majun jalali

माजून जलाली के फायदे | Majun jalali Ke Fayde in Hindi

आज हम माजून जलाली (Majun Jalali) युनानी नुस्खे के बारे में बात करेंगे। माजून जलाली (Majun Jalali) हमदर्द, रेक्स रेमेडीज, न्यू शमा जैसे यूनानी कंपनियों द्वारा बनाया जाता है। भारत में यूनानी नुस्खों को बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए बहुत कम लोग माजून जलाली (Majun Jalali) के बारे में जानते हैं, लेकिन यह बहुत पावरफुल और असरदार दवा है। यह ज्यादातर पुरुषों में कमजोरी के लिए इस्तेमाल की जाती है 

तो चलिए बात करते हैं माजून जलाली (Majun Jalali) के कंपोजीशन और इसके फायदों के बारे में। 

माजून जलाली की कंपोजीशन एवं नुस्खा। Majun jalali Composition

माजून जलाली में निम्नलिखित चीजें डाली गई हैं। 

  • अम्बर 
  • जाफरान 
  • ऊॅद खाम 
  • दारचीनी 
  • मस्तगी रूमी 
  • इंद्रजौ शिरीन 
  • जौंजबुआ 
  • खशखाश 
  • खुशियतुस सालब 
  • कंद सफेद 
  • हब्बुल नील 
  • कबाब चीनी 
  • लौंग 
  • अनीसून 
  • तुखम करपस 
  • जीरा सियाह 

माजून जलाली के फायदे | Majun Jalani Benefits in Hindi

  • जैसा कि मैंने आपको शुरू में बताया कि माजून जलाली ज्यादातर पुरुषों में आई कमजोरी को दूर करता है। इसीलिए यह फायदेमंद माना जाता है। 
  • यह पुरुषों में आई किसी भी कमजोरी को दूर करके एंटी एजिंग काम करता है और यह जनरल वीकनेस को भी दूर करने का काम करता है। 
  • अगर आप काम के बोझ या फिर स्ट्रेस में रहते हैं तो यह anti-stress का काम भी करता है और आपके हार्मोन को बैलेंस करता है। 
  • यह मर्दों के मुख्य हारमोन टेस्टोस्टरॉन को भी बढ़ाता है और उसे बैलेंस रखने का काम करता है। कई बार टेस्टोस्टरॉन की कमी से मर्दाना कमजोरी हो जाती है। 
  • माजून जलाली पुरुषों में स्टेमिना भी बढ़ाती है। अगर आप में स्टेमिना की कमी है। रात को अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाते तो यह स्टेमिना बढ़ाता है। 
  • कुछ पुरुषों को बचपन की गलतियों की वजह से शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। यह  उस कमजोरी को भी ठीक करने का काम करता है। 
  • माजून जलाली स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और सीमन को गाढ़ा करने का भी काम करता है। 
  • माजून जलाली सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह महिलाओं के हार्मोन को बैलेंस करता हैं और उनकी डिजायर को बढ़ाता है। 
  • अगर महिलाओं को समय से पीरियड नहीं आते या फिर उनकी ब्रेस्ट का साइज कम है। तो यह उनके लिए एक टॉनिक की तरह ही काम करता है। 

माजून जलाली को इस्तेमाल करने का तरीका। How to use Majun Jalani

माजून जलाली 5 ग्राम सुबह नाश्ते के बाद और 5 ग्राम ही रात को खाना खाने के 2 घंटे बाद एक गिलास दूध के साथ लेना चाहिए या फिर किसी डॉक्टर की सलाह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

माजून जलाली के नुकसान। Majun Jalali Side Effects

  • माजून जलाली हर्बल जड़ी बूटियों से बनी एक यूनानी दवा है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी यूनानी डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर कर ले। 
  • अगर आपको डायबिटीज या फिर शुगर की प्रॉब्लम है तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 
  • माजून जलाली की तासीर गर्म होती है तो अगर आपको गर्म चीजें सूट नहीं करती तो भी इसका ध्यान रखें। 
  • अगर आपको पेट की तकलीफ है या फिर कब्ज की तकलीफ रहती है तो भी इसका सेवन ना करें। 

माजून जलाली की कीमत। Majun Jalali Price

माजून जलाली एक क्लासिकल यूनानी दवा है और इसकी कीमत बहुत कम है। 30 ग्राम का पैक आपको ₹75 में आसानी से यूनानी दवाखाना में मिल जाएगा, या फिर आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं. 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *