लौकी का जूस पीने के फायदे | Lauki Juice Benefits in Hindi

जूस पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे जूसभी हैं, अगर उनका सेवन किया जाए तो कई गुना अधिक फायदे मिलते हैं। ऐसे जूस में से एक है लौकी का जूस (Bottle Gourd Juice) 

लौकी (Bottle Gourd) एक सब्जी है। इसे खाना तो कोई पसंद नहीं करता। खास करके जब इसका नाम भी लिया जाए तो लोगों का नाक चढ़ जाता है। अगर आप लौकी खा नहीं सकते तो लौकी का जूस पी सकते हैं। लौकी का जूस पीने से आपको बहुत बढ़िया फायदे मिलेंगे। 

लौकी में फाइबर, विटामिन, मिनरल, पोटैशियम ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि हमें फायदा देते हैं तो चलिए बात करते हैं लौकी का जूस पीने के फायदे के बारे में 

लौकी के जूस के फायदे | Lauki Juice Benefits in Hindi 

वजन घटाने में फायदेमंद | Beneficial in Weight Loss

लौकी का जूस वजन घटाने  में बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है, तो अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो लौकी का जूस आपका मेटाबॉलिज्म बढ़िया करता है। इसके साथ ही जब हम लौकी का जूस बनाते हैं तो इसमें जीरा डाला जाता है, नींबू डाला जाता है जो कि जमा फैट को कम करता है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना शुरू करें। 

पेट की गर्मी दूर करता है। Removes stomach heat

लौकी का जूस पेट की गर्मी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपके जिगर में या पेट में गर्मी हो गई है तो गर्मी को शांत करने के लिए भी लौकी का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। 

कब्ज में फायदेमंद | Beneficial in Constipation

आजकल बाहर के खानपान की वजह से लोगों का पेट खराब हो जाता है। कब्ज हो जाती है तो लौकी के जूस में फाइबर पाया जाता है, तो यह आपके पेट को सही रखता है और कब्ज को दूर करने का काम करता है। 

कोलेस्ट्रोल से राहत | Cholesterol Balance

अगर आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बन गया है तो खराब कोलेस्ट्रोल को निकालने के लिए भी लोकी का जूस काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल होगा तो आपके दिल के लिए भी फायदेमंद नहीं होगा। तो दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप लौकी का जूस पी सकते हैं। 

रक्तचाप में फायदेमंद | Beneficial in Blood Pressure

उच्च रक्तचाप से निजात पाने के लिए भी लोकी का जूस पीना फायदेमंद रहता है. यह बीपी को बैलेंस रखता है और आपका दिल भी सही रहता है। 

पेशाब रोग में फायदेमंद  | Beneficial in urinary diseases

अगर आपको कोई पेशाब संबंधी रोग हो गया है, जिसे हम यूटीआई कहते हैं तो भी लौकी का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। यह पेशाब से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। 

त्वचा के लिए फायदे | Benefits for skin

हरी सब्जियां खाना आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं तो अगर आप लौकी का जूस पीते हैं तो आपकी त्वचा पर ग्लो आता है और त्वचा पर छोटे-मोटे दाग धब्बे हैं, वह भी खत्म हो जाते हैं। 

बालों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Hair

लौकी का जूस पीना बालों के लिए भी माना जाता है। लौकी का जूस पीने से बाल चमकदार बनते हैं औररूसी नहीं होती। 

लौकी का जूस कैसे बनाएं | How to make Bottle Gourd Juice

लौकी का जूस बनाना बहुत आसान है  

  • लौकी 
  • पुदीना 
  • जीरा
  • नींबू 

लौकी का जूस बनाने की विधि | Method of making Bottle Gourd Juice

  • लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे एक ग्राइंडर में डालने 
  • अब इसमें एक चम्मच जीरा और 4-5 पत्तियां पुदीने की डालें। 
  • अब इस मिश्रण को ग्राइंड करें। 
  • ग्राइंड करने के बाद इस मिशन को छान लें और जूस को अलग कर ले  
  • जूस में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं। और आपका लौकी का जूस तैयार है। 
  • नमक आप अपनी मर्जी के मुताबिक मिला सकते है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *