सिंघाड़ा नाम का फल शायद ही आपने सुना हो, अगर सुना है तो उसके फायदे जानने आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हैं। सिंघाड़े को अंग्रेजी में Water Chestnut भी कहा जाता है। यह पौष्टिक और विटामिनस से भरपूर होता है। इसमें फाइबर भी उचित मात्रा में पाया जाता है। यह थोड़े काले नारंगी और हरे रंग में होता है। सर्दियां आते ही दुकानों में मिलना शुरू हो जाता है। यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता।
सिंघाड़ा खाने के भी अलग-अलग तरीके हैं। कुछ लोग तो कच्चा खाना पसंद करते हैं और कुछ लोग इसे उबालकर खाते है. सिंघाड़े में सिट्रिक एसिड, फास्फोरस, विटामिन, मैग्नीज, थायमिन, आयोडीन पोटैशियम यह सारे तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं तो इसीलिए यह पूरे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है तो चलिए बात करते हैं सिंघाड़े के फायदे के बारे में।
सिंघाड़े के फायदे | Singhara Benefits in Hindi
बीपी को कंट्रोल करता है।
अगर आपका बीपी कंट्रोल में नहीं रहता। बहुत बढ़ जाता है. तो बीपी को कम करने के लिए आप सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। अगर बीपी पहले से कम है तो सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए।
कोलेस्ट्रोल को बैलेंस करता है।
सिंघाड़े में कोलेस्ट्रोल बैलेंस करने की भी शक्ति होती है। अगर आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो यह आपके हृदय के लिए भी घातक हो सकता है. तो कोलेस्ट्रॉल को अच्छा करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
अच्छी नींद के लिए फायदेमंद
अगर आप सारा दिनस्ट्रेसमें रहते हैं और अच्छी नींद नहीं आती तो सिंघाड़े में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि माइंड को रिलैक्स करता है और अच्छी नींद लाने में आपको फायदा देता है।
फर्टिलिटी बढ़ाता है
सिंघाड़ा पुरुष और महिला दोनों के लिए फायदेमंद मारा जाता है। यह पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाता है और महिलाओं को भी फायदा देता है तो अगर आपकी फर्टिलिटी कम है तो सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए।
पाचन के लिए फायदेमंद
सिंघाड़े का सेवन करना पाचन के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको कब्ज की तकलीफ है या फिर पाचन आपका सही नहीं है तो सिंगाड़े में फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि कब्ज को दूर करता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करना चाहते हैं तो सिंघाड़े को अपनी डाइट में जरूर ऐड करें। यह वजन कम करने में तो सहायता करता है क्योंकि इसमें फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है। यह ज्यादा देर तक आपका पेट भरा रखता है जिससे आपको ज्यादा भूख नहीं लगती।
कमर दर्द में फायदेमंद
अगर आप कमर दर्द या फिर पीठ दर्द से परेशान हैं तो भी सिंघाड़े का सेवन करना फायदेमंद रहता है। यह कमर दर्द में फायदा देता है।
प्रेगनेंसी में लाभदायक
प्रेगनेंसी में सिंघाड़ा खाना मां और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है। इसके इलावा सिंघाड़ा खाने से पीरियड की समस्याएं भी ठीक होती है।
सिंघाड़ा कैसे खाएं | How To Eat Singhara
सिंघाड़ा खाने के कई तरीके हैं। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं, उबालकर भी खा सकते हैं और सिंघाड़े के आटे के कई व्यंजन भी बनाए जाते हैं, जैसे मर्जी सेवन कर सकते हैं।
- Zandu Vitality Booster Capsule : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Divya Kayakalp Vati के फायदे और नुक्सान । दिव्या कायाकल्प वटी
- Oats या Muesli, वजन घटाने के लिए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर
- Vitamin E Capsule Ke Fayde| विटामिन ई कैप्सूल के फायदे और उपयोग
- पतंजलि गिलोय जूस के फायदे और नुक्सान | Patanjali Giloy Juice Benefits
Be the first to comment on "सिंघाड़ा खाने के चमत्कारी फायदे | Singhara khane Ke Fayde | Water Chestnut"