सेब का सिरका एक तरीके का सिरका है जिसमें साइडर मुख्य हिस्सा है। ये उस लिक्विड से बनता है जो सेब को निचोड़ने से मिलता है। फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे हम सेब का सिरका या ए.सी.वी कहते हैं। अपने ऑर्गेनिक और पैश्चराइज्ड रूप में इसे एप्पल साइडर विनेगर विद मदर कहा जाता है। आप बोतल के निचले भाग में एक मकड़ी के जाले जैसा तैरता हुआ ढांचा देखकर इसकी पहचान कर सकते हैं।
सेब के सिरके के अलग अलग प्रकार बाज़ार में उपलब्ध हैं। जैसे कि मदर के साथ सेब का सिरका, शहद वाला सेब का सिरका, अदरक और नींबू के स्वाद के साथ सेब का सिरका आदि।
सेब का सिरका(ए.सी.वी) वज़न घटाने, हृद्य रोग, त्वचा रोग, बदहज़मी, लिवर डीटॉक्स जैसे अन्य रोगों में अपने अनगिनत फायदों के लिए काफी मांग में रहता है। आइए देखतें है एसीवी का इस्तेमाल और ज़िंदगी को स्वस्थ बनाते हैं।
सेब के सिरके के फायदे | Apple Cider Vinegar Benefits
फिट रहने में मददगार| Helpful in staying fit
सेब के सिरके में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने और आसानी से चलने में मदद करते हैं. कैटेचिन, गैलिक एसिड, कैफीक और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर से रोगों से लड़ने में मदद कर सकते हैं.

गले के लिए अच्छा | Good for the throat
एक सुखदायक प्रभाव देने से लेकर खराश वाले गले और खाँसी से लड़ने के लिए एसीवी जादुई साबित होता है। आप शहद के साथ सेब का सिरका ले सकते हैं या फिर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर गरारे कर सकते हैं। एसीवी का एसेटिक एसिड इसमें काफी मदद करता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल | Blood sugar control
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है इसमें एंटी-ग्लिसेमिक गुण होते हैं जो शरीर में एक स्वस्थ रक्त शर्करा के स्तर का समर्थन करते हैं और उसे बनाए रखते हैं। सिरका स्टार्च के कुछ पाचन को रोकने में मदद करता है और यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से भी रोकता है।
पेट के लिए फायदेमंद | Beneficial for Stomach
क्या लगातार हो रही बदहज़मी आपको परेशान कर रही है? जूस या पानी के साथ एसीवी लेना काफी मददगार हो सकता है। आप इस मिश्रण में शहद भी डाल सकते हैं। ये ना केवल आपका हाज़मा ठीक करेगा बल्कि खाना खाने से आधे घंटे पहले इसे लेने से आप बदहज़मी से भी बच पाएंगे।

वज़न घटाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग करने से काफी प्रभावशाली नतीजे मिल सकते हैं। एसीवी भूख को दबाने में और शरीर का मेटाबॉलिज़म बढ़ाने में मदद करता है। तो खाना खाने से पहले पानी के साथ एक चम्मच एसीवी लेना वज़न घटाने का अच्छा तरीका है।
• कभी भी खाली सिरका न पीएं. इसे हमेशा डेल्यूट करके ही इस्तेमाल करें. आप इसे ज्यादा पानी में कुछ चम्मच सिरका मिला कर ले सकते हैं.
• आप इसे सलाद पर छिड़क कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सलाद पर ड्रेसिंग की तरह इस्तेमाल करने से यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा साबित होगा.
• यह ज्यादा बेहतर होगा अगर आप अपने डोज को दो या तीन हिस्सों में बांट लें. इससे ज्यादा फायदा लेने के लिए आप सेब के सिरके को तीन टाइम के आहार से पहले ACV ले सकते हैं.
चहरे की त्वचा के लिए फायदेमंद | Beneficial for facial skin

- मुंहासों के लिए | For acne
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर इनसे राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले कीटाणुओं को हटाते हैं और त्वचा से अतिरिक्त तेल दूर करने में भी मदद करते हैं। अतिरिक्त तेल के कारण भी चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। - रंग साफ करे | Clear the Skin
सेब के सिरके का इस्तेमाल रंग साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। इसकी एसिडिक प्रवृति त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखती है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है। - फेस क्लींजर | Face cleanser
सेब के सिरके का इस्तेमाल आप फेस क्लींजर के रूप में भी कर सकते हैं। इसे फेस क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा तरोताजा हो सकती है।
बालों के लिए है अच्छा | Good for Hair
सेब के सिरके से आप मुलायम और खूबसूरत बाल प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एसिटिक गुण होता है, जो शैंपू के कारण बालों पर चढ़ी केमिकल परत हटाने में मदद करता है। इससे आपके बाल प्राकृतिक रूप से खूबसूरत और मुलायम बनते हैं।

डैंड्रफ से राहत पाने के लिए भी आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एसिडिक गुण फंगस से लड़ते हैं, जिससे डैंड्रफ कम होने लगता है।
सेब के सिरके के नुकसान – Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi
आपने सेब के सिरका के फायदे तो जान लिए, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी जरूरी है। नीचे हम इन्हीं नुकसान के बारे में बता रहे हैं :
सेब के सिरके का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए। इसमें एसिड होता है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से टूथ इनेमल या पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
इसे कभी सीधा त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा पर जलन, रैशेज या खुजली हो सकती है। इसलिए, हमेशा इसे पानी, जूस व शहद आदि के साथ लेने की सलाह दी जाती है
BEST APPLE CIDER VINEGAR
इसमें एसिड होता है, जिसके चलते रक्त में पोटैशियम का स्तर कम हो सकता है।
अगर आप मुंह के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस्तेमाल के बाद तुरंत सादे पानी से कुल्ला करना चाहिए। ऐसा न करने से दांत संवेदनशील हो सकते हैं।
इसका ज्यादा सेवन हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस (रीढ़ की हड्डी का रोग, जिसमें फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है) जैसी समस्या होती है, उन्हें सेब का सिरका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अंत में हम यही कहेंगे कि अगर आप सेब के सिरके के फायदे उठाना चाहते हैं, तो इसका सही तरीके से इस्तेमाल करें और अपने स्वास्थ्य, बालों व त्वचा को बेहतर बनाएं। यह लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। इसके अलावा, अगर आप इसका किसी और तरीके से भी इस्तेमाल करते हैं, तो उस उपाय को हमारे साथ शेयर जरूर करें।
यह भी पढ़े :
पाचन शक्ति बढाने के 15 उपाए
हिप्स की चर्बी कैसे काम करे
जल्दी प्रेग्नेंट होने का तरीका
शरीर में पानी की कमी कैसे पूरी करे
स्टैमिना कैसे बढ़ाये