देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान :Desi Ghee Ke Fayde

हमारे देश में गाय के देसी घी का सेवन बहुत पुराने समय से किया जा रहा है या फिर यह कह सकते है कि सबसे पुराना गाय का घी है जिसका सेवन हमारे देश में किया जा रहा है। 

आजकल तो लोग रिफाइंडऑयल या ऑलिव ऑयल का सेवन बहुत ज्यादा करने लगे हैं। लेकिन अगर गाय के घी का बात की जाए तो गाय के घी में बहुत अधिक पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद के ग्रंथों में भी गाय के घी को सबसे पवित्र माना जाता है और इसके और भी कई ज्यादा फायदे माने जाते हैं। 

हमारे भारत में गाय के घी को एक पवित्र चीज माना जाता है तभी तो पूजा में भी गाय के घी का इस्तेमाल किया जाता है।

हिंदू धर्म में गाय के घी का बहुत महत्व है। इसीलिए वैदिक कार्यों में या फिर रीति-रिवाजों में गाय के घी को प्रथम स्थान दिया जाता है.

तो आज हम बात करेंगे गाय के घी के क्या-क्या फायदे हैं तो सबसे पहले हम लोग बात करते हैं कि देसी घी आखिर क्या चीज है?

देसी घी क्या है : What is Ghee

दूध से जब मक्खन निकाल लिया जाता है उसके बाद मक्खन को थोड़ी देर गर्म करने के बाद घी बनता है। इसका रंग सफेद या फिर हल्का पीला होता है। गाय का देसी घी गाय या भैंस दोनों में से किसी के भी  दूध से बनाया जा सकता है। लेकिन गाय का देसी घी ज्यादा शुद्ध और पौष्टिक माना जाता है। 

आजकल गाय का देसी घी आपको कई कंपनियों का मिल जाता है जैसे कि पतंजलि, वेरका, अमूल इत्यादि। डिब्बाबंद देसी घी खाने की जगह अगर आप घर में देसी घी बनाएंगे तो आपको ज्यादा फायदे मिलेंगे। 

देसी घी के फायदे :Desi Ghee Benefits in Hindi

हृदय के लिए फायदेमंद | Beneficial for Heart

आजकल रिफाइंड ऑयल के विज्ञापनों में हृदय की सेहत की तरफ बहुत ध्यान दिया जाता है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि गाय का देसी घी खाने से हृदय बहुत ज्यादा सही और हेल्दी रहता है। यह हृदय  की नालियों  को ब्लॉक होने से बचाता है और इसके अलावा आपको ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी प्रदान करता है। 

पाचन के लिए फायदेमंद | Beneficial for Digestion

दोस्तों कहा जाता है कि अच्छा पाचन अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी होता है तो इसलिए अगर आपका पेट सही नहीं है तो आपकी सेहत भी अच्छी नहीं रहेगी। इसलिए पेट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. गाय के देसी घी में ब्यूटीरिक एसिड एक शॉर्ट चैन फैटी एसिड पाया जाता है जो कि आंतों की कोशिकाओं को पोषण देता है, सूजन को कम करता है और उन्हें  रिपेयर भी करता है। 

यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। अगर आपका पेट सही नहीं रहता तो आपको गाय का घी खाना चाहिए। दूध में गाय का घी डालकर पीना चाहिए। 

वजन बढ़ाने में फायदेमंद | Beneficial in Weight Gain

गाय का घी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको गाय का घी का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ता, उन्हें नियमित रूप से गाय के घी का सेवन करना चाहिए। यह शारीरिक दुर्बलता को दूर करता है और दुबले शरीर और सूखी त्वचा को भीअच्छी करने में मदद करता है। 

देसी घी खरीदे ( यहाँ दबाये )

आँखों  के लिए फायदेमंद | Beneficial for Eyes

यह आपकी आंखों के लिए भी बलसारा फायदेमंद है आयुर्वेदिक इलाज में गाय का देसी घी आंखों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.जहां आपकी आंखों के आसपास आटे का लेप लगाया जाता है और बीच में देसी घी से उन्हें भरा जाता है। 

cute young girl blue eyes

इसमें व्यक्ति की आंखें खोलने और बंद करने को कहा जाता है और आयुर्वेद का कहना है कि यह प्रक्रिया नेत्र शक्ति को मज़बूती प्रदान करती है। 

गठिया रोग में भी फायदेमंद | It is also beneficial in arthritis

आजकल गठिया रोग से लोग बहुत ज्यादा परेशान है। लोगों के घुटने बहुत ज्यादा दर्द करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घुटने मजबूत रहे तो आपको गाय का देसी घी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके घुटनों में चिकनाई बनाए रखता है और जोड़ों के दर्द से आपको छुटकारा भी दिलाता है। 

दिमाग के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Brain

अगर आप कोई दिमाग से संबंधित काम करते हैं और दिमाग शांत नहीं रहता तो यह दिमाग को शांत करने में बहुत ज्यादा मदद करता है। आपको देसी घी का सेवन करना चाहिए। यह  समृद्धि और बुद्धिमता को बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। सिर में देसी घी की मालिश करनी चाहिए और दूध में भी के देसी घी डालकर पीना चाहिए। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है | Boosts Immunity

अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं है। आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो आपको गाय के घी का सेवन करना चाहिए। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आप जल्दी बीमार नहीं होते। 

माइग्रेन में फायदेमंद | Beneficial in Migraine

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है। माइग्रेन में आपका आधा सर दर्द करता रहता है, तो माइग्रेन में आपको देसी घी का सेवन करना चाहिए। आपको नाक में रोज दो-तीन बूंदे देसी घी की डाली चाहिए। जय माइग्रेन रोग को दूर करने में बहुत ज्यादा फायदा। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Skin and Hair

अगर आपके त्वचा और बाल सही नहीं है। बाल रूखे सूखे और त्वचा भी रूखी सूखी रहती है तो आपको अपने बालों पर देसी घी का मालिश करनी चाहिए। चेहरे और शरीर पर भी देसी घी का मालिश करवानी चाहिए। यह बालों और स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है  

गर्भावस्था में फायदेमंद | Beneficial During Pregnancy

देसी घी आयुर्वेद में गर्भावस्था में की एक आवश्यक आहार के रूप में माना जाता है। यह  एक मीठा पदार्थ है जो कि जन्म के बाद से किसी भी व्यक्ति के लिए अनुकूल है।  गर्भावस्था को स्थिर करने के लिए नाल क्षेत्र के नीचे भी लगाया जाता है। 

घी खाने के तरीक: How to Eat Ghee

  • घी एक पौष्टिक आहार होने के साथ-साथ काफी स्वादिष्ट भी है। इसे आप दाल या सब्जी के साथ ले सकते हैं। अगर आप दाल के शौकीन है तो दाल में एक चम्मच देसी घी का डालकर खाने से दाल का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। 
  • गरम सूप में देसी घी डालकर लेने से उसका स्वाद दुगना हो जाता है। 
  • अगर आपका सिर दर्द कर रहा है तो आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में आधे से एक चम्मच देसी घी डालकर पिएंगे तो एक तो दूध स्वादिष्ट लगेगा और आपका सिर दर्द भी दूर हो जाएगा। 
  • सर्दियों में देसी घी की पनिया या देसी घी की पंजीरी खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। 
  • देसी घी सुबह नाश्ते में रोटी पर या फिर पराठे पर भी लगाकर खा सकते हैं।
  •  एक चम्मच देसी घी शक्कर में मिलाकर चपाती के साथ खाने से काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं और यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है। 

घी खाने के नुकसान : Desi Ghee Side Effects

घी का ज्यादा सेवन करने से आपको कई बार कुछ नुकसान खेल नहीं पड़ सकते हैं। 

One Reply to “देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान :Desi Ghee Ke Fayde”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *