gokshura benefits

गोखरू के फायदे : Tribulus Benefits in Hindi

Tribulus Terrestris को हिंदी में गोक्षुरा या गोखरू कहा जाता है । यह आयुर्वेद में बहुत समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बहुत अधिक फायदे हैं। Tribulus एक कांटेदार पौधे के ऊपर लगता है। इसके फल भी कांटेदार छोटे-छोटे बीज होते हैं जिन्हें हम गोखरू या फिर बिंदी भी कहते हैं। 

हाल ही में यह सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके फायदे लिए जा रहे हैं। 

गोखरू कहां से आया? Where Does Tribulus Come From

गोखरू (Tribulus) के पौधे चाइना, वियतनाम, अमेरिका में पाए जाते हैं। और वहां के पौधों की गुणवत्ता थोड़ी ज्यादाअच्छी होती है। सेपोनिन्स की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसी वजह से वहां गोखरू ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसकी पत्तियां, जड़े और फलों का इस्तेमाल किया जाता है। चाइना में इसके अर्क से कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता है। बलगारिया का गोखरू पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जो कि हाई क्वालिटी का माना जाता है। 

गोखरू के फायदे। Tribulus Benefits in Hindi

अगर हम शॉर्ट में कहें तो  Tribulus के कई ज्यादा फायदे हैं जैसे कि

  • यह ब्लड ग्लूकोस को कम करता है। 
  • टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। 
  • महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।महिलाओं में फर्टिलिटी को बढ़ाता है।  
  • पथरी की समस्या से निजात दिलाता है। 
  • प्रोस्टेट हेल्थ को भी बढ़िया करता है। 
  • बॉडी बनाने और मसल गेन करने में यह बहुत ज्यादा फायदा देता है। 
  • अगर आप एथलीट हैं या फिर बॉडीबिल्डिंग करते हैं, अपनी परफॉर्मेंस बढ़िया करना चाहते हैं तो यह काफी ज्यादा फायदेमंद है। 

क्या गोखरू टेस्टोस्टरॉन लेवल बढ़ा सकता है?Can Tribulus Terrestris Boost Testosterone?

 यह सवाल काफी समय से चल रहा है कि क्या गोखरू टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाता है या नहीं।पहले हम लोग बात कर लेते हैं कि आखिर टेस्टोस्टेरोन लेवल क्या है। टेस्टोस्टेरोन मर्दों का मुख्य हारमोन है जिसके ऊपर बहुत सी चीजें निर्भर करती है जैसे कि मर्दो की मर्दानगी , भारी आवाज़ , उनके बाल, सेक्स ड्राइव इत्यादि। 

बहुत लोग है जिनका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम पाया जाता है जिसकी वजह से वह थका थका फील करते हैं और बेड पर भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते तो अपनी परफॉर्मेंस को बढ़िया करने के लिए गोखरू (Tribulus) का सेवन किया जा सकता है। 

दिन  में 625mg गोखरू का सेवन करने सेटेस्टोस्टेरोन लेव बढ़ सकता है। इसे आप 30 दिन खाये आपको फर्क नजर आएगा। गोखरू सिर्फ महिलाओं मर्दों के ही नहीं बल्कि महिलाओं का के लिए भी फायदेमंद है। यह महिलाओं के एस्ट्रोजन लेवल को सही करता है.जैसे मर्दों में टेस्टोस्टेरोन लेवल है वैसे ही महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल सेक्स हारमोन है। 

दिन में कितना गोखरू लेना चाहिए।How much Tribulus Terrestris per day?

जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि दिन में 625mg Tribulus टेबलेट या गोखरू ले सकते हैं इसका एक कैप्सूल खाने के 1 घंटे बाद लिया जा सकता है। कुछ लोग जिम से पहले भी लेना पसंद करते हैं। 

Tribulus लेने का सबसे बढ़िया वक्त सुबह खाली पेट है। सुबह उठते ही खाली पेट गोखरू खाने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है।

और पढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *