40 की उम्र के बाद ये Supplements मत लेना | Supplements to Avoid After 40s

सप्लीमेंट्स (Supplements) आजकल की मॉडर्न लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। खास करके जो लोग जिम जा रहे हैं या फिर खेल खेलते है वह लोग सप्लीमेंट लिए बिना नहीं रह पाते। लेकीन एक उम्र के बाद व्यक्ति को कुछ सप्लीमेंट्स (supplements) नहीं लेने चाहिए। 

40 साल की उम्र के बाद पुरुषों में हॉर्मोन, दिल, लिवर, किडनी और प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए कुछ सप्लीमेंट्स या तो नहीं लेने चाहिए, अगर लेना भी पड़े तो डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए। 

तो चलीये बात करते हैं ऐसे कौन से सप्लीमेंट्स हैं जिन्हें 40 की उम्र के बाद नहीं लेना चाहिए, अगर लेना भी पड़े तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरुर ले ले।  

40 की उम्र के बाद ये सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए | Supplements to Avoid After 40s

टेस्टोस्टेरॉन बूस्टर (Testosterone Booster)

आजकल टेस्टोस्टेरॉन बूस्टर लेने का प्रचलन बहुत ज्यादा चल रहा है.टेस्टोस्टेरॉन बूस्टर चाहे नेचुरल हो चाहे मेडिसिनल हो. यह एक उम्र के बाद आपको नहीं लेना चाहिए। 

टेस्टोस्टेरॉन में Tribulus, D-Aspartic Acid, Testo blends यह आपको कहीं ना कहीं नुकसान दे सकता है. तो 40 की उम्र के बाद जबरदस्ती हॉर्मोन बढ़ाना खतरनाक हो सकता है जैसे कि  

  • इससे आपका प्रोस्टेट बढ़ने का खतरा हो सकता है। 
  • गुस्सा और बीपी बढ़ सकता है। 
  • ज्यादा टेस्टोस्टेरॉन दिल पर दबाव डालता है, दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। 

Synthetic Steroids / Prohormones

लोग सप्लीमेंट तो लेते ही हैं साथ में कुछ लोग Synthetic Steroids ड़ की तरफ भी जा रहे हैं तो सिंथेटिक स्टेरॉइड नहीं लेना चाहिए,अगर लेना पड़े तो किसी एक्सपर्ट की सलाह में ले.इससे भी आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है जैसे कि  

  • लिवर डैमेज हो सकता है लिवर हमारी बॉडी का एक अहम ऑर्गन है। 
  • दिल का रिस्क बढ़ जाता है,हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। 
  • नेचुरल टेस्टोस्टेरॉन बढ़ना बंद हो सकता है जिससे की आप नपुंसकता की तरफ जा सकते हैं। 

Iron Supplements (बिना कमी के)

अगर आप Iron सप्लीमेंट ले रहे हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह ले लेन या फिर अपना टेस्ट करवा ले। क्यूंकि इससे भी नुकसान हो सकता है जैसे कि 

  • दिल और लिवर में आयरन जमा
  • ऑक्सीडाटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। 

पुरुषों में आमतौर पर आयरन की कमी नहीं होती (1)

विटामिन E और A की ज्यादा डोज। 

विटामिन E और A एक फैट सोल्यूबल विटामिन है। कुछ लोग अपनी डायट में तो यह लेटे ही हैं। साथ में एक्स्टरा भी लेने की कोशिश करते हैं। खास करके 40 की उम्र के बाद. तो इससे आपको नुकसान हो सकता है  जैसे कि 

  • लिवर में टॉक्सिसिटी बढ़ सकती है यानी की लिवर खराबी हो सकता है 
  • दिल की बीमारी बढ़ा सकता है। 
  • यह आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। 
  • बॉडी में फैट की मात्रा भी बढ़ सकती है। (2)

फैट बर्नर सप्लीमेंट (Fat Burner Products)

कुछ लोग जल्दी अपना वजन घटाने के लिए फैट बर्नर सप्लीमेंट लेने लगते है।  लेकिन यह भी 40 के बाद न ले 

यह ज्यादातर फैट बर्नर सप्लीमेंट में अधिक मात्र में कैफीन, Yohimbine, DMAA, Synephrine ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि आपको फायदे की बजाय नुकसान दे सकते हैं जैसे कि  

  • हार्ट रेट बढ़ सकता है 
  • बीपी हाई हो सकता है ज्यादा बीपी हाई भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। 
  • आप अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं। (3)

अधिक कैलशियम सप्लीमेंट ( Calcium Supplements)

40 के बाद हड्डिया कमजोर होने लागती है इस वजह से हमें ज्यादा कैलशियम और मैग्निशियम की जरूरत पड़ती है। इस वजह से लोग ज्यादा कैलशियम और मैग्निशियम के सप्लीमेंट ज्यादा कैलशियम और मैग्निशियम के सप्लीमेंट लेने की कोशिश करते हैं। इससे भी नुकसान हो सकता है 

  • दिल में कैलशियम डिपोजिट बढ़ सकता है जिससे की दिल की समस्या हो सकती है। 
  • किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है,यह आजकल बहुत ज्यादा हो रहा है. (4)

ज्यादा पावरफुल प्रिवर्कआउट लेना (Pre Workout Supplements)

आजकल लोग जिम तो जा रहे हैं लेकिन जिम जाने से पहले प्रीवर्कआउट (Pre Workout) सप्लीमेंट लेने का चलन बहुत ज्यादा चल रहा है। प्रीवर्कआउट (Pre Workout)  में ज्यादा कैफीन और स्टिमुलेंट  होते हैं जोकि 40 की उम्र के बाद लेना खतरनक हो सकता है। यह आपको कई तरह के नुकसान दे सकता है जैसे की। 

  • दिल के लिए खतरनाक, यह आपकी हार्ट रेट को बढ़ा सकता है, जिससे की दिल की समस्या हो सकती है। 
  • इसमें अधिक मात्रा में कैफीन होने की वजह से आपके नींद खराब हो सकती है। 
बस ये चीजे आपको 40 की उम्र के बाद नहीं लेनी चाहीई और इनसे बचना चाहिए। कुछ स्ट्रांग हर्बल सप्लीमेंट भी एक्सपर्ट की सलाह के बिना न ले जैसे कि शिलाजित,माका,आयुर्वेद भस्मे 

40 की उम्र के बाद क्या है सुरक्षित विकल्प | Supplements for Men over 40

अगर आपको डॉक्टर अनुमति देता है और आप कुछ लेना ही चाहते हैं तो कुछ हेल्दी सप्लीमेंट आप ले सकते हैं लेकिन एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरुर ले ले जैसे कि  

Buy Omega 3 Capsule 

निष्कर्ष 

अगर आप जिम जा रहे हैं, बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं तब आपको सप्लीमेंट लेना आप सप्लीमेंट ले सकते हैं। लेकिन कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले ले. अगर आपको कोई भी तकलीफ है जैसे की प्रोस्टेट, बीपी, डाइबिटीज़ तो आपको ज्यादा सावधानी लेनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी सप्लीमेंट नहीं लेना चाहीई।

Nutrition99 में हर आर्टिकल Trusted Source और रिसर्च के सपोर्ट के साथ लिखा जाता है. हर इनफार्मेशन पब्लिश करने से पहले Factचेक किया जाता है। इसलिए हमारा कंटेंट Reliable,Accurate aur Trustworthy होता है। लेकिन यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य Healthcare Provider से सलाह लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *