अभ्रक भस्म के फायदे और नुकसान | Abhrak Bhasma Ke Fayde

अभ्रक (Abhrak Bhasma) आयुर्वेद में काफी पुराने समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अभ्रक एक प्रकार का खनिज है जो कि भारत में मुख्यतः बिहारके कोयले की खदानों में मिलता है। इसके अलावा राजस्थान में भी थोड़ा बहुत मिल जाता है। 

बात करें अगर आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाले अभ्रक भस्म की तो अभ्रक में बहुत सारे तत्व मिलाकर और एक फॉर्मूलेशन बनाई जाती है। जिसमें की आयरन की मात्रा अधिक होने की वजह से हमारे शरीर को ज्यादा फायदा देता है। 

अभ्रक भस्म का मुख्य फायदा उन लोगों के लिए देखा गया है जिन्हें कोई दवाई सूट नहीं करती है, काम नहीं करती। जब दवाई काम करना बंद कर देती है तब उन्हें अभ्रक भस्म दी जाती है ताकि दवाइयों का असर हो। 

अभ्रक भस्म के फायदे। Abhrak Bhasma Benefits

इम्युनिटी बढ़ाता है। Boosts immunity

जैसा कि हमने शुरू में बताया कि अभ्रक भस्म शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। अगर आप जल्दी बीमार हो जाते हैं। सर्दी खांसी जुकाम वगैरह हो जाता है और दवाइयों का भी असर नहीं होता तो आप अभ्रक भस्म का सेवन कर सकते है यह शरीर को तंदुरुस्त रखने का काम करता है। 

फेफड़ों के लिए फायदेमंद | Beneficial for lungs

अभ्रक भस्म फेफड़ों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपको सांस संबंधी कोई समस्या है या फिर रोग है तो आपको अभ्रक भस्म का सेवन करना चाहिए। 

खांसी जुकाम में फायदेमंद | Beneficial in cough and cold

बदलते मौसम के साथ खांसी, जुकाम इत्यादि होने लगता है तो ऐसी समस्या में भी आयुर्वेदिक डॉक्टर अभ्रक भस्म लेने की सलाह देते हैं। 

एनीमिया रोग में फायदेमंद | Beneficial in anemia

एनीमिया रोग में शरीर में खून की कमी हो जाती है तो अभ्रक भस्म में लोहे की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह खून की कमी को पूरा करता है। 

बवासीर में फायदेमंद | Beneficial in Piles

अभ्रक भस्म का इस्तेमाल बवासीर के उपचार के लिए भी किया जाता है। 

पेट के लिए फायदेमंद | Beneficial for Stomach

अगर बच्चों पाचन क्रिया खराब है या पेट में कीड़े है तो इन चीजों को ठीक करने के लिए अभ्रक भस्म का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

पुरुषों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Men

अगर पुरुषों में यौन इच्छा की कमी है या फिर यौनशक्ति कम है तो यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी अभ्रक भस्म का सेवन किया जा सकता है। 

लीवर के लिए फायदेमंद | Beneficial for liver

अभ्रक भस्म लीवर की समस्या के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। अगर आपको कोई लीवर संबंधित समस्या है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

मानसिक विकार दूर करती है। Relieves mental disorders

अभ्रक भस्म मानसिक विकास जैसे कि अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, तनाव इत्यादि में भी फायदेमंद मानी जाती है। 

अभ्रक भस्म का सेवन कब और कितना करना चाहिए? When and how much should be consumed

अभ्रक भस्म का सेवन 125mg  से 250mg तक दिन में दो बार करने की सलाह दी जाती है। और इसे शहद के साथ लेना चाहिए।

अभ्रक भस्म की कीमत | Abhrac Bhasma Price

अभ्रक भस्म की कीमत तकरीबन ₹500 रखी गई है जो कि आपको नीचे दिए गए लिंक से मंगवा सकते  है 

BUY Abhrak Bhasma

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *