झींगा खाने के फायदे और नुकसान :Prawns Benefits in Hindi

झींगा मछली (Prawns) क्या है, इसके फायदे क्या हैं। आज हम इसके बारे में बात करेंगे। पहले एक समय था कि भारत में ज्यादा लोग शाकाहारी थे।

लेकिन आज के समय में मांसाहारी लोगों की संख्या बढ़ रही है लोग अंडा, मांस, मछली के साथ साथ और भी चीजें खाने के शौक रखते हैं जैसे कि झींगा मछली (Prawn Fish)। झींगा मछली खाने में स्वादिष्ट तो होती है, इसके साथ-साथ इसमें बहुत सारे गुण भी पाए जाते हैं। 

झींगा मछली (Prawn Fish बाजार में आसानी से मिल जाती  है। झींगा समुद्री और मीठे पानी दोनों में पाया जाता है। पूरे विश्व में लगभग 2800  प्रजातियां झींगा मछली की पाई जाती है। यह ऊपर से देखने में कड़ा लगता है लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट होता है इसलिए यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। 

झींगा मछली द्विलिंगी होती है इसलिए नर से मादा में बदलने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता। 

झींगा मछली (Prawns)खाने के बहुत ज्यादा फायदे हैं जैसे कि आपके दिल को स्वस्थ रखता है। दिमाग तेज बनाता है। थायराइड को ठीक करता है। वजन कम करता है और इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जो कि आपको स्वस्थ रखने में काफी ज्यादा फायदा देते हैं 

झींगा खाने के फायदे : Jhinga Machali Khane ke Fayde

मस्तिष्क को तेज करता है | Sharpens the Brain

झींगा मछली(Prawns) में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि शरीर में ऑक्सीजन और हिमोग्लोबिन की बॉन्डिंग की रक्षा करता है। साथ ही यह मांसपेशियों से ऑक्सीजन के प्रवाह  को भी सही करता है। 

इसलिए यह मस्तिष्क को तेज करने में काफी ज्यादा फायदा देता है। झींगा  मछली में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह भी आपके मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद| Beneficial for Eyes

रिसर्च से यह पता चला है कि झींगा मछली (Prawn Fish) में हेपरिन कंपाउंड होता है जो नोवा कूलर के इलाज में फायदेमंद रहता है। झींगा मछली में पाए जाने वाले तत्व आंखों की थकान से राहत देते हैं। खासतौर पर जो ज्यादा समय कंप्यूटर पर बिताते हैं उनके लिए यह खाना काफी फायदेमंद रहता है।

बाल झड़ने से रोकता है | Prevents Hair Fall

वैसे तो समुद्री जीव खाना बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है। उनमें से झींगा मछली (Prawn Fish) ज्यादा फायदेमंद होती है। झींगा  में पाए जाने वाले तत्व हमारे बालों को हेल्दी रखते हैं। इसमें उच्च मात्रा में जिंक पाया जाता है जो कि बालों को झड़ने से रोकता है। बाल और स्किन में कई तरह के सेल के प्रोडक्शन में जिंक काफी ज्यादा फायदा देता है तो अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आपको झींगा मछली खाना चाहिए। 

गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद | Beneficial During Pregnancy

pregnant woman

गर्भवती महिलाओं को भी झींगा खाना चाहिए। स्वादिष्ट होने के  साथ-साथ यह काफी ज्यादा फायदे भी देता है। इसमें कई तरह के मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदे देते हैं। 

प्रोटीन से भरपूर | Rich in Protein

झींगा मछली में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है तो अगर आप जिम जा रहे हैं, व्यायम करते  हैं और आपको  दैनिक प्रोटीन की मात्रा ज्यादा चाहिए तो आपझींगा मछली (Prawn Fish) को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। आपकी प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और इसके साथ और भी कई तरह के पोस्टिक तत्व  मिलते हैं। यह मांसपेशियों की वृद्धि करने में भी काफी फायदा देता है  

हड्डियों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Bones

झींगा में मौजूद प्रोटीन कैल्शियम, फॉस्फोरस मैग्नीशियम हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। 

पीरियड के दर्द को कम करता है | Reduces Period Pain

महिलाओं के लिए पीरियड वाले दिन बहुत ही मुश्किल भरे दिन रहते हैं जिनमें उन्हें पीरियड की घातक दर्द से गुजरना पड़ता है। 

डाइट में प्रोटीन और विटामिन की कमी हड्डियों की ताकत में कमी पैदा करती है जिससे कि ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है इसलिए हफ्ते में एक बार झींगा मछली को अपनी डाइट में ज़रूर ले। 

झींगा मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि ओमेगा 3 फैटी एसिड के असर को कम करता है और महिलाओं में पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है। 

झींगा मछली खरीदे ( यहां दबाये )

झींगा मछली के नुकसान : Prawns Side Effects

  • गठिया से प्रभावित लोगों को झींगा मछली का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकता है जिससे कि आपको थोड़ी हानि हो सकती है। 
  • कुछ लोगों को समुद्री खाने से एलर्जी होती है तो आपको भी अगर समुद्री खाने से एलर्जी है तो झींगा का सेवन न करे.
  • यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो झींगा मछली का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेने। 
  • झींगा मछली (Prawn Fish) मरकरी पाया जाता है.यदि आप गंदे जल से निकाली हुई झींगा मछली का सेवन करते हैं तो जल प्रदूषण से विषाक्त रसायन के बढ़ते स्तर के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूषित पानी से निकाली हुई मछली से बचना चाहिए।

ये भी पढ़े

One Reply to “झींगा खाने के फायदे और नुकसान :Prawns Benefits in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *