गर्मियों के बाद जब बरसात आती है तो जामुन का स्वाद हर किसी को लुभाता है। काले काले जामुन बच्चे से लेकर बड़े तक हर किसी को बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। जामुन में मौजूद पौष्टिक तत्व बहुत फायदे देते हैं। जामुन में हीमोग्लोबिन बढ़ाने, हार्ट हेल्थ, पाचन क्रिया और वजन कम करने जैसे गुण पाए जाते हैं।
इसे अंग्रेजी में ब्लैकबेरी (Blackberry) भी कहा जाता है तो आज हम बात करेंगे की जामुन के कौन-कौन के फायदे हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
जामुन खाने के फायदे | Benefits of Eating Blackberries
जामुन में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ रखते हैं और शरीर की गर्मी को भी खत्म करने में फायदा देते हैं।
मुंह के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Mouth
जामुन खाना आपके मुंह और मसूड़ों के लिए फायदेमंद रहता है। गर्मियों में अक्सर पेट में गर्मी होने की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं तो छालो से निजात पाने के लिए भी जामुन का सेवन करना चाहिए।
त्वचा के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin
जामुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं यह चेहरे की झुर्रियां,मुंहासे, फोड़े फुंसियां इत्यादि को भी ठीक करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है.
खून बढ़ाता है | Increases Blood
हिमोग्लोबिन की कमी से शरीर में अक्सर निमोनिया जैसी शिकायत हो जाती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हीमोग्लोबिन की मात्रा अच्छी होनी चाहिए। यह गर्मी के दिनों में खून की मात्रा को बढ़ाता है।
डायबिटीज में फायदेमंद | Beneficial in Diabetes
जामुन में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो कि हृदय को स्वस्थ रखते हैं और यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है. जामुन एक ऐसा फल है जिसके फल, गुठली और इसके पेड़ की पत्तियों का भी फायदा लिया जा सकता है।
इम्युनिटी बढ़ाता है | Boosts Immunity
वैसे तो सभी फलों में विटामिन पाए जाते हैं। लेकिन जामुन में विटामिन खनिज और एंटीऑक्सीडेंट थोड़ी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। यह गर्मी के दिनों में रोजाना खाने चाहिए। जो की इम्युनिटी बढ़ाने में फायदा देते हैं।
वजन को कंट्रोल करता है। Controls Body Weight
जामुन में कैलोरीऔर फाइबर की मात्रा कम पाई जाती है। हमारे पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उसमें भी फायदा देता है।
पेट के लिए फायदेमंद | Beneficial for Stomach
जामुन को खाली पेट खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए जामुन को दोपहर के समय खाना चाहिए। खाली पेट खाने से पेट में एसिडिटी,जलन हो सकती है.
भूख बढ़ाता है | Increases Appetite
जामुन में ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्मियों में भूख बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों में अक्सर पानी ज्यादा पीने की वजह से या पेट में गर्मी होने की वजह से भूख नहीं लगती तो जामुन खाने से आश्चर्यजनक फायदे मिलते हैं. यह कब्ज को भी दूर करता है. पेट संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है और आपकी भूख को भी बढ़ाता है।
- Zandu Ashwagandha KSM-66 : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग