खुरासानी अजवायन क्या होती है , फायदे और नुकसान | Khurasani Ajwain Benefits

अजवाइन (Ajwain) बहुत फायदेमंद मानी जाती है। तीन चार प्रकार की आपको मार्केट में मिल जाएगी। लेकिन आज हम बात करेंगे खुरासानी अजवायन के बारे में खुरासानी अजवायन (Khurasani Ajwain) देसी अजवाइन से थोड़ी अलग होती है। इसके इस्तेमाल से बच्चों को सर्दी होने वाली बीमारियों से बचाने में काफी मदद मिलती है। 

खुरासानी अजवायन को औषधीय पौधा भी कहा जाता है। इसे अंग्रेजी में Henbane कहा जाता है। इसके बीज पत्ते और जड़ आयुर्वेद और यूनानी नुस्खों में इस्तेमाल किए जाते हैं। 

खुरासानी अजवायन (Khurasani Ajwain) में एंटीऑक्सीडेंट, Alkenoids भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि इसे प्रभावशाली बनाते हैं। चलिए बात करते हैंखुरासानी अजवायन के फायदों के बारे में। 

खुरासानी अजवायन के फायदे। Khurasani Ajwain Benefits

नींद की समस्या दूर करे

अगर आपको अच्छे से नींद नहीं आती ,तो खुरासानी अजवायन कि सीमित मात्रा सेवन करने से नींद अच्छी आती है। दिमाग को शांत करने में मदद करती है 

दर्द में राहत

खुरासानी अजवायन को नेचुरल दर्द निवारक भी कहा जाता है। यह खासतौर पर जोड़ों की दर्द, दांत दर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा गर्म पानी के साथ सेवन करने से अच्छा फायदा मिलता है। 

खांसी और दमा से राहत 

खुरासानी अजवायन का उपयोग खांसी, दमा और सांस की तकलीफ में भी किया जा सकता है। यह आपके सांस मार्ग को खोलने में मदद करती है। सर्दियों में अक्सर लोगों को ऐसी तकलीफ देखने में मिलती है। 

कोलेस्ट्रोल को बैलेंस करती है।

इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. कोलेस्ट्रोल अगर लंबे समय तक रहे तो यह आपके दिल के लिए घातक हो सकता है .यह शरीर से कोलेस्ट्रोल को कम करती है और गुड कोलेस्ट्रोल को मेंटेन करने का काम करती है। 

पेट के लिए फायदेमंद 

खुरासानी अजवायन आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। यह देसी अजवाइन की तरह ही गैस, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। 

stomach pain girl

मांसपेशियों की ऐंठन में फायदा 

खुरासानी अजवायन आपकी मांसपेशियों को भी रिलैक्स करती है। अगर आपके मस्ल में क्रम्प सस्पेंस हो गए हैं तो उन्हें दूर करने में काफी मदद मिलती है। 

लीवर को डिटॉक्स करें

खुरासानी अजवायन में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से लिवर की सफाई करने में मदद मिलती है। अगर आपका फैटी लीवर है या लीवर में गंदगी जमा हो गई है तो लिवर की सफाई करने में मदद करती है और लिवर डिटॉक्स होता है। 

कान दर्द में राहत 

खुरासानी अजवायन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से कान दर्द को कम करने में मदद मिलती है और कान से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

सर्जिकल दर्द से राहत

पुराने समय में जब एनेस्थेटिक नहीं होते थे तब शरीर को दर्द से राहत देने के लिए इसी का उपयोग किया जाता था जो कि दर्द को कम करने में मदद करती थी। 

किडनी स्टोन से राहत 

खुरासानी अजवायन में बहुत से औषधीय तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से किडनी स्टोन के खतरे को भी कम कर सकते हैं जो कि यूरिन के साथ बाहर निकल जाती है। 

खुरासानी अजवायन का सेवन कैसे करें? 

खुरासानी अजवायन का सेवन करने के कई तरीके हैं। 

आप इसका बीज का सेवन भी कर सकते हैं। 

इसका धुआ भी ले सकते हैं।

इसकी चाय भी पी सकते हैं 

बीज का सेवन 

1-2 चुटकी शहद या गुनगुने पानी के साथ आप खा सकते हैं 

काढ़ा या चाय 

आप जब काढ़ या  चाय बनाएं तो उसमें थोड़ी सी हल्की मात्रा इसकी भी डाल दें, जिससे पाचन और सांस में समस्याओं में आपको राहत मिलती है। 

धुआं (स्मोक थेरेपी) 

पुराने समय में इसके बीज को जलाकर धुआं  लिया जाता था। यह दमा और खांसी में राहत देता है। 

यह भी पढ़े : Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग

खुरासानी अजवायन के नुकसान

ज्यादा मात्रा में जहर जैसा असर 

अगर इसे अधिक मात्रा में लिया जाए तो यह टॉक्सिक हो सकता है यानी कि जहर बन सकता है। 

गला सूखने की समस्या 

अगर खुरासानी अजवायन का अधिक सेवन किया जाए तो बार बार गला सूखने की समस्या भी पैदा हो सकती है। 

चक्कर आने की समस्या

इसके अधिक सेवन करने से चक्कर आना या भ्रम होने की समस्या भी खड़ी हो सकती है। 

दिल की धड़कन तेज 

यह हार्ट रेट बढ़ा देती है जो कि खतरनाक हो सकती है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक 

गर्भवती महिलाओं या स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए? 

इन लोगों को खुरासानी अजवायन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

  • छोटे बच्चे 
  • दिल के मरीज 
  • गर्भवती महिलाएं 
  • मानसिक रोग से पीड़ित 
  • हाई बीपी वाले लोग 

निष्कर्ष 

खुरासानी अजवायन एक बहुत शक्तिशाली औषधीय पौधा है जो सही तरीके से और सही मात्रा में इस्तेमाल करने से कई स्वास्थ्य लाभ देता है जैसे कि दर्द से राहत, नींद सुधार और सांस की समस्या में मदद.
लेकिन अगर गलत तरीके से या ज्यादा सेवन किया जाए तो वहीं नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *