दोस्तों गर्मियां आते ही कुछ ठंडा खाने पीने का मन करता है। इसीलिए हमारे देश में बहुत सारे ठंडे पेय प्रचलित हैं, जैसे कि लस्सी (छाछ), कोल्ड ड्रिंक, शिकंजी , गन्ने का रस इत्यादि।
लेकिन इन सभी में से सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय है लस्सी (Lassi)। ताजा दही से बनी हुई लस्सी पूरे भारत में पी जाती है। ज्यादातर लस्सी पंजाब में प्रचलित है। लेकिन अब यह पूरे भारत में परोसी जाती है। हालांकि कुछ लोगों को लस्सी का स्वाद अच्छा नहीं लगता लेकिन फिर भी यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है।
लस्सी (Lassi) आप अपने स्वाद के हिसाब से मीठी या फिर नमकीन कोई भी पी सकते हैं। दोनों का स्वाद निराला है। अब तो बड़ी-बड़ी कंपनियां लस्सी को पैक करके बेच रही है और काफी मुनाफा कमा रही हैं।
दोस्तों लस्सी को बनाना बहुत ही आसान है। बस आपको ताजा दही चाहिए, थोड़ी सी बर्फ और पानी अगर आप इसका स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं तो मलाई या फिर कुछ ड्राई फ्रूट भी ले सकते हैं।
लस्सी (Lassi) में बहुत सारे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे कि कैल्शियम पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन इत्यादि इसलिए भारत में सबसे ज्यादा लस्सी की डिमांड है।कुछ प्रदेशों में लस्सी को छाछ भी कहा जाता है। इस लेख में हम लोग जानेंगे कि लस्सी पीने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
लस्सी पीने के फायदे। Lassi Pine Ke Fayde
1. गर्मियों में बॉडी को ठंडा रखती है | Keeps the Body Cool in Summer
गर्मियों के मौसम में भारत में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो ऐसे में बॉडी के तापमान को कंट्रोल करने के लिए हमें कुछ ठंडा पीना चाहिए, जिनमें से एक है लस्सी। लस्सी में कई तरल पदार्थ पाए जाते हैं जो कि आपकी पानी और मिनरल की कमी को भी पूरा कर देते हैं। लस्सी में इलेक्ट्रोलाइट भी पाए जाते हैं और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं।
2.पाचन तंत्र बेहतर करता है। Improves the Digestive System
जैसा कि आपको पता है, लस्सी को दही से बनाया जाता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। उसी प्रकार लस्सी भी आपके पेट के लिए अच्छी होती है। यह आपके पाचन तंत्र को सही करती है। अगर आपको खाया पिया पचता नहीं। आपका पाचन तंत्र बहुत धीमा है तो आपको रोज दोपहर को लंच के बाद लस्सी का सेवन करना चाहिए।
3.एसिडिटी से राहत | Relief from Acidity
आजकल बाहर के खाने पीने की वजह से एसिडिटी की प्रॉब्लम हो जाती है। अगर आपको भी एसिडिटी या फिर खट्टे डकार की समस्या है तो आपको ठंडी लस्सी पीनी चाहिए। लस्सी की तासीर ठंडी होती है जो कि पेट को ठंडा रखकर हार्ट बर्न और अपच की समस्याओं से निजात दिलाती है।
4.कब्ज को दूर करती है। Relieves Constipation
आजकल ज्यादा मैदा खाने की वजह से कब्ज की समस्या बढ़ गई है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो आपको दोपहर को लस्सी पीने की आदत डालनी चाहिए। यह आपको कब्ज़ नहीं होने देगी?
अगर कब्ज की परेशानी रोज बढ़ती रहे तो आगे चलकर यह बवासीर का रूप धारण कर लेती है। तो हो सके तो इससे पहले ही कंट्रोल कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़े
5.वजन कम करने में सहायक | Helpful in Reducing Weight

अगर आप रोज जिम जाते हैं, और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको बिना मक्खन वाली लस्सी पीना चाहिए। बिना मक्खन वाली लस्सी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि वजन कम करने में फायदा देता है और इसके साथ-साथ यह ऊर्जा काभी स्त्रोत है। लस्सी में कैलरी भी बहुत ज्यादा कम होती है जो कि फैट नहीं होने देती।
6.इम्यूनिटी बढ़ाती है। Increases immunity
लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन डी आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है। अगर आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं। बीमारियों से लड़ने की शक्ति कम है। तब भी लस्सी बहुत ज्यादा फायदा करती है। यह मौसमी सर्दी, खांसी, जुकाम और इंफेक्शन से बचाने में सहायता करती है।
7.हड्डियां मजबूत बनाती है। Makes Bones Stronger
लस्सी में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। अगर आप रोज लस्सी पीते हैं तो आपको 286mg कैल्शियम मिलेगा जो कि दिन का 30% कैल्शियम है और यह हड्डियां मजबूत बनाने में फायदा देता है।
8.एंटी एजिंग | Anti Aging
लस्सी को एंटी एजिंग भी कहा जाता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुरिया इत्यादि होने लगती हैं। अगर आप इससे निजात पाना चाहते हैं तो लस्सी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लस्सी में लैक्टिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि त्वचा पर निखार लाता है और दाग धब्बे झुर्रियों को कम करता है।
9.बालों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Hair
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, बालों में चमक नहीं है या फिर बालों में रूसी है तो आपको लस्सी का सेवन करना चाहिए। कई लोग लस्सी पीने के साथ-साथ लस्सी से बाल धोते भी हैं जिससे कि बालों में शाइन रहती है और बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है। डडेंड्रफ की प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए आपको लस्सी से बाल धोने चाहिए।
लस्सी पीने का सही समय : Lassi Pine ka Sahi Time
हर चीज पीने का एक सही समय होता है। इसलिए लस्सी पीने का भी एक निश्चित समय है। इसे आप सुबह सुबह ना पिए. लस्सी हमेशा दोपहर को खाने के बाद ही पीनी चाहिए, तब यह बढ़िया फायदा देती है।
लस्सी पीने के नुकसान। Lassi Pine ke Nuksan
- जैसा कि हमने बताया आप लस्सी मीठी या फिर नमकीन दोनों तरह के पी सकते हैं। मीठी लस्सी पीने से पहले आपको अपनी शुगर का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप डायबिटीज है तो मीठी लस्सी पीने से पहले ध्यान रखें।
- ज्यादा नमकीन लस्सी पीने से बचना चाहिए जिससे आपका बीपी भी बढ़ सकता है।
- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मलाई या फिर मक्खन के बिना लस्सी पीनी चाहिए।
- नमक वाले पानी से नहाने के फायदे | Salt Water Bath Benefits

- वजन घटाने के लिए रात में क्या खाना सही है? पूरी गाइड

- Zandu Shiljit Gold Plus : फायदे, नुक्सान और उपयोग

- Aptivate Syrup:फायदे, नुकसान और उपयोग

- माजूफल के फायदे,नुकसान और उपयोग | Benefits of Majuphal
