dudh me ghee pine ke fayde

दूध में देसी घी डालकर पीने के फायदे

दूध और देसी घी दोनों ही गुणों का खजाना माना जाता है और दूध में देसी घी पीने के फायदे सदियों से माने जाते हैं। क्योंकि इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं। 

रात को सोने से पहले अगर दूध में एक चम्मच देसी घी का पी लिया जाए तो कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है और यह शरीर को भी अद्भुत ताकत देता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध में देसी घी पीने से कई गंभीर रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।इस तरह यह आपकी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है, यौनशक्ति भी बढ़ाता है और इसमें कई तरह के विटामिन भी मिलते हैं जैसे कि विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, इत्यादि।

तो आज हम बात करेंगे कि अगर आप हफ्ते में एक दो बार दूध में देसी घी डालकर पिएंगे तो क्या-क्या फायदे मिलेंगे। 

दूध में देसी घी डालकर पीने फायदे  

पाचन क्रिया बढ़ाता है

दूध में देसी घी डालकर पीने के फायदे पाचन क्रिया बढ़ाता है। दूध और देसी घी यह दोनों ही आपकी पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद माने जाते हैं। जब आप थोड़े से गुनगुने दूध में एक चम्मच देसी घी डालकर पिएंगे तो पाचन क्रिया काफी ज्यादा मजबूत होती है।

घी वाला दूध पीने से पाचन एंजाइम तेज काम करते हैं और पाचन शक्ति मजबूत बनती है। यह आपको कब्ज भी नहीं होने देता और अगर कब्ज की शिकायत है तो वह भी दूर हो जाती है तो इसलिए आपको दूध में देसी घी नियमित पीना चाहिए। 

आंखों के लिए फ़ायदेमंद

गाय का दूध कई गुणों का खजाना माना जाता है, तो गाय के दूध में अगर एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी लिया जाए तो यह आपकी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही है। आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है तो उसे भी  ठीक करने में काफी फायदा देता है। 

महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद

stressed woman

महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं जिनमें से एक है लुकोरिया। लिकोरिया या  श्वेत प्रदर स्वयं में एक आम बीमारी है, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। क्योंकि आगे चलकर यह गंभीर बीमारियों का रूप धारण कर सकती है. महिलाओं में प्रदर रोग की समस्या के लिए गाय के घी  को बहुत अच्छा माना जाता है तो महिलाएं अगर दूध में देसी घी डालकर पिएंगी तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो हड्डियां कमजोर होने लगती है। महिलाओं की खास करके हड्डियां ज्यादा कमजोर होने लगती हैं. दूध में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन डी भी उचित मात्रा में पाया जाता है तो इसलिए महिलाओं को दूध में देसी घी डालकर अवश्य  पीना चाहिए। 

यौन शक्ति बढ़ाता है

tensed man with woman

संभोग के बाद आई कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए एक गुनगुने दूध में एक चम्मच देशी घी पीने से थकान और कमजोरी दूर हो जाती है तो इसलिए अगर आप यौन कमज़ोरी के शिकार हैं या फिर संभोग के बाद आपको कमजोर फील होती है तो आपको दूध और देसी घी पीना चाहिए। यह सेक्स ड्राइव और वीर्य भी बढ़ाता है। 

दिमाग तेज करता है

अगर आपकी एकाग्रता कम है या  मानसिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो आपको दूध और देसी घी दूध पीना चाहिए। अगर हो सके तो इसमें थोड़ी सी मिश्री डालकर पिएंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। 

मुंह के छाले दूर करता है 

अगर आप मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो इस परेशानी का हल भी दूध और देसी घी है। कुछ लोग सोचते हैं दूध और देसी घी दोनों की तासीर गर्म होती है। इससे तो छाले और हो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है और आपके मुंह के छालों को ठीक करने में भी काफी फायदा कर देता है। 

अच्छी नींद लाने में फायदेमंद

अगर आपको रात को नींद नहीं आती या अच्छे से नींद नहीं आती, तो आपको दूध पीना चाहिए। अगर आप दूध में एक चम्मच देशी घी पिएंगे तो आपको काफी अच्छी नींद आएगी। यह औषधि आपके लिए काफी ज्यादा फायदा करेगी। 

स्टैमिना बढ़ाता है

अगर आप कोई शारीरिक काम करते हैं और काम के बाद थका हुआ महसूस करते हैं तो आपको दूध और देसी घी दूध पीना चाहिए। यह आपके शरीर को कठोर और मजबूत बनाता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है और आपकी शक्ति को भी अच्छा करता है। आपने अक्सर सुना होगा कि पहलवान एक बैल की तरह मजबूत बनने के लिए भी  दूध और देसी घी का सेवन करते हैं। 

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

रोग प्रतिरोधक क्षमता को ही इम्युनिटी कहा जाता है तो अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी तो आप अब बहुत जल्दी बीमार हो जाएंगे। दूध में सभी चीजें पाई जाती है जैसे कि प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स इत्यादि। अगर दूध में देसी घी डालकर पिया  जाए तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं जिनमें से एक है आपकी इम्यूनिटी । 

गाय के घी में विटामिन K2 पाया जाता है जो ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है। इससे ब्लड सरकुलेशन सही रहता है और शरीर को मजबूत करने में भी फायदा देता है। 

ये भी पढ़े

देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान

गरम पानी कब और कैसे

अश्वगंधा और शतावरी के फायदे 

पतंजली अश्वशिला कैप्सूल :फायदे नुकसान

शिलजीत के फायदे, नुक्सान और उपयोग

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *