दोस्तों, झींगा मछली क्या है, इसके फायदे क्या हैं। आज हम इसके बारे में बात करेंगे। पहले एक समय था कि भारत में ज्यादा लोग शाकाहारी थे।
लेकिन आज के समय में मांसाहारी लोगों की संख्या बढ़ रही है लोग अंडा, मांस, मछली के साथ साथ और भी चीजें खाने के शौक रखते हैं जैसे कि झींगा मछली (Prawn Fish)। झींगा मछली खाने में स्वादिष्ट तो होती है, इसके साथ-साथ इसमें बहुत सारे गुण भी पाए जाते हैं।
झींगा मछली (Prawn Fish बाजार में आसानी से मिल जाती है। झींगा समुद्री और मीठे पानी दोनों में पाया जाता है। पूरे विश्व में लगभग 2800 प्रजातियां झींगा मछली की पाई जाती है। यह ऊपर से देखने में कड़ा लगता है लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट होता है इसलिए यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है।
झींगा मछली द्विलिंगी होती है इसलिए नर से मादा में बदलने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता।
झींगा मछली खाने के बहुत ज्यादा फायदे हैं जैसे कि आपके दिल को स्वस्थ रखता है। दिमाग तेज बनाता है। थायराइड को ठीक करता है। वजन कम करता है और इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जो कि आपको स्वस्थ रखने में काफी ज्यादा फायदा देते हैं
झींगा खाने के फायदे : Jhinga Machali Khane ke Fayde
मस्तिष्क को तेज करता है
झींगा मछली में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि शरीर में ऑक्सीजन और हिमोग्लोबिन की बॉन्डिंग की रक्षा करता है। साथ ही यह मांसपेशियों से ऑक्सीजन के प्रवाह को भी सही करता है।
इसलिए यह मस्तिष्क को तेज करने में काफी ज्यादा फायदा देता है। झींगा मछली में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह भी आपके मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
रिसर्च से यह पता चला है कि झींगा मछली (Prawn Fish) में हेपरिन कंपाउंड होता है जो नोवा कूलर के इलाज में फायदेमंद रहता है। झींगा मछली में पाए जाने वाले तत्व आंखों की थकान से राहत देते हैं। खासतौर पर जो ज्यादा समय कंप्यूटर पर बिताते हैं उनके लिए यह खाना काफी फायदेमंद रहता है।
बाल झड़ने से रोकता है
वैसे तो समुद्री जीव खाना बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। उनमें से झींगा मछली (Prawn Fish) ज्यादा फायदेमंद होती है। झींगा में पाए जाने वाले तत्व हमारे बालों को हेल्दी रखते हैं। इसमें उच्च मात्रा में जिंक पाया जाता है जो कि बालों को झड़ने से रोकता है। बाल और स्किन में कई तरह के सेल के प्रोडक्शन में जिंक काफी ज्यादा फायदा देता है तो अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आपको झींगा मछली खाना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को भी झींगा खाना चाहिए। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह काफी ज्यादा फायदे भी देता है। इसमें कई तरह के मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदे देते हैं।
प्रोटीन से भरपूर
झींगा मछली में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है तो अगर आप जिम जा रहे हैं, व्यायम करते हैं और आपको दैनिक प्रोटीन की मात्रा ज्यादा चाहिए तो आपझींगा मछली (Prawn Fish) को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। आपकी प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और इसके साथ और भी कई तरह के पोस्टिक तत्व मिलते हैं। यह मांसपेशियों की वृद्धि करने में भी काफी फायदा देता है
हड्डियों के लिए फायदेमंद
झींगा में मौजूद प्रोटीन कैल्शियम, फॉस्फोरस मैग्नीशियम हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।
- Zandu Vitality Booster Capsule : फायदे, नुक्सान और उपयोग
- Divya Kayakalp Vati के फायदे और नुक्सान । दिव्या कायाकल्प वटी
- Oats या Muesli, वजन घटाने के लिए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर
- Vitamin E Capsule Ke Fayde| विटामिन ई कैप्सूल के फायदे और उपयोग
- पतंजलि गिलोय जूस के फायदे और नुक्सान | Patanjali Giloy Juice Benefits
डाइट में प्रोटीन और विटामिन की कमी हड्डियों की ताकत में कमी पैदा करती है जिससे कि ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है इसलिए हफ्ते में एक बार झींगा मछली को अपनी डाइट में ज़रूर ले।
पीरियड के दर्द को खत्म करता है
महिलाओं के लिए पीरियड वाले दिन बहुत ही मुश्किल भरे दिन रहते हैं जिनमें उन्हें पीरियड की घातक दर्द से गुजरना पड़ता है।
झींगा मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि ओमेगा 3 फैटी एसिड के असर को कम करता है और महिलाओं में पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है।
झींगा मछली खरीदे ( यहां दबाये )
झींगा मछली के नुकसान : Prawns Side Effects
- गठिया से प्रभावित लोगों को झींगा मछली का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकता है जिससे कि आपको थोड़ी हानि हो सकती है।
- कुछ लोगों को समुद्री खाने से एलर्जी होती है तो आपको भी अगर समुद्री खाने से एलर्जी है तो झींगा का सेवन न करे.
- यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो झींगा मछली का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेने।
- झींगा मछली (Prawn Fish) मरकरी पाया जाता है.यदि आप गंदे जल से निकाली हुई झींगा मछली का सेवन करते हैं तो जल प्रदूषण से विषाक्त रसायन के बढ़ते स्तर के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूषित पानी से निकाली हुई मछली से बचना चाहिए।
ये भी पढ़े
- बकरे के खरोड़े खाने के फायदे
- बकरे का भेजा खाने के फायदे
- बकरे का कोष खाने के फायदे
- मुर्गे के पंजे खाने के फायदे
Be the first to comment on "झींगा खाने के फायदे और नुकसान :Prawns Benefits in Hindi"