हिप्स को मोटा और सुडोल कैसे करे | Grow Glutes at Home

दोस्तों आजकल लगभग हर कोई जिम जा रहा है या फिर घर में व्यायाम कर रहा है. जिम जाने  के सिर्फ दो ही मकसद है एक तो तंदुरुस्त रहना और दूसरा है कि अपनी बॉडी को सुडौल और शेप में रखना अगर महिलाओं की बात करें तो महिलाएं अपनी बॉडी को टोन और सुडोल करने में जी जान लगा देती है. कुछ महिलाएं दो आज कल दिन में दो बार ही जिम जा रहे हैं. सुन्दर और सुडौल हिप्स या कूल्हे पाना हर लड़की की ख्वाहिश होती है।लड़कियां ही नहीं कई बार लड़कों के हिप्स भी मांसपेशियों के विकास न होने के कारण कमजोर रह जाते हैं।

बॉडी को टोन में रखने में सबसे अहम रोल  हिप का होता है. कुछ महिलाओं के हिप्स जन्म से ही पतले होते हैं लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं आजकल सब कुछ मुमकिन है  इस लेख में हम आपको कुछ एक्सरसाइज और टाइप बताएंगे जिससे कि आप अपने पतले हो बढ़ा सकती हैं.

हिप्स को मोटा करने की एक्सरसाइज : Hips ko Mota Karne ki Exercise

हिप्स के लिए करे जोगिंग | Jogging for Hips

अगर आप नियमित रूप से जॉगिंग को अपनी एक्सरसाइज का हिस्सा बनाते हैं तो यह आपके हिप्स की साइज़ बढ़ाने में आपकी मदद करेगी।सुबह या शाम अपने समयानुसार प्रतिदिन जॉगिंग जरूर करें। इससे शरीर का स्टैमिना भी कई गुना बढ़ जाता है। यह सिर्फ आपका स्टैमिना ही नहीं बढ़ाता आपकी टांगो थाई और हिप्स के मसल में फ्लैक्सिबिलिटी भी रुलाता है जिससे कि आप हिप्स की एक्सरसाइज आसानी से कर पाएंगे.

हिप्स मोटा करने के लिए साइड लंजेस | Side lunges to get thicker hips

साइड लंजेस में आपको अपने पैर को शरीर के किसी भी एक तरफ (दाए या बाए ) लेकर जाना होता है।इस दौरान याद रहे कि आपका बाकी का धड़ बिल्कुल सीधा हो।यह एक्सरसाइज हिप्स की मासपेशियों को बढ़ाने में मदद करती है।

हिप्स बढ़ाने के लिए डोंकी एक्सरसाइज या डोंकी जम्प्स | Donkey Jumps Exercise

अपने हिप्स को मोटा या बड़ा करने के लिए यह एक अच्छा व्यायाम हैं, इस व्यायाम से अच्छे परिणाम लेने के लिए यह ध्यान में रखे कि आपके आपकी पीठ में कोई दर्द तो नहीं हैं उसके बाद ही इस व्यायाम को करें, यह व्यायाम करने के लिए सबसे पहलें घुटनों के बल हाँथ के सहारे बैठ जाएँ, इसमें अपने दोनों हाँथ कन्धों के सामने रहने चाहियें, उसके बाद केवल अपने दाएँ पैर को उठा के पीछे की ओर झटके के साथ सीधा करें और पूरे शरीर को उसी स्थिति में रहने दें, उसके बाद यही क्रिया आपको दूसरे पैर से भी करना हैं, यह आपको दोनों पैर से 10-10 बार करना हैं इसे सप्ताह में केवल 3 बार करें।

हिप्स के मोटा और सुडोल करने के लिए फ्रंट लंजेस | Front Lunges Workout

यह एक्सरसाइज शुरुआत में आपको थोड़ी मुश्किल लगेगी लेकिन जब आप यह करने लगेगी तो बाद में आपको आदत हो जाएगी.इस एक्सरसाइज के दौरान आपको अपने दोनों हाथों में थोड़ा वजन लेना आवश्यक होता है।आप चाहें तो कम वजन वाले डम्बल्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।इसके बाद आप सीधे खड़ेहो जायें और अपने हाथों को शरीर के पास रखें। इसके बाद आप किसी एक पैर को 90 डिग्री का कोण बनाते हुए आगे लायें और दूसरे पैर को उसके स्थान पर मौजूद रखें।इस दौरान आपका दूसरा पैर भी 90 डिग्री के आकर में होना चाहिए।इसके साथ आप अपने हाथों में लिए डम्बल्स भी शरीर के साथ नीचे लायें।फिर इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहरायें।पाच-पाँच सेकंड्स के लिए इसे दोनों पैरों के साथ कम से कम 5-6 बार अवश्य करें।यह व्यायाम हिप्स की मासपेशियों को विकसित करता है।

हिप्स के लिए सबसे बेस्ट स्क्वाट | Squat Exercise

यह हिप्स को मोटा करना का एक अच्छा व्यायाम हैं। इस व्यायाम को करने के लिए सबसे सीधे खड़े हो जाएँ फिर अपने पैरो को थोडा दूर दूर फैला लें, उसके अपने दोंनो हांथो को ऊपर ले जाएँ और अपनें मुँह के सामने दोनों हांथों को जोड़ लें, इसके बाद आप को थोड़ा सा नीचे के साइड बैठना हैं जब तक आपकी जांघे फर्श के सामान्तर ना हो जाएँ, उसके बाद सीधे खड़े होते समय ही आपको अपना दाहिना पैर को जितना हो सके ऊपर की और ले जाना हैं, ऐसा सोचें मन में जैसे कि किकबॉक्सिंग कर रहें हो। उसके बाद दाहिना पैर वापस नीचे फर्श पर लेके आयें और फिर से बैठें और सीधे खड़े होते हुये बाएं पैर को ऊपर को भी पहलें के जैसे अधिकतम ऊंचाई तक लेके जाएँ और सीधे खड़े हो जाएँ।

इन चीजों का सेवन करता है हिप्स को बढ़ाने में मदद

ऊपर दिए गये व्यायामों के अलावा कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाकर भी आप अपने हिप्स को सुडौल बना सकते हैं।

ब्राउन राइस | Brown Rice

अगर आप वजन कम करना चाहती हैं और हिप्स के आसपास मांसपेशियां बनाना चाहती हैं तो व्हाइट राइस की अपेक्षा ब्राउन राइस काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है जो हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाता है।

ओट्स | Oats

ओट्स एक्सरसाइज के पहले या बाद में खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन पाया जाता है जो प्राकृतिक रूप से शरीर को एनर्जी देता है और महिलाओं में हिप्स की मांसपेशियों को बढ़ाता है।

कार्बोहाइड्रेट | Carbohydrates

अपने आहार में कार्बोहायड्रेट को भी अवश्य शामिल करें, क्योंकि यह आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत होता है। इसके लिए आप आलू, शकरकंद, अंगूर, सेब, केले, ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज और दालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही मात्रा में कार्बोहायड्रेट लेने से न केवल आपकी ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि वर्कआउट के दौरान सहनशक्ति भी बढ़ती है और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिलती है। इसलिए संतुलित मात्रा में हेल्दी कार्ब्स को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

प्रोटीन | Protein

कूल्हों की मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए प्रोटीन एक असरदार पोषक तत्व है।सुबह अपने नाश्ते के दौरान प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अवश्य शामिल करें।इसके लिए आप बीन्स, मछली या हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जो प्रोटीन रिच होती हैं। इसके अलावा आप दूध, अंडे और दही का भी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

2 Replies to “हिप्स को मोटा और सुडोल कैसे करे | Grow Glutes at Home”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *