]आजकल कॉफी हेल्थ और वेट लॉस के लिए पूरी दुनिया में चर्चा में है।चाहे आप ग्रीन कॉफी पी ले चाहे आप ब्लैक कॉफी पिए।
ब्लैक कॉफी के बारे में तो सभी को पता है लेकिन ग्रीन कॉफी पीने के बारे में बहुत कम लोग जानते है ।
तो आज हम ग्रीन कॉफी पीने के बारे में बात करेंगे।
ग्रीन कॉफी (Green Coffee) क्या होती है, यह कैसे काम करती है। इसके फायदे क्या हैं और नुकसान क्या हो सकते हैं?
ग्रीन कॉफी क्या होती है
ग्रीन कॉफी (Green Coffee) दरअसल कॉफी के कच्चे बीज होते हैं जिन्हे कि भुना नहीं जाता यानी कि रोस्ट नहीं किया जाता। यह हरे रंग के ही देखने को मिलते हैं। हो सकता है कि कुछ लोगों को स्वाद में भी यह अच्छे ना लगे क्योंकि इनमें थोड़ा-थोड़ा कड़वाहट भी रहता है।
आप कॉफी जो हम पीते हैं, उसकी खुशबू बहुत अच्छी लगती है लेकिन ग्रीन कॉफी में आपको कोई भी खुशबूदार एहसास देखने को नहीं मिलता।
इसमें एक खास तत्व पाया जाता है क्लोरोजेनिक एसिड ((Chlorogenic Acid). यही कंपाउंड हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है जो कि वजन घटाने के साथ-साथ और भी कई फायदे देता है। (1)
ग्रीन कॉफी पीने के फायदे
वजन घटाने में फायदेमंद
ग्रीन कॉफी का मुख्य काम वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। अगर आप कोई वेट लॉस का सप्लीमेंट भी देखेंगे तो उसमें ग्रीन कॉफ़ी एक्सट्रेक्ट भी इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपको वेट लॉस सप्लीमेंट नहीं ले सकते तो आप ग्रीन कॉफी ले आइए. उसके एक से दो कप दिन में पिएंगे तो बॉडी में जमा चर्बी कम होने लगेगी। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। और यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसी कारण से लोग ग्रीन कॉफी पीना पसंद करते हैं। (2)

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
ग्रीन कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। यह आपके बीपी को कंट्रोल में रखते हैं। ब्लैक कॉफी पीने से बीपी बढ़ता है जबकि ग्रीन कॉफी से बीपी कंट्रोल में रहता है, बीपी कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बैलेंस रखने का काम करती है। (3)
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल
ग्रीन कॉफी इंसुलिन बहुत कम होता है कि आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने का काम करती है तो डायबिटीज के मरीजों को भी दिन में एक कप ग्रीन कॉफी पीने की सलाह दी जाती है।
एनर्जी देती है
ग्रीन कॉफी में ब्लैक कॉफी की तरह कैफीन तो नहीं होती, अगर होती भी है तो बहुत कम मात्रा में होती है। लेकिन फिर भी यह आपको एनर्जी देती है जिससे थकान कम महसूस होती है। अगर आप ऑफिस वर्क करते हैं तो फोकस और एक्टिवनेस बढ़ाती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
ग्रीन कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं।जिससे स्किन हेल्दी रहती है। ग्रीन कॉफी पीने से बुढ़ापा भी जल्दी नहीं दिखता।
लीवर के लिए फायदेमंद
कुछ रिसर्च के अनुसार ग्रीन कॉफी आपके लीवर को भी फायदा देती है। यह लीवर पर जमा चर्बी को कम करती है। लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने का काम करती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
ग्रीन कॉफी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने का काम करती है जैसा मैंने पहले भी बताया कि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जोकि हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। पिंपल और एक्ने दूर करने का काम भी करती है
ग्रीन कॉफी पीने के नुकसान
जहां ग्रीन कॉफी पीने के फायदे हैं वहीं कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकते हैं।
- ग्रीन कॉफी में कैफीन होती है तो कुछ लोगों को कैफीन ज्यादा सूट नहीं करती ,इसलिए इससे आपको नींद की समस्या हो सकती है या घबराहट हो सकती है।
- ग्रीन कॉफी पीने से पेट की समस्या एसिडिटी या गैस की समस्या भी हो सकती है।
- ग्रीन कॉफी ज्यादा पीने से आपका बीपी और ज्यादा कम हो सकता है तो अगर आपका बीपी पहले से कम है तो इसका कम मात्रा में सेवन करें।
- गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। वैसे तो प्रेगनेंसी में ब्रेस्टफीडिंग में ग्रीन टी ग्रीन कॉफी का सेवन बिल्कुल ना करें।
- ग्रीन कॉफी ज्यादा सेवन करने से आपको डिहाइड्रेशन, कमजोरी या सिर दर्द भी हो सकता है।
ग्रीन कॉफी कब और कैसे पीनी चाहिए
ग्रीन कॉफी बनाने की विधि बहुत आसान है।
- आप एक कप पानी उबालें।
- उसमें एक कप ग्रीन कॉफी, बींस पाउडर या फिर बीन्स डाल दें।
- 5 से 10 मिनट उबालें और छानकर पिये
- ग्रीन कॉफी का एक कप सुबह खाली पेट या खाना खाने के 30 मिनट बाद पी सकते हैं?
निष्कर्ष
ग्रीन कॉफी एक हेल्थी ड्रिंक हो सकती है जो कि वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है लेकिन ग्रीन कॉफी कोई जादुई चीज नहीं है जो कि एकदम से आपका वजन कम कर दे।
इसके लिए आपको अपनीकैलोरी पर ध्यान देना होगा और एक्सरसाइज भी जरूरी है।
अगर आप ग्रीन कॉफी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपका वजन थोड़ा ज्यादा तेजी से कम हो सकता है और चेहरे पर भी ग्लो आएगा।
यह भी पढ़े
काली चाय (Black Tea) पीने का फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
Hormonal Weight Loss: थायरॉइड से वजन कम करने के वैज्ञानिक तरीके
Nutrition99 में हर आर्टिकल Trusted Source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Factचेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable,Accurate aur Trustworthy होता है। लेकिन यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य Healthcare Provider से सलाह लें।