गिलोय एक बहुत फायदेमंद औषधि है जो कि आयुर्वेद में बहुत समय से इस्तेमाल की जा रही है। यह एक अमृत के समान मानी जाती है। कई तरह के रोगों में भी इसका फायदा देखा गया है। हाल ही में कुछ लोगों की गिलोय के प्रति रुचि बढ़ी है और लोग इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। अगर आपके घर के आसपास गिलोय का पौधा नहीं है तो आप पतंजलि गिलोय जूस (Patanjali Giloy Juice) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मार्केट में बहुत सारी कंपनियां गिलोय जूस बेच रही है। लेकिन पतंजलि का गिलोय जूस काफी अच्छा है और फायदेमंद भी है तो इस लेख में हम लोग बात करेंगे गिलोय जूस के फायदे के बारे में और यह कैसे इस्तेमाल करना चाहिए.
पतंजलि गिलोय जूस के क्या है? Patanjali Giloy Juice in Hindi
पतंजलि गिलोय जूस एक आयुर्वैदिक प्रोपराइटरी ब्लेंड है जोकि गिलोय की जड़ के एक्सट्रैक्ट को निकालकर बनाया जाता है। इसे प्रोपराइटरी मेडिसिन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गाउट, आर्टराइटिस यपेशाब की बीमारियों में बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है और इसके साथ ही अगर गंभीर बुखार हो जाए तो फायदेमंद रहती है
पतंजलि गिलोय जूस के फायदे। Patanjali Giloy Juice Benefits in Hindi
1.बुखार में फायदेमंद | Beneficial in Fever
पतंजलि गिलोय जूस बुखार में बहुत ज्यादा फायदेमंद रहती है। आजकल बहुत सारे घातक बुखार आ गए हैं। जैसे डेंगू, मलेरिया, जिसमें आपके ब्लड सेल कम हो जाते हैं। अगर आपके ब्लड सेल कम हो जाए तो उसे रिकवर करने के लिए आपको गिलोय जूस का सेवन करना चाहिए। यह बुखार को बहुत जल्दी कंट्रोल करता है और आप ठीक हो जाते हैं।
2. पाचन शक्ति बढ़ाता है | Increases Digestion Power
पतंजलि गिलोय जूस पाचन को मजबूत करने में भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका पाचन ठीक नहीं है। गैस वगैरह की प्रॉब्लम है या फिर कब्ज रहती है तो भी यह फायदेमंद माना जाता है।
3. गाउट में फायदेमंद | Beneficial in Gout
गाउट की समस्या में भी पतंजलि गिलोय स्वरस को फायदेमंद माना जाता है। हमारी बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा जब बढ़ जाती है तो गाउट की समस्या होने लगती है। जिससे हमारे पैरों के अंगूठे में सूजन आ जाती है या फिर पैरों में सूजन आ जाती है और दर्द होने लगते हैं। इसी को गाउट कहा जाता है। तो इससे निजात पाने के लिए यूरिक एसिड कम होना चाहिए। जिसे कंट्रोल करने के लिए गिलोय स्वरस काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
4. एनीमिया रोग में फायदेमंद | Beneficial in Anemia
एनीमिया रोग खून की कमी की वजह से होता है। यह ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता है तो अगर आपकी बॉडी में भी खून की कमी है। एनीमिया की शिकायत है तो आपको गिलोय स्वरस का सेवन करना चाहिए। यह एक अच्छी अटॉनिक है जो कि खून बनाने में फायदा देती है
5. मूत्र विकारों में फायदेमंद | Beneficial in Urinary Disorders
जैसा कि हमने शुरू में बताया कि यह यूरिनल यानी कि मूत्र विकार में भी फायदेमंद मारी जाती है। मूत्र विकार तो कई प्रकार के हो सकते हैं, कुछ व्यक्तियों में रुक रुक के पेशाब आता है। तो कइयों को बहुत तेजी से मूत्र आ जाता है, कंट्रोल नहीं कर पाते तो ऐसी बीमारियों से निजात पाने के लिए आपको खाली पेट पतंजलि गिलोय स्वरस का सेवन करना चाहिए।
6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है | Increases Immunity
अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। इम्युनिटी आपकी बहुत कम है तो आपको गिलोय स्वरस का सेवन करना चाहिए। आप की इम्युनिटी बढ़ाता है और बुखार से भी निजात मिलती है।
7. मोटापे से छुटकारा | Get rid of Obesity
कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि अगर आप पतंजलि गिलोय रस का सेवन करते हैं तो मोटापे पर भी काबू पाया जा सकता है। अगर आप नियमित व्यायाम के साथ गिलोय स्वरस का सेवन करेंगे तो यह चर्बी को तेजी से कम करने का फायदा देता है।
8. चिकनगुनिया में फायदेमंद | Beneficial in Chikungunya
चिकनगुनिया भी बहुत घातक बीमारी है तो अगर आपको ऐसा गंभीर बुखार हो जाए तो आपको पतंजलि स्वरस का सेवन जरूर करना चाहिए। यह चिकनगुनिया में को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पतंजलि गिलोय जूस पीने की विधि | Patanjali Giloy Juice Uses
पतंजलि गिलोय स्वरस पीने के तरीके की बात करें तो इसे 1 दिन में 15ml से 30ml पीना चाहिए। इसे आप सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं, या फिर किसी जूस में मिलाकर भी पिया जा सकता है?
पतंजलि गिलोय जूस की कीमत और कहां से खरीदें | Patanjali Giloy Juice Price
पतंजलि गिलोय जूस की कीमत ₹90 है जिसमें आपको 500ml की बोतल मिलती है। आप नीचे दिए गए लिंक से खरीद सकते हैं।
पतंजलि गिलोय जूस के नुकसान | Patanjali Giloy Juice Side Effects
- गिलोय शरीर के शुगर लेवल को घटाता है इसलिए कम डायबिटीज वालों को यह सेवन नहीं करना चाहिए।
- गिलोय आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ाता ही है लेकिन रूमेटाइड अर्थराइटिस में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, यह आपको नुकसान दे सकता है।
- गिलोय जूस का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेना चाहिए। हो सकता है कि आपको इससे एलर्जी हो।
- गिलोय का सेवन कभी-कभी निम्न रक्तचाप की समस्या भी देखने को मिलती है।
- कई बार गिलोय जूस का सेवन करने से कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।