दोस्तों इस लेख में हम लोग बात करेंगे खजूर (Dates) के बारे में। वैसे तो भारत में बहुत सारे फल और ड्राई फ्रूट मिल जाते हैं ,लेकिन खजूर की बात अलग है। खजूर को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। खजूर में कैलोरी, कार्ब, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्निशियम, कॉपर इत्यादि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें आयरन और विटामिन भी मिल जाता है।
इसलिए यह शरीर को ताकत देता है, कमजोरी दूर करता है। इसके साथ-साथ यह पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। तो चलिए बात करते हैं खजूर के फायदे के बारे में।
खजूर खाने के फायदे | Dates Benefits in Hindi
पेट के लिए फायदेमंद
खजूर का सेवन से आपका पेट सही रहता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि आपका डाइजेशन बेहतर करता है और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है। तो रोज 3-4 खजूर जरूर खाने चाहिए।
हिमोग्लोबिन बढ़ाता है
अधिकतर महिलाओं में एनीमिया की शिकायत देखी जाती है। एनीमिया यानी कि खून की कमी. खजूर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व यानी कि आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है और खून की कमी को पूरा करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो कि ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसलिए जो पुरुष डायबिटीज से जूझ रहे हैं, उन्हें इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन करना चाहिए।
हड्डियों को मजबूत बनाते हैं
खजूर में पाए जाने वाले कुछ खनिज जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम इत्यादि हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन सभी में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने की क्षमता होती है।
स्वीट क्रेविंग को कम करता है
खजूर में नेचुरल शुगर होता है तो यह हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचाता। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और बार-बार मीठा खाने का मन करता है तो आप खजूर को अपनी डाइट में ऐड कर सकते हैं। यह मीठे की क्रेविंग को कम करता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
खजूर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि आयरन की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा खजूर में विटामिंस, मिनरल्स भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं।
स्पर्म काउंट बढ़ाता है
खजूर पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह स्पर्म काउंट को बढ़ाता है, स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाता है। इसमें एस्ट्राडियोल और फ्लेवोनॉयड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि पुरुषों को के लिए फायदेमंद है।
ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा है
ब्रेन हेल्थ के लिए खजूर का सेवन जरूर खाना क्या करना चाहिए, इसमें विटामिन बी और कोलिन पाया जाता है जो कि स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ाता है
खजूर का सेवन कब और कैसे करें
दिन में कम से कम दो या तीन खजूर खा सकते हैं। इससे अधिक खाने से या तो मोटापा बढ़ सकता है या फिर पाचन क्षमता पर असर पड़ सकता है। अगर आप अपनी यौन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले दूध के साथ खजूर खाना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
- Himalaya Shilajit Gold : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- काली चाय (Black Tea) पीने का फायदे और नुकसान
- 40 की उम्र के बाद ये Supplements मत लेना | Supplements to Avoid After 40s
- Himalaya Reosto के फायदे, नुकसान और उपयोग | Bone Health आयुर्वेदिक सप्लीमेंट
- Zandu Lean & Slim Capsules वजन घटाने में कैसे है फायदेमंद