सेल्यूलाइट (Cellulite) का नाम बहुत कम लोगों ने सुना होता है, क्योंकि ज्यादातर लोग केवल बढ़ते वजन, फैट और लटकती हुई चर्बी को ही मोटापा मानते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि सेल्यूलाइट भी एक तरह की जिद्दी चर्बी होती है, जो देखने में त्वचा पर छोटी-छोटी उभरी हुई गांठों या डिम्पल जैसी दिखती है। यह समस्या महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कहीं ज्यादा पाई जाती है। सेल्यूलाइट होने पर पेट, बाजू, जांघ, गर्दन और कूल्हों पर चर्बी की गांठें बनने लगती हैं, जो त्वचा को असमान और उभरी हुई दिखाती हैं।
भारत में कई महिलाएं इस समस्या को समझ ही नहीं पातीं और इसे सामान्य मोटापा या ढीली त्वचा समझकर नजरअंदाज़ कर देती हैं। जानकारी की कमी के कारण वे इसके सही इलाज या उपाय भी नहीं ढूंढ पातीं। जबकि सच यह है कि सेल्यूलाइट कोई खतरनाक समस्या नहीं है और सही खान-पान, नियमित व्यायाम, पानी का पर्याप्त सेवन और कुछ घरेलू उपायों से इसे कम किया जा सकता है। समय रहते ध्यान दिया जाए तो सेल्यूलाइट को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
सेल्यूलाइट (Cellulite) क्या होता है? | What is Cellulite
जब हमारी त्वचा के ठीक नीचे वसा जमा हो जाता है तो कनेक्टिव टिशु को ऊपर की ओर धकेलता है जिससे स्किन बंपी और असमान हो जाती है। इस तरह के टेक्सचर को ‘ऑरेंज पील’ या ‘ कॉटेज चीज स्किन’ कहा जाता है। इससे बॉडी को कोई नुकसान तो नहीं होता लेकिन देखने में यह बहुत अच्छी लगती है और धीरे-धीरे यह फेट का रूप धारण कर लेती है। भारत के मुकाबले पश्चिमी देशों में यह ज्यादा पाई जाती है।
कहां कहां होता है सेल्यूलाइट? Where does cellulite occur?
सेल्यूलाइट (Cellulite) आमतौर पर जांघो को कूल्हों पर होता है, लेकिन यह स्तन ,पेट के नीचे हिस्से और बाहों पर भी उभर सकता है। इसलिए समय रहते इस पर ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर को भी दिखाना चाहिए।
क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ ही सेल्यूलाइट का होना आम बात है और यह कई तरह की बीमारियों को भी न्योता देता है। जैसे कि वजन बढ़ना वजन बढ़ने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं जैसे कि दिल का रोग या हड्डियों का रोग।
सेल्यूलाइट (Cellulite) होने के कारण : Causes of Cellulite
सेल्यूलाइट(Cellulite) होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि अधिक वजन होना। अगर आपका वज़न आवश्यकता से अधिक है और ज़्यादातर फेट है तो सेल्यूलाइट हो सकता है
गलत डाइट खाना जो लोग डाइट पर ध्यान नहीं देते और गलत डाइट लेते हैं जिनमें फैट कार्बोहाइड्रेट और नमक ज्यादा होता है, उससे भी सेल्यूलाइट हो जाता है
हार्मोन में बदलाव :प्रेगनेंसी के बाद हार्मोन में बदलाव होता है जिससे फैट जमा होती है बॉडी मेंऔर इससे सेल्यूलाइट भी हो सकते हैं।
गलत लाइफ स्टाइल : बहुत ज्यादा शराब पीने से स्मोकिंग करने से या एक्सरसाइज ना करने से भी सेल्यूलाइट हो जाते हैं.
जेनेटिक कारण: अगर आपके घर में किसी को यह समस्या है तो आपको होने की पूरी संभावना है
पानी कम पीना या डिहाइड्रेशन : डिहाइड्रेशन यानी बॉडी में पानी की कमी होना, तो यह सभी कारण है सेल्यूलाइट होने के।
सेल्यूलाइट हटाने के तरीके : Cellulite Treatment in Hindi
सेल्यूलाइट से बचने के लिए डाइट में कम फैट खाना चाहिए। फाइबर युक्त और एंटी ऑक्सीडेंट युक्त खाना खाना चाहिए और अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कई तरह के घरेलू नुस्खे और कई थेरेपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जेड वेब थेरेपी| Jade Web Therapy
जेड वेब ट्रीटमेंट का मार्केट में अभी नया ट्रेंड है। इसमें सेल्यूलाइट को पिघलाने के लिए शॉकवेव दिए जाते हैं। जेड वेब थेरेपी के 11 – 12 सेशन के बाद आप सेल्यूलाइट से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं। ज्यादातर यह चीज सेलिब्रिटीज इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रहती है।
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits
- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड
- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग
- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
सेल्यूलाइट क्रीम | Cellulite cream
मार्केट में सेल्यूलाइट दूर करने की बहुत सी क्रीम भी उपलब्ध है। यह ना सिर्फ सेल्यूलाइट से छुटकारा पाने में सबसे आसान और असरदार तरीका है बल्कि आपकी बॉडी को परफेक्ट टेक्सचर देने में भी मदद करती है।
कॉफी स्क्रब | Coffee scrub
कॉफ़ी एक ऐसी चीज है जो बॉडी में से मोटी कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। कॉफ़ी में मौजूद कैफीन आपके बॉडी को एंटी सेल्यूलाइट बनाने में भी मदद करती है।
एंटी सेल्यूलाइट ड्रिंक | Anti-cellulite drink
आप घर में एंटी सेल्यूलाइट (Cellulite) ड्रिंक भी बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। इसमें थोड़ा सा अदरक का जूस भी मिलाएं। और आखिर में 1 से 2 टीस्पून सेनपेपर(cayenne pepper) डालें। और अच्छे से मिक्स करें। इसे दिन में एक से दो बार रोजाना पिए और आपको काफी फर्क दिखाई देगा। यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है और जो बॉडी में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, उसे भी निकालता है।
ऑयल मसाज | Oil massage
तेल की मसाज भी बॉडी के लिए काफी अच्छा फायदा देती है। सेल्यूलाइट से छुटकारा पाने के लिए आप बॉडी मसाज कर सकते हैं। दूसरों से करवा सकते हैं। पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं है। आप घर में ही किसी को बोल सकते हैं। मसाज करने के लिए जैतून के तेल की मालिश रात को सोने से पहले अपनी स्क्रीन पर करनी बहुत फायदेमंद रहती है।
ड्राई स्किन ब्रशिंग | Dry skin brushing
ड्राई स्किन ब्रशिंग भी एक होममेड थेरेपी है। जिससे बॉडी में रक्त संचार सही रहता है।
यह त्वचा की ऊपरी परत में जमा टॉक्सिन को साफ करता है और जिसके कारण सेल्यूलाइट कम हो जाते हैं, इसके लिए एक ऐसा स्किन ब्रश ले जो नेचुरल ब्रिस्ल से बना हो.5-10 मिनट धीरे-धीरे सेल्युलाइट स्किन पर ब्रश करें। इससे ना सिर्फ बॉडी पर जमा गंदगी व डेड सेल्स निकलते हैं बल्कि यह फैट को भी घटाता है
टमाटर की मसाज | Tomato Massage
टमाटर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जोकि फैट को कम करने में मदद करता है और जमा नहीं होने देता। यह कोलेजन की भी रक्षा करता है इसलिए इसकी मसाज भी काफी फायदेमंद रहती है। एक बड़े टमाटर को ग्रेट करें और उसमें आधे नींबू को मिलाकर सेल्यूलाइट के लिए पर 10 से 20 मिनट मसाज करें।
सेल्यूलाइट (Cellulite) हटाने की किट खरीदे
एलोवेरा जेल | Aloe vera gel
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी सेल्यूलाइट को कम करने के लिए किया जा सकता है। यह सेल्यूलाइट तो कम करता ही साथ में त्वचा को सॉफ्ट भी बनाता है।
इन बातों का रखें खास-ख्याल | Take special care of these things
- मीठे से परहेज करें और ज्यादा नमक खाने से भी बचें।
- ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीएं। इससे शरीर में से विषैले टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
- फल-सब्जियों और प्रोटीन को आहार में शामिल करें।
- एक्सरसाइज जरूर करें क्योंकि इससे विषैले तत्व पसीने के रास्ते बाहर निकलेंगे।
- गांठों वाली स्किन पर मसाज करें।
- सेल्युलाईट स्किन ट्रांस फैट से आता है। ऐसे में आपको बिना ट्रांस फैट वाली डाइट लेनी चाहिए।
तो यह सारे तरीके थे जिससे आप सेल्यूलाइट को कम कर सकते हैं और जिससे आपका कुछ ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा। अगर आपकी बॉडी पर भी सेल्यूलाइट है तो जल्दी से जल्दी जेपी यूज़ के लिए। क्योंकि सेल्यूलाइट बढ़ती उम्र के साथ साथ बढ़ता ही है और देखने में भी यह पता लगता है।
यह भी पढ़े :
- हिप्स को मोटा करने के टिप्स
- अन्वेषी जैन डाइट प्लान और जिम रूटीन
- Bicep का साइज कैसे बढ़ाये
- हिप्स की चर्बी कैसे काम करे