Press ESC to close

मुनक्का खाने के लाभ:Munakka Benefits in Hindi

दोस्तों, आयुर्वेद में मुनक्का को बहुत फायदेमंद माना गया है। लेकिन बहुत से लोग मुनक्का और किशमिश दोनों में कंफ्यूज हो जाते हैं। कुछ लोग किशमिश को ही मुनक्का समझ बैठते हैं लेकिन मुनक्का थोड़ा अलग होता है और इसके गुण भी किशमिश से थोड़े ज्यादा रहते हैं

तो आज हम बात करेंगे कि मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं। इसे कैसे खाया जाता है। पहले हम लोग जान लेते हैं कि मुनक्का आखिर क्या चीज है?

मुनक्का अंगूर को विशेष रुप से सुखाकर बनाया जाता है. मुनक्का किशमिश से थोड़ा बड़ा होता है। इसमें दो-तीन दाने भी पाए जाते हैं। यह महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

अगर दिन में मुनक्के के दो-तीन दाने ही खा लिया जाए तो आपको काफी ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। 

मुनक्के में बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक पाई जाती है। इसके अलावा मुनक्का में स्वास्थ्य वर्धक गुण भी पाए जाते हैं। अंगूर की तुलना में मुनक्के में 8 गुना ज्यादा शर्करा पाई जाती है। 

इसमें मौजूद शर्करा अंगूर की तरह ही उत्तम प्रकार की होती है। क्योंकि इस शर्करा का अधिकतर हिस्सा ग्लूकोस और फलों की शर्करा से बनता है.

मुनक्का खाने के फायदे : Munakka Benefits in Hindi

एसिडिटी से छुटकारा 

अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो एसिडिटी से छुटकारा दिलाने के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद रहता है। मुनक्के को पूरी रात पानी में भिगो दें और फिर इस पानी को पी लें और मुनक्का को भी चबा कर खाएं। इससे आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं रहती और अगर एसिडिटी है, वह ठीक हो जाती है 

पेट सही रहता है। 

ज्यादातर बीमारियां हमारे पेट से ही शुरू होती हैं।अगर आपको कब्ज की शिकायत हो जाए तो बीमारियां बहुत ज्यादा घेरने लगती हैं। कब्ज की वजह से आपको गैस एसिडिटी इत्यादि शिकायतें होने लगती हैं। ऐसे में  मुनक्के काफी फायदा देते है. इसमें बहुत ज्यादा फाइबर पाया जाता है जोकि कब्ज से राहत दिलाता है। कब्ज के लिए आप मुनक्का को पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को पी लें और मुनक्का को भी चबा चबा कर खाये। 

अनीमिया की शिकायत 

आजकल महिलाओं को अनीमिया की  शिकायत बहुत ज्यादा रहती है। अगर आपके खून में आयरन की कमी हो तो अनीमिया की शिकायत आम हो जाती है। मुनक्के में बहुत ज्यादा आयरन पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है तो मुनक्का खाने से खून में आयरन की मात्रा सही रहती  है और  बॉडी में खून की कमी भी नहीं होती।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मुनक्के मेंबहुत अधिक पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जिनमें से एक है कैल्शियम। यह कैल्शियम से भरपूर माना जाता है। जिस कारण मुनक्के को खाने से आप की हड्डियां भी मजबूत बनती है। इसके अलावा आपको एस्ट्रोपोरोसिस  जैसी समस्याएं भी नहीं होती। 

गठिया से भी निजात दिलाता है 

मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह एसिडिटी को कम करने और सिस्टम में विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और किडनी स्टोन निकालने में भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह गठिया रोग को भी दूर करता है। 

बालों के लिए फायदेमंद

young woman showing hairs

मुनक्के में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके बालों के लिए भी फायदेमंद रहते हैं। अगर आपके बालों में रूसी रहती है तो आपको मुनक्के भिगोकर खाने चाहिए। इससे बालों में रूसी और बेजान बाल नहीं रहते और बालों की समस्या भी सही हो जाती है। 

वजन बढ़ाता है। 

अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा और आप जिम जा रहे हैं और सभी कार्य कर के थक गए हैं तो आपको दूध में मुनक्का डालकर खाने चाहिए। दूध में मुनक्के उबालकर खाने से यह आपका पेट सही करता है। आपको खाया पिया हजम होने लगता है और आपका वजन भी बढ़ने लगता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

मुनक्के में काफी ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर में कई तरह के कमियों को पूरा करता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बच्चों में होने वाले आम खांसी बुखार या जुकाम को यह मिनटों में दूर कर देता है तो बच्चों को कभी-कभी मुनक्का जरूर देना चाहिए। मुनक्के की तासीर अक्सर गर्म पाई जाती है तो इसलिए सर्दियों में यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

यौन शक्ति बढ़ाता है। 

young romantic couple

अगर किसी पुरुष या महिला में योन शक्ति कम है या यौन इच्छा नहीं रही तो मुनक्के में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि यौन इच्छा को बढ़ाते हैं और यौन शक्ति को भी बनाने में काफी ज्यादा कारगर माने जाते हैं तो इसलिए मुनक्के को दूध में उबालकर खाने से आपको काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। 

दिमागी ताकत बढ़ाता है। 

भीगे हुए बादाम और भीगे हुए मुनक्का को रोज खाने से आपका दिमाग भी तेज होता है। अगर आप दिमागी कमजोर हैं और पढ़ने लिखने का काम ज्यादा करते हैं तो आपको बादाम और मुनक्का भिगोकर रोज खाने चाहिए। यह आपके दिमाग को तेज करता है और दिमागी ताकत भी बढ़ाता है। 

मुनक्का खरीदने के लिए दबाये 

मुनक्का कैसे खाएं? How to Eat Munakka ( Raisin)

मुनक्के को आप किसी भी तरह से खा सकते हैं। ज्यादातर मुनक्का रात को पानी में भिगोकर सुबह खाया जाता है रात को 8 से 10 मुनक्के के दाने 150ml पानी में भिगो दें। और सुबह उठते ही पहले उस पानी को पी लें और मुनक्का को चबा कर खाएं। 

दूध में उबालकर खाना। 

अगर आप पानी में उबालकर नहीं खा सकते तो दूध में उबालकर मुनक्के खाने से भी काफी ज्यादा फायदा मिलता है। आप 100ml दूध में तीन-चार मुनक्के उबाल लें और जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे पी ले और मुनक्के खा ले। 

मुनक्का और शहद 

अगर आपकी शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी है तो मुनक्के को शहद के साथ खाना काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है 3-4 मुनक्के थोड़ी सी शहद के साथ खाने से आयरन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है और अगर कोई शरीर पर घाव या  इंफेक्शन है तो उन्हें भी जल्दी ठीक करता है और संक्रमण से भी रोकता है।

ये भी पढ़े
लहसुन के फायदे

अंजीर खाने के लाभ और हानिया

अश्वगंधा और शतावरी के फायदे 

पतंजली अश्वशिला कैप्सूल :फायदे नुकसान

शिलजीत के फायदे, नुक्सान और उपयोग