Press ESC to close

Divya Kayakalp Vati के फायदे और नुक्सान । दिव्या कायाकल्प वटी

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि और दिव्या ने हमें बहुत सारे प्रोडक्ट दिए हैं, जिनमें से एक है दिव्य कायाकल्प वटी (Divya Kayakalp Vati) । दिव्य कायाकल्प वटी फायदेमंद औषधि है तो इसके बारे में आज हम बात करेंगे। 

दिव्य कायाकल्प वटी (Divya Kayakalp Vati) के नाम से ही पता चलता है कि आपकी काया बदल देती है यानी कि आपकी त्वचा संबंधी रोगों को दूर करती है और आपके चेहरे पर निखार लाती है। इस लेख में हम लोग जानेंगे दिव्य कायाकल्प वटी के फायदे नुकसान और इसके घटक के बारे में। 

दिव्य कायाकल्प वटी के घटक | Divya Kayakalp Vati Composition

  • पनवड़ (कैसिया तोरा)
  • दारू हल्दी (बर्बेरिसरिस्टाटा)
  • करंज (कैसलपिनियाबोंडुसेला)
  • हल्दी (करकुमा लोंगा)
  • नीम (Azadirachtaindica)
  • मंजिष्ठा (रूबिया कॉर्डिफोलिया)
  • कलिजिरी (सेंट्राथेरुमेंथेलमिंट आईकम)
  • चंदन स्वेट (संतालम एल्बम)
  • आंवला (Emblica officinalis)
  • गिलोय (टिनोस्पोराकार्डिफोलिया)
  • कुटकी
  • बकुची (Psoraleacoryllifolia)
  • बहेड़ा (टर्मिनलिया बेलीरिका)
  • खैर (बबूल कत्था)
  • चिरायता
  • द्रोणपुशपी (ल्यूकस सेफलोट्स) 
  • हरड़ (टर्मिनलिया चेबुला)
  • चोटिकटाली (सोलनम ज़ैंथोकार्पम)
  • इंद्रायणमूल (सिट्रलुस्कोलोसिंथिस)
  • देवदरु (सेड्रसदेवदरा)
  • उष्वा (स्मिलैक्स अलंकृत)
  • रीठा (सपिंडुसमुकोरोसी)
  • कत्था (बबूल कत्था)
  • कलमिशोरा
  • रसमानिक्य
  • नीलाथोथाशुद्ध

दिव्य कायाकल्प वटी के फायदे | Divya Kayakalp Vati Benefits

पतंजलि दिव्य कायाकल्प वटी (Divya Kayakalp Vati) त्वचा संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह आपको पतंजलि स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी और ऑनलाइन भी उपलब्ध है। 

  • दिव्य कायाकल्प वटी चेहरे में होने वाले कील, मुहांसों के उपचार के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। यह चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों से भी निजात दिलाती है। 
  • अगर आपका खून साफ नहीं है तो खून साफ करने के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपका खून साफ होगा तो चेहरे पर कोई इंफेक्शन वगैरह नहीं होगी। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी चेहरे पर होने वाले इन्फेक्शन या संक्रमण से भी निजात दिलाती है और चेहरे को रोगमुक्त बनाती है। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी आपके चेहरे में होने वाली जलन, खुजली इत्यादि से भी निजात दिलाती है। गर्मियों में अक्सर चेहरे पर UV किरणों की वजह से जलन वगैरह होने लगती है तो उससे भी निजात दिलाती है। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी आपकी हथेलियों और एड़ियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है कई बार महिलाओं की एड़ियां फट जाती है या और हाथ भी कोमल नहीं रहते तो यह हाथों और एड़ियों दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी आपका पाचन भी ठीक करती है। अगर आपका पाचन सही होगा तो आपको खाया पिया अच्छे से डाइजेस्ट होगा जिसकी वजह से पेट अच्छे से साफ होगा और चेहरे पर रंगत आएगी। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी में उपस्थित सामग्री कुछ रोगों  से भी निजात दिलाने में फायदेमंद है जैसे कि ल्यूकोडरमा यानी कि सफेद दाग इत्यादि तो अगर आपको ऐसी समस्या है तो आप? इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी एग्जिमा में होने वाली खुजली लाल धब्बे इत्यादि की से भी निजात दिलाती है।
  • बहुत से लोगों के चेहरे पर झाइयां वगैरह होने लगती है तो अगर आपके चेहरे पर भी छाई वगैरह हो रही हैं तो आप दिव्य कायाकल्प वटी का सेवन कर सकते हैं। यह झाइयों से भी निजात दिलाती है। 

दिव्य कायाकल्प वटी का सेवन का तरीका। Divya Kayakalp Vati Dosage 

कायाकल्प वटी का सेवन का तरीका बहुत आसान है इसे कोई भी ले सकता है चाहे पुरुष हो चाहे महिलाएं। इसके दो गोलियां सुबह और दो गोलियां शाम को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। अगर बच्चों को देना है तो एक-एक गोली दे सकते हैं। और इसे पानी के साथ ही लेना है, दूध के साथ ना लें। 

दिव्य कायाकल्प वटी के नुकसान | Divya Kayakalp Vati Side Effects

पतंजलि दिव्य कायाकल्प वटी वैसे तो आयुर्वेदिक औषधि है। इसके कोई नुकसान नहीं है। फिर भी कुछ सावधानियां है जो कि आप को ध्यान में रखनी चाहिए। 

  • कभी भी इसकी दो गोलियों से ज्यादा सेवन ना करें। ओवरडोज ना करें। ओवरडोज करने से आपका जी मचलने जैसा हो सकता है। बीपी इंबैलेंस हो सकता है। 
  • यह दवाई खाने से पहले आप अपने चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें, तभी सेवन करें।
  • यदि कोई महिला प्रेग्नेंट है या फिर स्तनपान करवाती है तो इसका सेवन ना करें। 
  • अगर आपके हाल ही में किसी तरह की सर्जरी वगैरह हुई है तब भी आपको कायाकल्प वटी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • दिव्य कायाकल्प वटी बच्चों को देने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।