आज हम बात करेंगे छुहारा (Dry Dates) खाने के फायदों के बारे में. ड्राई फ्रूट खाना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है तो छुहारा भी एक तरह का ड्राई फ्रूट है जो कि हमें फायदा देता है। आज के लेख में छुहारे के फायदे के बारे में बात करेंगे।
छुहारे में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, अमीनो एसिड, जिंक फास्फोरस, आयरन इत्यादि। यही वजह है कि छुहारे को पौष्टिक तत्वों का खजाना कहा जाता है। नियमित रूप से दो-तीन छुहारे खाने से आपको बहुत ज्यादा फायदे मिलते हैं। यह कोई भी खा सकता है, तो चलिए बात करते हैं छुहारा खाने के फायदों के बारे में।
छुहारा खाने के फायदे | Chhuhara Khane ke Fayde | Dry Dates
सूजन कम करता है
छुहारा में एंटी ऑक्सीडेंट anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर के अंदरूनी सूजन को कम करने का काम करता है। अंदरूनी सूजन से हमारा भाव है जैसे कि लीवर में आई सूजन को कम करने में बहुत ज्यादा मदद करता है। अगर नियमित रूप से छुहारे का सेवन किया जाए। तो लीवर की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
दिल के लिए फायदेमंद
छुहारा आपके दिल के लिए भी फायदेमंद रहता है। छुहारे में एंटीऑक्सीडेंट anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन भी पाया जाता है जो कि दिल का दौरा सही रखती है और हॉट स्ट्रोक नहीं आने देती।
पेट के लिए फायदेमंद
छुहारा खाना आपके पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि कब्ज को दूर करता है। इसके अलावा एसिडिटी और गैस की समस्या से भी निजात मिलती है। अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो दस्त की परेशानी भी हो सकती है।
इन्फेक्शन को दूर करता है
छुहारे में एंटीमाइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं जो कि शरीर कोसंक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है। इसके अलावा अगर आपको बहुत जल्दी संक्रमण हो जाता है तो वह भी नहीं होता. सर्दियो में बहुत ज्यादा वायरल, फ्लू या सर्दी जुकाम होता है तो सर्दियों में आपको छुहारे का सेवन जरूर करना चाहिए।
योन शक्ति बढ़ाता है
छुहारा खाना मर्दों के लिए भी फायदेमंद रहता है जो मर्द युवा शक्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। बेड पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते। उन्हें रात को सोने से पहले दूध के साथ दो-तीन छुहारे का सेवन करना चाहिए। यह उनकी यौन शक्ति बढ़ाता है।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद
छुहारा वजन और मसल बढ़ाने में बहुत ज्यादा फायदा देता है। इसमें नेचुरल शूगर पाई जाती है और फाइबर भी पाया जाता है जो कि वजन बढ़ाने में बहुत ज्यादा मदद करता है।
स्टेमिना बढ़ाता है
दूध और छुहारे के सेवन से पुरुषों में स्टेमिना में बढ़ता है। अगर आप बहुत जल्दी थक जाते हैं। ज्यादा देर कोई कार्य नहीं कर पाते तो स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।
छुहारे का सेवन कैसे करें | How to Eat Dry Dates
छुहारे का सेवन करना बहुत आसान है कुछ लोग छुहारे और दूध का सेवन करते हैं। अगर आप छुहारे और दूध का सेवन नहीं कर सकते तो आप सुबह ब्रेकफास्ट में दो-तीन छुहारे का सेवन ऐसे ही कर सकते हैं या फिर छुहारे की कोई रेसिपी बना सकते हैं.
- खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे | Coconut Water Benefits
- Muscleblaze Peanut Butter ke Fayde | पीनट बटर के फायदे
- स्वर्ण भस्म के फायदे और नुक्सान | Swarn Bhasma Ke Fayde aur Nuksan
- रोज़ ब्रोकली खाने के 10 फायदे | Broccoli Benefits in Hindi
- सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे | Benefits of Drinking Hot Water
Be the first to comment on "Chhuhara Khane ke Fayde | रोज़ छुहारा खाने के फायदे और तरीका"