सह्जन को अंज्रेजी मे Moringa (मोरिंगा) या Drumstick tree कहते हैं भी बोलते है . सहजन लम्बी फलियों वाली एक सब्जी का पेड़ है, जोकि भारत और दुनिया भर में उगाया जाता है. विज्ञान ने प्रमाणित किया है कि इस पेड़ का हर अंग स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है. ज्यादातर भारतीय सहजन की फली को सब्जी व अन्य भोजन बनाने में करते हैं.
Sahjan सहजन की पत्तियां एवं फूल घरेलू उपचार में हर्बल मेडिसिन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूलों एवं फलों को सब्जियों के रूप में उपयोग किया जाता है। सहजन का गुदा और बीज सूप, करी और सांभर में इस्तेमाल किया जाता है। सहजन का सूप इसकी पत्तियों, फूलों, गूदेदार बीजों से बनाया जाता है जोकि बहुत ही पोषण युक्त होता है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
इसकी पत्ती, फूल, फल, बीज, जड़ और लकड़ी हर किसी को दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. मतलब ये कि मोरिंगा स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है इन सभी से आप समझ गए होंगे. इसके फायदे आपको आगे गिनवाते हैं.
सहजन के फायदे – MORINGA BENEFITS IN HINDI
1. सहजन की पत्ती है अम्रित | Drumstick leaves are nectar
इसकी पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं. इसकी फली में विटामिन C और सहजन की पत्ती में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. सहजन में एंटीओक्सिडेंट, बायोएक्टिव प्लांट कंपाउंड होते हैं.
2. सहजन की सूखी पत्तियों के फायदे | Benefits of dried drumstick leaves
सहजन की सूखी पत्तियों के 100 ग्राम पाउडर में दूध से 17 गुना अधिक कैल्शियम और पालक से 25 गुना अधिक आयरन होता है. इसमें गाजर से 10 गुना अधिक बीटा-कैरोटीन होता है, जोकि आँखों, स्किन और रोगप्रतिरोधक तंत्र के लिए बहुत लाभदायक है. सहजन में केले से 3 गुना अधिक पोटैशियम और संतरे से 7 गुना अधिक विटामिन C होता है.
3 . डिप्रेशन को रखें दूर | Keep Depression Away
मोरिंगा पाउडर, जिसे सहजन पाउडर भी कहा जाता है, न सिर्फ शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर देखा गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज दिमाग में सूजन को कम करने, मूड को स्थिर रखने और तनाव के हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
यही कारण है कि यह डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक माना जाता है। इसे अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करने पर कुछ ही दिनों में मन पर इसका हल्का-सा शांत और सुकून देने वाला प्रभाव महसूस होने लगता है।
4. स्किन के लिए भी है फायदेमंद | Beneficial for the Skin

मोरिंगा पाउडर का फेस पैक चेहरे पर लगाने से मुहांसे, दाग-धब्बे और पिंपल्स जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा इससे त्वचा को भरपूर पोषण भी मिलता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
5. सर्दी खांसी को भी रखें दूर | Keep Cold and Cough away
यह मौसम बदलने का समय है, ऐसे में सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल इंफेक्शन और गले में खराश जैसी समस्याएं बहुत तेजी से फैलती हैं और लगभग हर किसी को प्रभावित करती हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में तो ये परेशानियां और भी ज़्यादा देखने को मिलती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि यदि आप इस खास पाउडर का नियमित सेवन करते हैं, तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और इन सभी मौसमी समस्याओं—जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन—से प्राकृतिक रूप से बचाव करने में मदद करता है।
6. कैंसर से बचाव | Cancer prevention
इसमें एंटीऑक्सीडेंट, Kaempferol, Quercetin, Rhamnetin और पॉलीफेनॉल नामक तत्व होता है, जोकि शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। अगर आप भी कैंसर से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना इसका सेवन करें।
7. दूध पिलाने वाली माताओं के लिए सहजन बहुत बढ़िया
है | Good For Breastfeeding mothers
सहजन की पत्ती को घी में गर्म करके प्रसूता स्त्री को दिए जाने का पुराना रिवाज है. इससे दूध की कमी नहीं होती और जन्म के बाद की कमजोरियों जैसे थकान आदि का भी निवारण होता है. बच्चे का स्वास्थ्य सही रहता है और वजन भी बढ़ता है. सहजन में पाए जाने वाला पर्याप्त कैल्शियम किसी कैल्शियम सप्लीमेंट से कई गुना अच्छा है.
8. सहजन के गुण स्पर्म बढ़ाने में सहायक |Helpful in increasing sperm

विटामिन के अलावा जिंक, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल सहजन (drumstick) में पाये जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। पुरुषों में स्पर्म बनने में जिंक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और कैल्शियम खून की कमी नहीं होने देता है। सहजन की छाल में पाये जाने वाले यौगिक पतले सीमेन (semen) की समस्या को खत्म कर स्पर्म की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं।
9. सहजन के फूलों की चाय | Moringa flower tea
सहजन के फूलों की चाय (Moringa flower tea) न्यूट्रीशनल गुणों से भरपूर होती है. यह चाय यूरिन इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम ठीक करती है. सहजन के फूल सलाद के रूप में भी खाए जाते हैं. सहजन के इतने फायदे हैं कि गिनती कम पड़ जाये. सहजन अनिद्रा, अस्थमा, हाइपरटेंशन, Rheumatoid आर्थराइटिस, एनीमिया, आंत का अल्सर भी ठीक करता है और घाव जल्दी भरता है. दिमागी स्वास्थ्य के लिए सहजन लाजवाब है. सहजन डिप्रेशन, बेचैनी, थकान, भूलने की बीमारी ठीक करता है.
10. सेक्स के आनंद के लिए सहजन है फायदेमंद | Beneficial for sexual pleasure
यौन रोगों को दूर कर यौन शक्ति बढ़ाने (sexual power), उत्तेजना पैदा करने और जननांगों की बीमारियों को दूर करने में सहजन का उपयोग बहुत लोकप्रिय है। अच्छा यौन सुख प्राप्त करने के लिए सहजन के फलों का उपयोग किया जाता है।
नोट : गर्भवती स्त्रियों को सहजन की छाल और जड़ से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
सहजन स्वास्थ्य लाभ के अतिरिक्त पानी साफ़ करने में भी कारगर है, जिसका सदियों से प्रयोग होता रहा है. इसके बीजो को कूटकर पानी में मिलाने से हानिकारक शैवाल और प्रदूषक तत्व अलग हो जाते हैं. सहजन जानवरों के लिए एक बढ़िया चारा भी है. दूध देने वाले जानवर अधिक दूध देते हैं और मांस के लिए पाए जाने वाले मवेशी खूब स्वस्थ रहते हैं.