Press ESC to close

नीम की पत्ती के फायदे : Neem Ki Patti Ke Fayde

नीम (Neem) हमारे आयुर्वेद में बहुत समय से प्रयोग की जा रही है। इसके पीछे बहुत से कारण हैं.नीम ही ऐसा एक पेड़ है जिसकी पत्तियां, फल, फूल और लकड़ी हर एक भाग का प्रयोग किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और ना जाने कितने अधिक गुण पाए जाते हैं इसी वजह से यह बहुत सारे फायदे देता है। 

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप नीम का प्रयोग कर सकते हैं। नीम का प्रयोग बहुत पुराने समय से किया जा रहा है और आजकल तो नीम के कॉस्मेटिक, दवाइयां इत्यादि भी मार्केट में आ रही है। अगर आपके घर के आसपास नीम का पेड़ है तो बहुत अच्छी बात है,आप उसका सेवन कर सकते हैं. तो चलिए बात करते हैं नीम की पत्ती के फायदों के बारे में। 

नीम क्या है? What is Neem

नीम को सर्वरोग निवारिणी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे अरिष्ठा भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसके एक्सट्रैक्ट को निकालकर अलग-अलग दवाइयां बनाई जाती हैं। भारत में इसे गांव का दवाखाना भी कहा जाता है यह लाखों लोगों की जरूरतों को पूरा करती है। 

पहले एक समय था कि गांव में हर किसी के घर में छोटा मोटा नीम का पेड़ अवश्य पाया जाता था। यह आपकी इम्यूनिटी, त्वचा और घाव सभी के लिए फायदेमंद मानी जाती है। 

नीम की पत्ती के फायदे। Neem Benefits in Hindi

1. इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद 

दोस्तों नीम में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.सुबह खाली पेट नीम की दो पत्तियां चबाने से आपका इम्यून सिस्टम बढ़ता है। जो लोग बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं।उनके लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद रहती है। 

चाहे यह थोड़ी कड़वी होती है, लेकिन रेगुलर इस्तेमाल करने से आपको इसकी आदत हो जाएगी और इम्यूनिटी भी बढ़िया हो जाती है। नीम की पत्तियां कई तरह के बैक्टीरिया को मारने में भी मदद करती है। 

2. कैंसर के सेल को मारता है। 

नीम की पत्तियां बिना किसी प्रतिकूल प्रभाव के शरीर को फ्री रेडिकल से भी बचाती है। इसका मतलब है कि नीम की पत्तियां खून को साफ करती है और अगर शरीर में कैंसर के सेल बन रहे हो तो उन्हें मारने में भी फायदा देती है। वैज्ञानिकों ने यह पाया गया है कि नीम में पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं जो कि कैंसर सेल नहीं बनने देते। 

3.बालों के लिए फायदेमंद 

नीम में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कि आपके बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपके बालों में रूसी हो गई है तो नीम में एंटीफंगल और जीवाणु रोधी एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। 

अगर आप नीम की पत्तिया रगड़ कर उसे अपने बालों में लगाते हैं तो बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और रूसी भी खत्म हो जाती है। वास्तव में यह बालों के विकास को प्रोत्साहित भी करती है। 

silky shiny hairs

4.खून को साफ करता है। 

दोस्तों नीम का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। चाहे आप इसका पाउडर ले लें और चाहे पेस्ट। आप आप इसकी गोलियों का सेवन भी कर लें। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। जिससे कि आपका खून भी साफ होता है। अगर आपका खून साफ होगा तो शरीर को कोई भी बीमारी नहीं लगेगी और स्किन भी अच्छी रहेगी। 

5.त्वचा के लिए फायदेमंद 

दोस्तों ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी त्वचा खराब हो जाती है, एक्ने हो जाते हैं। तो त्वचा के जो एक्ने वगैरह है उन्हें खत्म करने के लिए नीम को रगड़ कर चेहरे पर लगाना चाहिए। आप नीम की गोलियों का सेवन भी कर सकते हैं। सेवन करने से भी खून जब साफ होगा तो एक्ने अपने आप खत्म हो जाएंगे। 

अगर आप घर में नीम की पत्तियों का सेवन नहीं कर सकते तो आप बाजार से नींद की गोलियां भी ले सकते हैं। 

6.शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद 

इंडियन जनरल ऑफ फिजियोलॉजी एंड फार्मा कॉलेज में प्रकाशित शोध के अनुसार शरीर में इंसुलिन की खपत को कम करने के लिए नीम का प्रयोग किया जा सकता है। नीम शरीर में इंसुलिन नहीं बढ़ने देती और शुगर लेवल को कम करती है.

इसलिए शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। रोज सुबह दो पत्तियां इसकी चबाने से डायबिटीज का खतरा नहीं कम हो जाता है।  

7.मलेरिया में फायदेमंद 

दोस्तों गर्मियों में जब मलेरिया मलेरिया फैलना शुरू हो जाता है तो मलेरिया से बचने के लिए भी नीम की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। नीम की पत्तियों को सुखाकर उन्हें जलाने से मलेरिया वाले मच्छर पास नहीं आते। यह एक तरह से रेपलेंट का काम करता है। 

8.बवासीर में फायदेमंद

नीम के फल को बवासीर में भी सेवन किया जा सकता है। अगर बवासीर हो गई है तो बवासीर से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के फल को लस्सी के साथ सेवन कर सकते हैं। 

नीम की पत्तियों के नुकसान 

जहां कुछ चीजों के फायदे हैं वहीं अगर अच्छे से आपको इसकी जानकारी ना हो और सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं इसकी सावधानियां और नुकसान के बारे में। 

  • गर्भवती महिलाएं या फिर जो महिलाएं गर्भावस्था धारण करने का प्लान कर रही हैं उन महिलाओं को नीम की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए सुरक्षित नहीं है। 
  • छोटे बच्चों को भी नीम की पत्तियां ज्यादा नहीं खिलानी चाहिए। जब बहुत ज्यादा जरूरत हो तभी उन्हें खिलानी चाहिए। 
  • वैसे तो डायबिटीज दूर करने के लिए नीम की पत्तियां फायदेमंद मानी जाती है। अगर मरीज का शुगर लेवल पहले से ही कम है तो उसे नीम की पत्तियां का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • आपको लगातार नीम की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए। लगभग एक महीना सेवन करने के बाद कुछ समय का गैप जरूर डालना चाहिए।

यह भी पढ़े :