Press ESC to close

मखाना खाने के फायदे : Makhana Khane ke Fayde

दोस्तों, मखाना (Makhana) भारत में काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। आम भाषा में मखाना को फूलमखाना (Phool Makhana) भी कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे फॉक्स नट ( Fox Nut) या फिर लोटस सीड (Lotus Seed)  के नाम से जाना जाता है .

तो चलिए इस लेख में हम लोग बात करते हैं कि मखाना को भारत में या फिर बाकी देशों में ज्यादा इस्तेमाल क्यों किया जाता है। अगर आप भी अपनी डाइट में मखाना का सेवन करते हैं तो आपको कौन-कौन से फायदे देखने को मिलते हैं? 

मखाना क्या है? What is Makhana

मखाना (Makhana) एक ड्राई फ्रूट है जो कि काफी सस्ता  है और आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे कमल के बीज भी कहा जा सकता है क्योंकि यह कमल की बीजो से ही निकाला जाता है। 

इसकी सबसे बढ़िया बात यह है कि इसे बनाने और उगाने के लिए किसी भी तरह का केमिकल इत्यादि इस्तेमाल नही किया जाता। जब कीचड में कमल के फूल खिलते है  तब इन्हें अलग किया जाता है और सुखा कर इन्हें रोस्ट करके बनाया जाता है। इसे बनने में 2 से 3 महीने तक लग जाते हैं। 

मखाना (Makhana) भारत के अलावा चीन, रूस, जापान और कोरिया में भी उगाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसे गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में खा सकते हैं। मखाने को आमतौर पर स्नेक्स के तौर पर या खीर बनाकर खाया जाता है.  मखाने को भारत में व्रत इत्यादि में बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पौष्टिक तत्व भी भरपूर पाए जाते हैं और कैलरी ना के बराबर होती है। इसीलिए यह काफी फायदेमंद रहता है। 

मखाना खाने के फायदे। Makhana Benefits in Hindi

  • मखाना (Makhana) एक तरह का ड्राई फ्रूट है और इसमें कैलरी ना के बराबर होती है तो इसीलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो स्नैक्स के तौर पर इसे खा सकते हैं। इसमें एक इथेनॉल नाम का अर्क भी पाया जाता है जो कि वजन कम करने में फायदा देता है.
  • गर्भवती महिलाओं या फिर स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी मखाना खाना फायदेमंद रहता है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है और शिशु  को  भी स्वस्थ रखता है। इसे आप मखाने की खीर के रूप में खा सकते हैं। 
  • अगर आपका बीपी कंट्रोल में नहीं रहता, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है या फिर कम हो जाता है तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। 
  • मखाना (Makhana) में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। मखाना खाने से आपका पेट भी भरा रहता है और ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगती। 
  • दिल के मरीजों को भी मखाना का सेवन करना चाहिए। यह दिल से जुड़ी परेशानियों के लिए फायदेमंद है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी फायदेमंद रहता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है और पाचन क्रिया भी ठीक रखता है। 
  • अगर आप शुगर के मरीज हैं तो शुगर के मरीजों के लिए भी मखाना खाना फायदेमंद रहता है। इसे आप जैसे मर्जी खा सकते हैं, यह आपकी शुगर नहीं बढ़ने देता। 
  • मखाना में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से यह आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद रहता है। खास तौर पर गठिया के मरीजों के लिए यह बेहद अच्छा होता है। 
मखाना खरीदने के लिए दबाये 
  • मखाना (Makhana) आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। अगर आपका पेट खराब हो जाता है। दस्त लग जाते हैं या फिर कब्ज होजाती है तो दोनों कंडीशन में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • मखाना में फ्लेवोनॉयड भी पाए जाते हैं जो कि स्किन के लिए फायदेमंद रहता है। यह स्किन को पोषण देता है और स्किन  पर होने वाली झुर्रियों आदि से आपको बचाता है। 
  • मखाना को अपनी डाइट में ऐड करने से आपके चेहरे के दाग मुंहासे भी दूर हो जाते हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है। 
  • मखाना में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन A , C,  विटामिन B12 इत्यादि यह आपकी हेयर लॉस की प्रॉब्लम को भी कम करता है और बाल तेजी से बढ़ाता है।