माजूफल (Majuphal) एक आयुर्वेदिक औषधिय फल है। इसे कई हर्बल दवाइयों में इस्तेमाल किया जता है। इसे हिंदी में माजूफल और तमिल में मस्काई के नाम से जाना जाता है। इसके फायदे बहुत ज्यादा है।
माजूफल देखने में गोल और कठोर होता है इसके ऊपर छोटे-छोटे कांटे जैसे आकार भी देखने को मिल सकते हैं।
इसका इस्तेमल मुंह के संक्रमण को दुर करने,यूटीआई में और घाव के लिए किया जता है। तो चलीये जानते हैं माजूफल (Oak Galls) के फायदे और उपयोग के बारे में
माजूफल के फायदे | Majuphal Benefits
मुंह और मसूड़ों के लिए फायदेमंद
माजूफल (Majuphal) आपके मुंह के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह में होने वाली बदबु से राहत देता है। इसके पाउडर से आप कुल्ला कर सकते हैं या मंजन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शुगर के उपचार में
माजूफल मे गैलिक एसिड होता है जो कि अस्थमा और शुगर के लिए फायदेमंद होता है ,तो Majuphal की चाय बनाकर पीने से इंसुलिन बैलेंस रहता है और शुगर की समस्या में लाभ मिलता है.
दस्त मे फ़ायदेमंद
इसका स्वाद कसैला होता है। अगर आप दस्त के शिकार हैं तो चाय में माजूफल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अंडकोष की सुजन को कम करें
माजूफल और फिटकरी से तैयार किया गया लेप अंडकोष में होने वाली सूजन, जलन और असहजता को कम करने में सहायक माना जाता है तथा पारंपरिक रूप से इसे बाहरी उपयोग के लिए लाभकारी बताया गया है।
योनि की कसावट में मदद

माजूफल महिलाओं के लिए भी फायदेमंद मना जता है। प्रसव के बाद महिलाओं की योनि ढीली हो जाती है तो उसे टाइट करने के लिए भी माजूफल का सहारा लिया जा सकता है।
इसके लिए आप माजूफल को पानी में उबाल कर उस पानी से योनि को धोयेंगे तो अच्छा फायदा मिलेगा।
आंखों के लिए फायदेमंद
माजूफल में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे आंखों की सेहत बेहतर रहती है और आंखों की रोशनी को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।।
बच्चों के लिए फायदेमंद
माजूफल का उपयोग बच्चों के इलाज में भी किया जाता है। माजूफल, हरीतकी और जायफल एक साथ चंदन के पत्थर पर रगड़ कर बच्चों को खिलाने से फायदा मिलता है ।
जिन बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है,उन्हें यह दिया जाता है जिससे की बच्चे बीमार कम होते है।
Oziva HerBalance के फायदे और नुकसान
घाव जल्दी भरे
माजूफल को पानी में उबाल कर घाव और खरोंच पर लगाने से घाव जल्दी भारते हैं और इनफेक्शन से भी बचाता है। इसे सुबह और शाम को लगाना चाहिए ।
मुंहासों के लिए फायदेमंद
यह महिलाओं के सौंदर्य उत्पादों में भी इस्तेमाल किया जाता है।यह त्वचा पर होने वाले मुहासे ठीक करता है और इनफेक्शन से बचाता है।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है तो उसे नॉरमल करने में मदद करता है।
बालो के लिए फायदेमंद
माजूफल का नियमित और सही तरीके से उपयोग करने से बालों में रूसी (डैंड्रफ) की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है, साथ ही बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है, जिससे बालों का झड़ना भी काफी हद तक रुकने लगता है।
महिलाओं के व्हाइट डिसचार्ज में उपयोगी
माजूफल में एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं। है तो महिलाओं के लुकोरिया या व्हाइट डिसचार्ज की समस्या में भी यह फायदेमंद माना जाता है।
माजूफल का उपयोग कैसे करें?
मुंह और दांतो के लिए
माजूफल का पाउडर पानी में उबाले और ठंडा करके उससे कुल्ला करें। इससे मुंह की बदबु गायब हो जाती है।
वजाइनल क्लीनिंग
माजूफल को उबालकर उस पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें। यह संक्रमण, खुजली और वाइट डिस्चार्ज की समस्या में लाभदायक है।
बालो के लिए
माजूफल का पाउडर नारियाल तेल या तिल के तेल में मिलाकर थोड़ा गर्म कर ले और छानकर उस पानी से सर की मसाज करें। यह हफ्ते में दो बार करें।
माजूफल के नुकसान
- यह एक हर्बल दवा है तो अगर आपको एलर्जी हो तो तुरंत बंद कर दे।
- गर्भवस्था में माजूफल का सेवन चिकित्सक की सलाह से करे।
- यह एलोपैथिक दावों के असर को कम कर सकती है।
निष्कर्ष
माजूफल एक आयुर्वेदिक औषधिय फल है, जो कि महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही यह आपके मुंह की बदबु को दुर करता है। अगर त्वचा पर घाव वगैरा हो जाए तो उन्हें भी ठीक करने में मदद करता है। लेकिन किसी भी औषधिय चीज का इस्तेमाल करने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह जरुर ले ले।
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
- कलौंजी (Black Seeds) के जबरदस्त फायदे और उपयोग