पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कमी: कारण, लक्षण और उपचार

टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) एक महत्वपूर्ण हार्मोन है। जो कि पुरुषों के शरीर की  बनावट और यौन क्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। ये शुक्राणु बनाने, यौन इच्छा और यौन उत्तेजना के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। (1)

उम्र बढ़ने, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खान-पान के कारण इसका स्तर कम होने लगता है। 

कम टेस्टोस्टेरोन की वजह से योन की कमी, मानसिक तनाव,मोटापा कैसे चीजें देखने को मिलती हैं. 

आजकल कम उम्र के पुरुषों में भी लो टेस्टोस्टेरोन की समस्या देखने को मिलती है जो कि एक बहुत चिंता का विषय है। कम टेस्टोस्टेरोन के लक्षण आप खुद भी देख सकते हैं.चलिए बात करते हैं उन लक्षणों के बारे में। 

लो टेस्टोस्टेरोन के मुख्य लक्षण (Signs of Low Testosterone)

कमजोरी और थकान

अगर आपको बिना मेहनत किए हर वक्त ज्यादा थकान या कमजोरी फील होती  हैं, सुस्ती फील करते हैं तो आप में इस हार्मोन की कमी देखने को मिल सकती है। 

मसल्स की कमी होना

टेस्टोस्टेरोन मसल बनाने में भी फायदा देता है। अगर आपका बॉडी मास कम हो रहा है तो भी टेस्टोस्टेरोन की कमी देखने को मिल सकती है। यह खास करके मसल्स स्ट्रैंथ और फंक्शन में बहुत ज्यादा हेल्प करता है। (2)

मोटापा बढ़ना 

अगर आपकी बॉडी में मोटापा एकदम से बढ़ने लगा है। खासकर के पेट के आसपास की चर्बी जिसे हम बेली फैट कहते हैं तो भी टेस्टोस्टेरोन की कमी हो सकती है। कुछ पुरुषों में गायनो की समस्या हो जाती है जिसे मैन बूब कहते हैं। वह भी टेस्टोस्टेरोन की कमी की वजह से ही होता है। 

खून की कमी 

आजकल टेस्टोस्टेरोन की कमी की वजह से खून की कमी भी देखने को मिलती है। अगर आपकी बॉडी में खून की कमी है तो आप एनीमिया के शिकार भी हो सकते हैं। (3)

याददाश्त की कमी

टेस्टोस्टेरोन आपके याददाश्त से भी संबंध रखता है। अगर आपकी याददाश्त की कमी हो रही है। बहुत जल्दी चीजें भूल रहे हैं तो भी टेस्टोस्टेरोन की कमी हो सकती है बॉडी में। (4)

यौन इच्छा की कमी 

tensed man with woman

अगर आपकी बॉडी में यौन इच्छा की कमी है, इरेक्शनकी कमी हो गई है, स्टेमिना की कमी है तो यह भी मुख्य तौर पर टेस्टोस्टेरोन की कमी की वजह से ही होता है। 

बाल झड़ना या बाल पतले होना

टेस्टोस्टेरोन की कमी से बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं। हमारी जो दाढ़ी के बाल बढ़ते हैं, वह भी टेस्टोस्टरॉन से ही बढ़ते हैं। अगर आपकी दाढ़ी के बाल नहीं बढ़ रहे और सर के बाल भी झड़ रहे हैं तो यह टेस्टोस्टेरोन की कमी के ही संकेत हो सकते हैं.

मूड स्विंग होना

बहुत से लोगों में  मूड स्विंग की समस्या  देखने को मिलती है। उन्हें किसी भी चीज में आनंद नहीं आता। बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं. अगर  ऐसे मूड देखने को मिलता है तो यह भी टेस्टोस्टेरोनन की कमी से ही हो सकता है। (5)

हड्डियां कमजोर होना 

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं. टेस्टोस्टेरोन की कमी हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ वैसे भी हड्डियां कमजोर होती है। लेकिन अगर यह 35 से पहले ही हड्डियां कमजोर हो रही है तो यह अच्छे साइन नहीं है। 

टेस्टोस्टेरोन को प्राकृतिक तरीके से कैसे बढ़ाया जाए? ( How to Increase Testosterone)

अगर आप बिना दवा खाए प्राकृतिक तरीके से टेस्टोस्टरॉन लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो यह कुछ तरीके आप अपना सकते हैं। 

वेट ट्रेनिंग और एक्सरसाइज करें

बहुत से लोग जब कमजोरी फील करते हैं या फिर उनके दिमाग में आता है कि कुछ एक्सरसाइज करना चाहिए तो सिर्फ योगा या सैर  ही करते हैं, लेकिन ऐसे काम नहीं चलेगा। आपको वेटलिफ्टिंग करनी चाहिए। वेटलिफ्टिंग कीजिए, पुश अप कीजिए, स्कॉट कीजिए। तभी आपको अच्छा फायदा मिलेगा। 

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए लोअर बॉडी एक्सरसाइज करने से ही अच्छा फायदा मिलता है। हफ्ते में 4 से 5 दिन वर्कआउट जरूर करें। 

विटामिन डी और धूप 

विटामिन D हार्मोन से रिलेटेड विटामिन है। अगर आप धूप नहीं लेते तो मूड स्विंग देखने को मिलता है. विटामिन डी की कमी से टेस्टोस्टेरोन की कमी होने लगती है तो आप धूप में जरूर जाए और अगर ज्यादा विटामिन डी की कमी है तो सप्लीमेंट का सहारा ले सकते हैं। 

हाई प्रोटीन और फैट वाली डाइट लें

अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है तो अपनी बॉडी के हिसाब से उतना ही ग्राम प्रोटीन जरूर लें। प्रोटीन के लिए आप अंडे, दूध, दही, पनीर, चिकन इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। हेल्दी फैट्स के लिए देसी घी, बादाम और अलसी का सेवन जरूर करें। हेल्दी फैट्स भी हमारे टेस्टोस्टेरोन के लिए बहुत जरूरी है। 

तनाव को कम करें

अगर आप बहुत तनाव में रहते हैं तो तनाव भी आपके टेस्टोस्टेरोन को कम करता है। तनाव को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें या फिर योगा का सहारा लें। दोस्तों के साथ गेट टुगेदर भी कर सकते हैं। 

पर्याप्त नींद लें 

नींद की कमी भी आपके टेस्टोस्टेरोन को कम कर सकती है। इसलिए दिन में 7 से 8 घंटे नींद लेना बहुत जरूरी है। 

शुगर और जंक फूड से बचें 

अत्यधिक चीनी, फास्ट फूड और प्रोसैस्ड फूड टेस्टोस्टेरोनको कम करता है , तो जितना हो सके इनसे दूरी बनाये 

आयुर्वेदिक चीजों का सहारा लें 

आप आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सहारा भी ले सकते हैं जैसे कि अश्वगंधा, शिलाजीत, सफेद मुसली, यह सभी टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में सहायता देते हैं, लेकिन इन्हें लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले ले। 

अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहे

शराब और धूम्रपान टेस्टोस्टेरोन को तेजी से घटाते  हैं। इसलिए इन्हें कम मात्रा में सेवन करें या फिर हो सके तो बंद कर दें। 

निष्कर्ष 

टेस्टोस्टेरोन की कमी एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। आज के खराब लाइफस्टाइल खराब खानपान की वजह से लो टेस्टोस्टेरोन के संकेत देखने को मिल रहे हैं. 

तो इसे सही करने के लिए सबसे पहले अपना लाइफस्टाइल में बदलाव करे,एक्सरसाइज करना शुरू करें। 7 से 8 घंटे नींद लें और अपनी डाइट में बदलाव लाएं। बस इतना करने से ही आपको बहुत अच्छा फायदा मिलेगा और आप एनर्जेटिक फील करेंगे। 

अगर आप शरीर को लंबे समय तक फिट मजबूत और ऊर्जावान बनाना चाहते हैं तो आज से ही अच्छी आदतों को अपनाएं। 

यह भी पढ़े

Nutrition99 में हर आर्टिकल Trusted Source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Factचेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable,Accurate aur Trustworthy होता है। लेकिन यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य Healthcare Provider से सलाह लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *