदे | Fenugreek Seed Water Benefits
पेट की गंदगी बाहर करे | Remove Stomach dirt
अगर आपको कब्ज की समस्या है या फिर पेट की गंदगी बाहर नहीं निकलती , तो आपके पेट की गंदगी बाहर निकालने में और पेट साफ करने में मदद करता है तो आप मेथी दाना थोड़ा सा खा ले चाहे इसका पानी पिए आपके पेट के लिए बहुत बढ़िया फायदा देता है।
कोलेस्ट्रोल बैलेंस रखता है | Maintains Cholesterol balance
मेथी दाना उन लोगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है जिनका कोलेस्ट्रॉल सही नहीं रहता। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल सही नहीं है तो यह आगे चलकर आपके दिल के लिए नुकसानदेह हो सकता है तो कोलेस्ट्रोल को बैलेंस रखने के लिए मेथी दाना का पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।
जोड़ों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Joints
मेथी दाना और मेथीदाना का पानी आपके जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आजकल लोगों के जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द रहती है। जोड़ चाहे घुटनों के हो चाहे पीठ के । सभी जोड़ों में दर्द की समस्या होती रहती है तो मेथी दाना में anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं जो कि जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं पर आपको फायदा मिलता है।
बालो के लिए फायदेमंद | Beneficial for Hair
मेथी दाना का पानी आपके बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो मेथी दाना अगर आप किसी तेल में गर्म करके भी लगाएं तब भी आपके बालों को फायदा मिलेगा। अगर आप मेथी दाने का पानी पीते हैं। उससे भी आपके बालों में कोई रूसीनहीं रहती और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
इम्युनिटी बढ़ाता है | Boosts Immunity
अगर आपकी इम्युनिटी कम है, बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो मेथी दाना का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है जिससे कि आपकी इम्युनिटी अच्छी रहती है और आप जल्दी बीमार नहीं होते।
पुरुषों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Mens Health
मेथी दाना या फिर मेथी दाना का पानी पीना पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है कि पुरुषों में यौनशक्ति कम है अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाते या टेस्टोस्ट्रेरॉन लेवल कम है तो इन सभी दिक्कतों से निजात पाने के लिए आप मेथी दाना खा सकते हैं या फिर मेथी दाना का पानी पी सकते हैं। यह मर्दों के लिए रामबाण औषधि माना गया है।
वजन घटाने में फायदेमंद | Beneficial in Weight Loss
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, जिम जा रहे हैं तो मेथी दाना का पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पाचन को सही करता है जिससे कि मेटाबोलिज्म तेज होता है और खाया पिया लगता है। बॉडी का वजन घटाने में भी मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin
मेथी दाना आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाना स्वाद में कड़वा होता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि त्वचा पर होने वाले दाग धब्बे और पिंपल्स को ठीक करता है और त्वचा पे ग्लो बनाता है।
स्तन का आकार बढ़ाएं | Increase Breast Size
जिन महिलाओं के स्तन छोटे हैं। तो छोटे स्तन का आकार बढ़ाने के लिए भी आप मेथीदाना का सेवन कर सकते हैं या फिर मेथी दाना का पानी पी सकते हैं।
महिलाओं में दूध की बढ़ोतरी | Increased milk production in women
जो महिलाएं नवजात शिशु को दूध पिलाती हैं। उनके लिए भी मेथी दाना खाना या फिर मेथी दाना का पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह महिलाओं में दूध की बढ़ोतरी करती है जिससे कि नवजात शिशु की ग्रोथ अच्छी होती है।
और पढ़े
- Zandu Ashwagandha KSM-66 : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग