पाचन शक्ति बढाने के 15 उपाए :Pachan Shakti Badhaye

हमारा पाचन तंत्र हमारे शरीर का सबसे अहम तंत्र माना जाता है, क्योंकि ज्यादातर बीमारियां हमारे पेट से ही शुरू होती है। अगर आप का पाचन तंत्र सही होगा तो आप न सिर्फ ठीक रहेंगे बल्कि सेहतमंद भी रहेंगे। 

पाचन तंत्र काम क्या करता है? What does the digestive system do

दरअसल पाचन तंत्र आपके शरीर में भोजन को पचाने का काम करता है और उसके बाद जो पोषक तत्व निकलते हैं, वह पूरे शरीर में पहुंचते हैं तो इसलिए अगर आप का पाचन तंत्र सही होगा, तभी आपकी बॉडी में सही पोषक तत्व पहुंचेंगे। 
अगर आपका पाचन तंत्र सही होगा तो आपको अपच या कोई पेट की समस्या नहीं होगी । तो आज हम बात करेंगे कि आप अपने पाचन तंत्र को कैसे सही कर सकते हैं। 

आपने कभी सुना होगा कि कुछ लोग सिर्फ दो रोटी नहीं खा पाते हैं और उसके बाद कहते हैं। बस मेरा तो हो गया और कुछ लोग 10-10 रोटियां खा जाते हैं। लेकिन फिर भी उनका पेट नहीं भरता। इसका मतलब ये है कि  उनका पाचन तंत्र बहुत मजबूत है। वह चाहे कुछ भी खा लें। उन्हें जल्दी से जल्दी हजम हो जाता है। पहले के जमाने में लोगों का पाचन तंत्र बहुत अच्छा होता था, परंतु आजकल लोगों की  पाचन क्रिया बहुत धीमी हो गई है। 

पाचन शक्ति बढ़ाने के 15 उपाए

अधिक मात्रा में पानी पिए | Drink plenty of water

पानी हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। कहा जाता है कि पानी की न ज्यादा मात्रा होनी चाहिए न कम, लेकिन सही मात्रा में पानी पीना बहुत ही आवश्यक है। भोजन खाने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए। भोजन खाने के लगभग आधे 1 घंटे बाद पानी पीना सही रहता है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो सही मात्रा में  पानी पीकर भी आप काफी हद तक ठीक हो सकते हैं। 

तनाव और चिंता से दूर रहें| Stay away from stress and anxiety

आप कभी आजमा कर देखिए जिस दिन आप बहुत ज्यादा तनाव या टेंशन में होते हैं। उस दिन आपका पेट सही से साफ नहीं हो पाए। इसका कारण यह है कि तनाव लेने से हमारे शरीर में भी कुछ बुरे हारमोन का प्रोडक्शन हो जाता है। इसका असर आपके पाचन तंत्र भी फर्क होता है। जिसका असर यह होता है कि आप का पाचन तंत्र धीमा हो जाता है तो इसलिए अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं तो आपकी पाचन क्रिया पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। 

अधिक तेल वाली चीजें ना खाएं | Do not eat too much oily food

आजकल हमारा खाना ऐसा हो गया जिसमें तैलीय चीजें बहुत ज्यादा खाई जाती हैं। आप स्वाद के लिए तेल वाली चीजें बहुत मजे से खाते हैं, लेकिन आपको अंदाजा नहीं होगा कि आपके पाचन तंत्र को तेल वाली चीजें बहुत ज्यादा खराब करती है। जितना ज्यादा तेल होगा, उन चीजों को पचाने में उतना ही मेहनत लगती है। आपके पाचन क्रिया को सही रखने के लिए तेल वाली चीजें कम से कम खाएं। 

व्यायाम करें | Do Exercise

active woman in gym

दोस्तों व्यायाम आपके पाचन क्रिया के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप एक ही जगह बैठे रहते हैं या फिर आप की सिटींग  जॉब है तो उस कंडीशन में आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए। पहले के जमाने में लोग बहुत ज्यादा काम करते थे, पैदल चलते थे, सुबह शाम वॉक करते थे, लेकिन आज के जमाने में लोगों के पास इतना वक्त नहीं है कि लोग यह सब कर पाए तो इसलिए आप एक आधे से एक घंटा निकालकर व्यायाम जरूर करें। इससे आपके सभी हार्मोन अच्छे से काम करेंगे। सभी मांसपेशियों में तनाव पैदा होगा जिससे आपका पाचन क्रिया ठीक रहेगी। 

सही समय पर भोजन करें | Eat at the right time

सही समय पर भोजन करना अच्छी पाचन तंत्र की  निशानी रहता है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका समय निश्चित होना चाहिए। कुछ लोग डाइटिंग के चक्कर में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भी अच्छी बात नहीं है। आपको ब्रेकफास्ट अवश्य करना चाहिए। उसके बाद लंच एक निश्चित समय पर करें और डिनर रात को 7:00 से 8:30 के बीच में कर लेना चाहिए तो इस तरह भी आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है। 

अधिक खाने से बचें | Avoid overeating

जानकारों के अनुसार आवश्यकता से अधिक भोजन  लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहता। अधिक खाने से हमें अपच  हो सकती है या फिर हमें फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है. तो जितनी भूख है, उतना ही खाना चाहिए या  भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। इससे हमारा स्वाद भी बना रहता है और। हमें कोई परेशानी भी नहीं होती। इसलिए अगर आप पाचन क्रिया अच्छी रखना चाहते हैं तो अपने तो ज्यादा भोजन ना खाएं। 

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए ये खाये  | Eat this to Increase Digestion Power

डाइट में ये चीजें इस्तेमाल करने से आपकी पाचन क्रिया ठीक होने में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा जैसे कि। 

नींबू | Lemon

नींबू एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है ,यह लीवर को भी डिटॉक्स करता है और शरीर से विषाक्त चीजों को भी निकालता है तो इसलिए दिन में  एक बार नींबू पानी जरूर पीएं। यह आपके शरीर की पाचन क्रिया को ठीक करने में बहुत ज्यादा मदद करता है। 

ग्रीन टी | Green Tea

अगर आप अपनी चयअपचय  बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ग्रीन टी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें कैटेचिन पॉलीफेनॉल पाई जाती है। इसमें कैलोरी भी नहीं होती। विटामिन ए और सी होता है जो कि आपकी भूख को और आपके चयअपचय की क्रिया को सही करता है। 

ग्रीन टी यहाँ से खरीदे 

सेब | Apple

सेबअवश्य खाएं ,कहा जाता है कि सुबह एक सेब अवश्य खाना चाहिए। सेव भी आपकी पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी मदद करता है। सेब में विटामिन बी विटामिन सी और भी कई एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर को काफी ज्यादा फायदा देता है। 

बादाम | Almonds

डाइट में बादाम अवश्य शामिलकरें। बादाम में कई तरह के फैटी एसिड पाए जाते हैं और इसके साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है। यह आपके चयअपचय  को बढ़ाता है और आपको काफी फायदा मिलता है। 

दलिया | Oats

कुछ लोगों को दलिया खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता लेकिन दलिया खाना बहुत ही सेहतमंद रहता है। एक तो आपको यह अच्छा कार्बोहाइड्रेट देता है. दलीया में फाइबर भी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जो कि पाचन के लिए बहुत अच्छा है तो इसलिए हफ्ते में एक से दो बार दलिया अवश्य खाएं। 

अदरक | Ginger

अगर आप अदरक का सेवन नहीं करते तो अदरक का सेवन भी अवश्य करें। अदरक आपको काफी ज्यादा फायदा देता है जैसे कि यह माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा देता है। एंटन से छुटकारा देता है। दिल की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है। इतने फायदों के अलावा यह आपकी पाचन क्रिया के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। पाचन क्रिया को बढ़ाता है। 

फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन | Increased intake of fruits and vegetables

खाना खाए तो उसमें सब्जी का सेवन ज्यादा करें। कुछ लोग सिर्फ चपाती ही खाते हैं या फिर चावल ज्यादा खाते हैं तो इसके साथ अगर आप सब्जी का सेवन ज्यादा करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। यह आपके पाचन तंत्र को अच्छा करता है। फाइबर खाना पचाने में पाचन तंत्र का काम 40% तक आसान कर लेता है तो इसलिए जिस चीजों में फाइबर ज्यादा होता है वही खाए जैसे कि फल और सब्जियां

सलाद अवश्य खाये | Must eat salad

खाने से पहले सलाद का सेवन करना आपकी पाचन क्रिया को बहुत ज्यादा फायदा दे सकता है। सलाद खाने से आपके शरीर में फाइबर की कमी भी पूरी होती है। उसके बाद आप जो भी खाते हैं, वह झटके से पच जाता है। 

सेंधा नमक | Rock salt

सेंधा नमक खरीदे 

अगर आप अपनी डाइट में सफ़ेद नमन छोड़ कर सेंधा नमक का इस्तेमाल करेंगे तो यह भी आपकी पाचन क्रिया को ठीक करने में काफी ज्यादा मदद करता है। सेंधा नमक आपके हाज़मे के लिए बहुत बढ़िया चीज हो सकता है। आप कोशिश करें कि सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें। जैसे दही, छाछ, सब्जी या फिर कच्चे फलों में भी सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें। यह आपका हाजमा दुरुस्त करेगा और पेट की गैस की समस्या से भी निजात दिलाएगा।

यह भी पढ़े :

हिप्स की चर्बी कैसे काम करे

जल्दी प्रेग्नेंट होने का तरीका

शरीर में पानी की कमी कैसे पूरी करे

स्टैमिना कैसे बढ़ाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *