देखिए तेल तो बहुत सारे आते हैं, लेकिन रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) के बारे में आजकल बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है।
ज्यादातर बॉडी पर लगाने वाले दो तरह के तेल इस्तेमाल किए जाते हैं। एक है नॉर्मल तेल जैसे कि बादाम तेल, ऑलिव ऑयल इत्यादि दूसरे आते हैं एसेंशियल ऑयल जो कि थोड़ी मात्रा में ही बहुत ज्यादा रिजल्ट देते हैं। वैसे ही Rosemary Oil भी एसेंशियल ऑयल है.
रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कि आपकी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
कहा जाता है कि जिनके बाल झड़ रहे हैं यह बालों के झड़ने से रोकता है और नए बाल उगाने की भी क्षमता रखता है। इसके अलावा और भी कई तरह के फायदे देखे गए हैं
रोजमेरी ऑयल का पौधा आप घर में भी लगा सकते हैं और घर में भी इसका तेल बना सकते हैं। अगर आपको रोजमेरी ऑयल घर में नहीं बनाना चाहते तो मार्केट से भी खरीद सकते हैं
इसकी सुगंध बहुत तेज होती है जो कि आपको फायदा देती है तो चलिए बात करते हैं रोजमेरी ऑयल के फायदों के बारे में।
रोजमेरी आयल के फायदे |Rosemary Oil Benefits
बालों को झड़ने से रोके | Prevent Hair Fall
रोजमेरी ऑयल का सबसे बढ़िया फायदा है कि यह बालों को झड़ने से रोकता है। अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो आप दो-चार बूंदे रोजमेरी ऑयल की अपने नॉर्मल तेल में मिक्स करके लगाएं। हफ्ते में दो-तीन बार ही लगाना है।आपको बढ़िया फर्क देखने को मिलेगा।
आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे क्योंकि यह आप की खोपड़ी में खून के संचार को बढ़ा देता है और बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है।
बालों को मोटा करता है। Thickens Hair
यह बालों को झड़ने से तो रोकता है, यह इसके साथ-साथ अगर आपके बाल बहुत ज्यादा पतले हैं और पतले बालों की वजह से हेयर स्टाइल करने में आपको इतना मजा नहीं आता तो यह बालों के वॉल्यूम को भी बढ़ाता है और बाल मोटे करता है।
सर दर्द से राहत | Headache Relief
जैसा हमने शुरू में बताया कि इसमें कई ज्यादा औषधीय गुण भी पाए जाते हैं तो ऐसे ही गुणों से भरपूर होता है। अगर आप रोजमेरी ऑयल की सर में मसाज करते हैं तो आपके सर दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Lungs
रोजमेरी ऑयल आपके फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजमेरी ऑयल को सूँघते हैं। तो आपके नाक में होने वाली कंजेशन को दूर करता है और अस्थमा रोगियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इससे सांस लेने में आपको आसानी होती है।
एकाग्रता बढ़ाता है | Increases Concentration
अगर आपकी एकाग्रता सही नहीं है। एकाग्रता वाला काम करना चाहते हैं तो आप हफ्ते में दो-तीन बार रोजमेरी ऑयल की मसाज करें। बॉडी पर भी करें और सिर पर भी मसाज कर सकते हैं। यह आपकी एकाग्रता और कंसंट्रेशन बढ़ाने में मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin
जैसा हमने शुरू में बताया कि यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है और ऑयली त्वचा पर पिंपल रहते हैं तो इसे लगाने से त्वचा ड्राई हो जाती है और पिंपल वगैरह भी नहीं रहते। बस यह है कि से आपने ऐसे ही नहीं लगाना किसी तेल में मिक्स करके लगाएं।
एंटी एजिंग कहा जाता है | It is called Anti-aging
इसे anti-aging भी कहा जाता है जो कि आपके चेहरे पर होने वाली झुर्रियां और फाइन लाइंस को भी दूर करता है। अगर आप इसे अपने सिरम में मिलाकर लगाते हैं तो आपको दुगना फायदा मिलता है।
खून का दौरा तेज करे | Speed up Blood Circulation
रोजमैरी की पत्तियों की चाय पीने से आपके पेट और बॉडी को बहुत बढ़िया फायदा मिलता है. यह ब्लड सरकुलेशन को अच्छा करता है और पाचन क्रिया भी तेज होती है।
- Himalaya Shilajit Gold : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- काली चाय (Black Tea) पीने का फायदे और नुकसान
- 40 की उम्र के बाद ये Supplements मत लेना | Supplements to Avoid After 40s
- Himalaya Reosto के फायदे, नुकसान और उपयोग | Bone Health आयुर्वेदिक सप्लीमेंट
- Zandu Lean & Slim Capsules वजन घटाने में कैसे है फायदेमंद