दूध और देसी घी दोनों ही गुणों का खजाना माना जाता है और दूध में देसी घी पीने के फायदे सदियों से माने जाते हैं। क्योंकि इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं।
रात को सोने से पहले अगर दूध में एक चम्मच देसी घी का पी लिया जाए तो कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है और यह शरीर को भी अद्भुत ताकत देता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध में देसी घी पीने से कई गंभीर रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।इस तरह यह आपकी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है, यौनशक्ति भी बढ़ाता है और इसमें कई तरह के विटामिन भी मिलते हैं जैसे कि विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, इत्यादि।
तो आज हम बात करेंगे कि अगर आप हफ्ते में एक दो बार दूध में देसी घी डालकर पिएंगे तो क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
दूध में देसी घी डालकर पीने फायदे | Drinking milk mixed with Desi Ghee
पाचन क्रिया बढ़ाता है
दूध में देसी घी डालकर पीने के फायदे पाचन क्रिया बढ़ाता है। दूध और देसी घी यह दोनों ही आपकी पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद माने जाते हैं। जब आप थोड़े से गुनगुने दूध में एक चम्मच देसी घी डालकर पिएंगे तो पाचन क्रिया काफी ज्यादा मजबूत होती है।
घी वाला दूध पीने से पाचन एंजाइम तेज काम करते हैं और पाचन शक्ति मजबूत बनती है। यह आपको कब्ज भी नहीं होने देता और अगर कब्ज की शिकायत है तो वह भी दूर हो जाती है तो इसलिए आपको दूध में देसी घी नियमित पीना चाहिए।
आंखों के लिए फ़ायदेमंद | Beneficial for the Eyes
गाय का दूध कई गुणों का खजाना माना जाता है, तो गाय के दूध में अगर एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी लिया जाए तो यह आपकी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही है। आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है तो उसे भी ठीक करने में काफी फायदा देता है।
महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद| Beneficial for Women
महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती रहती हैं जिनमें से एक है लुकोरिया। लिकोरिया या श्वेत प्रदर स्वयं में एक आम बीमारी है, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। क्योंकि आगे चलकर यह गंभीर बीमारियों का रूप धारण कर सकती है. महिलाओं में प्रदर रोग की समस्या के लिए गाय के घी को बहुत अच्छा माना जाता है तो महिलाएं अगर दूध में देसी घी डालकर पिएंगी तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Bones
अगर आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो हड्डियां कमजोर होने लगती है। महिलाओं की खास करके हड्डियां ज्यादा कमजोर होने लगती हैं. दूध में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन डी भी उचित मात्रा में पाया जाता है तो इसलिए महिलाओं को दूध में देसी घी डालकर अवश्य पीना चाहिए।
यौन शक्ति बढ़ाता है | Increases Sexual Potency
संभोग के बाद आई कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए एक गुनगुने दूध में एक चम्मच देशी घी पीने से थकान और कमजोरी दूर हो जाती है तो इसलिए अगर आप यौन कमज़ोरी के शिकार हैं या फिर संभोग के बाद आपको कमजोर फील होती है तो आपको दूध और देसी घी पीना चाहिए। यह सेक्स ड्राइव और वीर्य भी बढ़ाता है।
दिमाग तेज करता है | Sharpens the Brain
अगर आपकी एकाग्रता कम है या मानसिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो आपको दूध और देसी घी दूध पीना चाहिए। अगर हो सके तो इसमें थोड़ी सी मिश्री डालकर पिएंगे तो आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा।
मुंह के छाले दूर करता है | Removes Mouth Ulcers
अगर आप मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो इस परेशानी का हल भी दूध और देसी घी है। कुछ लोग सोचते हैं दूध और देसी घी दोनों की तासीर गर्म होती है। इससे तो छाले और हो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है और आपके मुंह के छालों को ठीक करने में भी काफी फायदा कर देता है।
अच्छी नींद लाने में फायदेमंद | Beneficial in getting Good Sleep
अगर आपको रात को नींद नहीं आती या अच्छे से नींद नहीं आती, तो आपको दूध पीना चाहिए। अगर आप दूध में एक चम्मच देशी घी पिएंगे तो आपको काफी अच्छी नींद आएगी। यह औषधि आपके लिए काफी ज्यादा फायदा करेगी।
स्टैमिना बढ़ाता है | Increases Stamina
अगर आप कोई शारीरिक काम करते हैं और काम के बाद थका हुआ महसूस करते हैं तो आपको दूध और देसी घी दूध पीना चाहिए। यह आपके शरीर को कठोर और मजबूत बनाता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है और आपकी शक्ति को भी अच्छा करता है। आपने अक्सर सुना होगा कि पहलवान एक बैल की तरह मजबूत बनने के लिए भी दूध और देसी घी का सेवन करते हैं।
इम्यूनिटी को बढ़ाता है | Boosts immunity
रोग प्रतिरोधक क्षमता को ही इम्युनिटी कहा जाता है तो अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी तो आप अब बहुत जल्दी बीमार हो जाएंगे। दूध में सभी चीजें पाई जाती है जैसे कि प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स इत्यादि। अगर दूध में देसी घी डालकर पिया जाए तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं जिनमें से एक है आपकी इम्यूनिटी ।
गाय के घी में विटामिन K2 पाया जाता है जो ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है। इससे ब्लड सरकुलेशन सही रहता है और शरीर को मजबूत करने में भी फायदा देता है।
ये भी पढ़े
देसी घी खाने के फायदे और नुक्सान
पतंजली अश्वशिला कैप्सूल :फायदे नुकसान
शिलजीत के फायदे, नुक्सान और उपयोग