Himalaya Plantenza

Himalaya Platenza Tablet के फायदे, उपयोग और दुष्प्रभाव

आज हम हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। हिमालया के बहुत सारे प्रोडक्ट आते हैं, और जिनमें से एक है हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza). हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट मार्केट में आसानी से मिल जाती है। आज के इस लेख में हम लोग जानेंगे प्लेटेंजा (Plantenza) क्या काम करती है, इसके घटक क्या है, फायदे क्या है? और कैसे इस्तेमाल की जाती है? तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

हिमालया प्लेटेंजा क्या है? Himalaya Platenza Kya Hai

यह भी पढ़े :
हिमालया यष्टिमधु के फायदे और नुकसान
Hamdard Safi : फायदे , नुकसान और उपयोग

हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका मुख्य रूप से मलेरिया, डेंगू जैसे बुखार में प्रयोग किया जाता है। यह आयुर्वेदिक औषधि है इसलिए धीरे-धीरे काम करती है। 

मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां काफी घातक हो सकती है, यदि इनका इलाज सही तरीके से ना किया जाए। तो यह आपके खून के प्लेटलेट्स को कम कर देती हैं। यदि मौके पर प्लेटलेट्स ना बढ़ाए जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है. हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट मरीज के प्लेटलेट को बढ़ाती है और आराम दिलाती है। यह एक प्रभावी जैविक दवा के रूप में प्रयोग की जाती है। 

हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट के घटक। Himalaya Platenza Composition

हिमालय प्लेटेंजा में मुख्य रूप से तीन घटक हैं।

  • गुडुची  
  • मारीच 
  • पपीता 

यह एक प्रभावित जैविक दवा है जो कि मरीज के प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करती है। गुडुची जिसे हम

गिलोय भी कहते हैं यह मरीज के बुखार को कम करने का काम करती है और पपीता प्लेटलेट काउंट को बढ़ाता है। इसका प्रभाव दो-तीन दिनों के बाद दिखना शुरू हो जाता है। मारीच काली मिर्च को कहते हैं, जो कि एक एंटीवायरल का काम करती है। 

हिमालया प्लेटेंजा टेबलेट के लाभ Himalaya Platenza Benefits

  • हिमालय प्लेटेंजा टेबलेट थ्रोंबोसाइटोपेनिया को बढ़ाती है, जिससे कि डेंगू बुखार कम होता है और प्लेटलेट बढ़ते हैं। 
  • यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। बुखार होने पर अक्सर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तो इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाता है जो कि आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
  • यह आपके प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने का भी काम करती है। कम प्लेटलेट होने पर व्यक्ति बहुत कमजोर फील करता है। यहां तक कि उसकी जान भी जा सकती है। हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट में पपीते के पत्ते का अर्क हैं जो कि व्यक्ति के घाव भरने का भी काम करते हैं। 
  • हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट मलेरिया जैसे बुखार को कम करने का भी काम करती है। मलेरिया में अक्सर सिर दर्द और सर्दी जैसी समस्याएं होने लगती हैं तो इससे  निजात दिलाती है। 

हिमालया प्लेटेंजा टेबलेट के नुकसान और सावधानियां | Himalaya Platenza Side Effects

जिस तरह से किसी भी दवाई या आयुर्वेदिक औषधि का उपयोग करने से हमें कई फायदे होते हैं वही इसके कुछ व्यक्तियों को साइड इफेक्ट भी  हो सकते हैं। 

  • दस्त एक ऐसी समस्या है जिसका सामना किसी भी मरीज को कोई भी दवाई का सेवन करने के बाद कभी भी हो सकता है। हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट लेने से शुरु शुरु में दस्त जैसी समस्या हो सकती है। 
  • कुछ लोगों को ही हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट का सेवन करने से पेट में दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है 

हिमालया प्लेटेंजा टेबलेट का सेवन कैसे करें? How to Use Himalaya Platenza

हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट का  सेवन खाली पेट करना चाहिए। खाली पेट दिन में एक बार निश्चित समय 1 सप्ताह के लिए इसका सेवन करने से अच्छे फायदे देखने को मिलते हैं। 

हिमालय प्लेटेंजा की कीमत | Himalaya Platenza Price

हिमालया प्लेटेंजा (Plantenza) टेबलेट की 20 गोलियों का पत्ता आपको ₹75 में आसानी से मिल जाएगा। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *