जीरा (Cumin Seeds) हमारे घरों की रसोई में आसानी से मिल जाता है। यह एक तरह का मसाला है जो कि खाने का स्वाद बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जीरे वाला पानी पीने से आपको कितने ज्यादा फायदे मिलते हैं.
जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, anti-inflammatory तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए या खाना पचाने में मदद करता है और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। अगर आप वजन को कम करना चाहते है के तो उसमे भी फायदेमंद माना जाता है.इस लेख में हम लोग जानेंगे जीरे का पानी पीने के फायदे के बारे में और जीरे का पानी कैसे बनाया जाए, कैसे बनाते हैं
जीरे वाला पानी पीने के फायदे| Jeera Water Benefits in Hindi
चर्बी घटाने में फायदेमंद | Beneficial in Reducing Body Fat
आजकल गलत खानपान की वजह से लोगों की चर्बी बढ़ रही है, वजन बढ़ रहा है और वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं तो अगर आप सभी नुस्खे अपना के थक गए हैं तो आपको जीरे वाला पानी पीना शुरू करना चाहिए। जीरे में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि पेट पर चर्बी बढ़ने नहीं देता और चर्बी घटाने में मदद करता है।
यह आपके पाचन क्रिया को बढ़िया करता है जो कि खाया पिया अच्छे से पचता है और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है | Increases immunity
जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें और भी ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं तो अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं, वायरल इंफेक्शन वगैरह हो जाती है तो उसे ठीक रखने के लिए आप जीरे वाला पानी पी सकते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद | Beneficial For Digestion
आजकल बाहर के खानपान की वजह से लोगों का पाचन बहुत खराब हो गया है अगर आपको भी पाचन संबंधी कोई दिक्कत है जैसे कि कबज, गैस या फिर खट्टे डकार तो आप जीरे वाला पानी पीना शुरू कर दें। यह आपको कब्ज नहीं होने देता और कोई पाचन संबंधी और समस्या है तो उसे भी ठीक करने में मदद करता है।
शुगर में फायदेमंद | Beneficial in Diabetes
अगर आप शुगर के मरीज हैं। आपकी शुगर बहुत बढ़ जाती है तो डायबिटीज पेशेंट को भी जीरे वाला पानी पीना चाहिए यह उनके लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin
जब आपका पेट साफ होगा आपको खाया पिया अच्छे से पचेगा तो इसका असर आपके चेहरे पर भी होगा। आपके चेहरे पर कोई दाग धब्बे नहीं रहेंगे तो चेहरा भी साफ हो जाएगा। इसलिए यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
जीरे वाला पानी कैसे बनाएं | Jeera Water Recipe
जीरे वाला पानी (Cumin Water) बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजें लेनी है।
- एक गिलास पानी
- एक चम्मच जीरा
- थोड़ी सी शहद
बनाने की विधि | Method of preparation
- एक गिलास पानी को 5 से 10 मिनट तक उबालें।
- अब उसमें एक चम्मच जीरा डाल दे।
- अब 5 मिनट तक उबलता रहने दे। जब तक पानी का रंग बदल नहीं जाता।
- जब पानी का रंग पीला हो जाए तब गैस बंद कर दें और जीरे वाले पानी को छान लें।
- आपका जीने वाला पानी तैयार है इसमें स्वाद के तौर पर थोड़ी सी शहद डाल सकते हैं।
जीरे वाला पानी कब और कैसे पिए | When and how to drink cumin water
जीरे वाला पानी आप खाली पेट भी पी सकते हैं। अगर आप खाली पेट नहीं पीना चाहते तो आप खाना खाने के आधा घंटा बाद भी पी सकते हैं।
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
- कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग