आजकल हेल्दी खाने वाले अपनी डाइट में ब्रोकली को खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। ब्रोकली गोभी की तरह दिखती है लेकिन गोभी से कई गुना महंगी पौष्टिक मानी जाती है। इसमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, प्रोटीन इत्यादि पाया जाता है। इसी वजह से आजकल लोग इसका सेवन बहुत ज्यादा कर रहे हैं तो आजके इस लेख में हम लोग बात करेंगे ब्रोकली खाने के फायदों के बारे में।
ब्रोकली खाने के फायदे | Broccoli Benefits in Hindi
वजन घटाने में फायदेमंद
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं? तो आपको अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर ऐड करना चाहिए। ब्रोकली में फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि गट हेल्थ अच्छी रखता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसका कम है। शुगर लेवल को भी कम रखता करता है।
इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो वजन घटाने में बहुत ज्यादा मदद करता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है तो सलाद के रूप में इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है।
लीवर के लिए फायदेमंद
लीवर हमारी बॉडी का बहुत विशेष! ऑर्गन है इसी वजह से लिवर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपको फैटी लीवर की भी समस्या है तब भी आप अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। लिवर की सफाई करने में मदद करती है।
हड्डियों और दातों के लिए
ब्रोकली में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जैसा कि आपको पता है कि आपकी हड्डियां और दांत कैल्शियम से बनते हैं। तो यह हड्डियों को मजबूत बनाती है और दांतों को भी सही रखती है. बच्चों के हड्डियों के विकास के लिए ब्रोकली का सेवन जरूर करवाना चाहिए।
दिमाग के लिए फायदेमंद
ब्रोकली खाना दिमाग के लिए भी फायदेमंद रहता है यह बच्चों के दिमाग के विकास में फायदा देता है और मेमोरी को बढ़ाता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
ब्रोकली खाना गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है तो इसलिए अगर आप गर्भवती हैं तो अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल कर सकती है।
पाचन के लिए फायदेमंद
जैसा कि मैंने शुरू में बताया। ब्रोकली में फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है,इसीलिए यह आपके पाचन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है, गट हेल्प को अच्छा करता है। इसमें विटामिन A भी पाया जाता है जो कि पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है और कब्ज़ नहीं होने देता।
- शंख भस्म के फायदे नुकसान और उपयोग | Shankh Bhasma Benefits
- TUDCA के फायदे ,नुकसान और लेने का सही तरीका
- कश्मीरी लहसुन के फायदे और नुकसान | Kashmiri Lehsun Benefits In Hindi
- पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कमी: कारण, लक्षण और उपचार
- ग्रीन कॉफी (Green Coffee) पीने का फायदे और नुकसान
एंटी एजिंग
ब्रोकली को एंटी एजिंग भी कहा जाता है। इसमें क्लोरोफिल और एंटी ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि त्वचा को नॉरिश रखते हैं और चेहरे पर झाइयां और दाग नहीं होने देते।
बालों के लिए फायदेमंद
ब्रोकरी खाना आपके बालों के लिए भी फायदेमंद रहता है। अगर आपके बाल नॉरिश नहीं है, बाल झड़ रहे हैं, टूट रहे हैं तो अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। यह बालों को स्वस्थ रखता है।
ब्रोकली का सेवन कैसे करें? How to Eat Broccoli
- ब्रोकली का सेवन करना बहुत आसान है। इसे आप किसी भी तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसकी आप सब्जी भी बना सकते हैं।
- वेज सूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो नॉनवेज में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
- स्मूदी भी बनाकर पी जा सकती है।
- सलाद में यह काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है।