whey protein images

Top 5 Best Whey Protein in India 2021 : सस्ता और अच्छा व्हेय प्रोटीन

दोस्तों अगर आप जिम जा रहे हैं तो Whey Protein अवश्य लेते होंगे। Whey Protein आजकल की युवा पीढ़ी की जरूरत बन गया है। अगर आप जिम जाते हैं तो बिना सप्लीमेंट के जाने का मन नहीं करता। 

Whey Protein की हमें जरूरत क्यों पड़ती है?

Whey Protein सबसे बढ़िया प्रोटीन माना जाता है। यह सबसे जल्दी पचता है, आपकी बॉडी में बढ़िया अमीनो एसिड देता है जिससे कि बॉडी में मसल बनाने में मदद कर होती है। 

Whey Protein सप्लीमेंट इतने ज्यादा महंगे हैं कि हमें बजट का अच्छा प्रोटीन ढूंढने में थोड़ी सी मशक्कत करनी पड़ जाती है। आज मैं आपको पांच सबसे बढ़िया वे प्रोटीन बताऊंगा जो कि भारत में सबसे ज्यादा बिकते हैं और इनकी कीमत भी तकरीबन ₹2000 से कम ही रहती है। 

आर्टिकल को पूरा पढ़े अगर आप खरीदना चाहते हैं तो मैं खरीदने का लिंक भी दिया हुआ है, वहां से खरीद सकते हैं। 

Best Whey Protein Brand In India

Myprotein Impact Whey Protein

Impact Whey Protein मेरा पर्सनली बहुत ही फेवरेट प्रोटीन है। इसकी 1 किलो की पैकिंग आपको ₹2000 के अंदर अंदर मिल जाएगी।  अगर आप amazon पे सर्च करेंगे तो आपको यह व्हेय प्रोटीन  पर कुछ ना कुछ डिस्काउंट पे मिल जाएगा। इंपैक्ट 1 किलो की पैकिंग की MRP ₹2800 है। जो कि डिस्काउंट के बाद 2000 के अंदर अंदर मिल जाता है। 

myprotein impact whey

इस प्रोटीन में आपको एक serving में 21 ग्राम प्रोटीन, 3.6 ग्राम ग्लूटामाइन और 4.5 ग्राम बीसीएए (BCAA) मिलता है। यह इंग्लैंड का ब्रांड है और काफी ज्यादा अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स माने जाते हैं। 

MuscleBlaze Raw Whey Protein

दोस्तों अगर आपको Raw Whey Protein के बारे में पता है तो आप जानते होंगे कि Raw Whey Protein में स्वाद नहीं होता .इसमें कोई फ्लेवर या स्वीटनर नहीं होता सिर्फ डाइजेस्टिव एंजाइम ही डाले जाते हैं। 

muscleblaze raw whey

इसकी एक सर्विंग 30 ग्राम की है जिसमें 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है 12. 2 ग्राम EAA है जिसमें से 5. 2 ग्राम बीसीएए है और 4.2 ग्राम ग्लूटामिक एसिड मिल जाता है। 

Raw Whey Protein का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि इसे आप किसी भी चीज में डाल कर खा सकते हैं। इसमें आप कोई भी फ्लेवर ऐड कर सकते हैं।Muscleblaze Raw Whey Protein की 1 किलो की पैकिंग 1500 तक मिल जाती है। 

As It Is Raw Whey Concentrate  

यह ब्रांड अभी 3 साल पहले ही शुरू हुआ है और इसने बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। 

as it is raw whey

यह ब्रांड बेंगलुरु का है और इस ब्रांड की खासियत है कि यह जैसे चीज आती है, वैसे ही छोटी पैकिंग बना कर बेचते हैं। यानी कि उसमें कोई भी स्वीटनर, फ्लेवर इत्यादि नहीं डाला जाता है। वैसे ही इसकी 30 ग्राम की प्रोटीन की सर्विंग में 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है और 5.4 ग्राम बीसीएए (BCAA)  मिल जाता है।

इसे भी आप जूस, स्मूदी, पैन केक केक में डालकर खा सकते हैं इसकी 1 किलो की पैकिंग। 1350 तक की मिल जाती है। 

Big Muscles Nutrition Gold Whey

Big Muscles भी भारत का अच्छा ब्रांड है। इनके प्रोडक्ट भी काफी बढ़िया क्वालिटी के माने जाते हैं। 

इसका अगर आप Big Muscles Gold Whey ट्राई करेंगे तो उसमें आपको 25 ग्राम बढ़िया क्वालिटी की प्रोटीन मिलती है। 5.5 ग्राम बीसीएए  (BCAA) और 4.5 ग्राम ग्लूटामाइन (Glutamine) मिल जाती है। 

big muscle gold whey

इस प्रोटीन की खासियत यह है कि इसमें आपको 25 ग्राम प्रोटीन ही मिलता है और शुगर फ्री  होता है। कंपनी का कहना है कि यह प्रीमियम क्वालिटी Whey Protein है। इसके जैसा व्हे प्रोटीन  इतने कम दाम में आपको मार्केट में नहीं मिलेगा। इसकीअब्जॉर्प्शन औरमिक्सेबिलिटी भी काफी अच्छी है। 

1 किलो की पैकिंग की प्राइस की बात करें तो वह ₹1300 में आसानी से मिल जाती है। इसमें आपको 8 फ्लेवर भी मिलते हैं। 

Fast & Up 100% Whey 

दोस्तों Fast & Up भी भारत का सबसे बढ़िया ब्रांड माना जाता है। इनके सप्लीमेंट भी काफी अच्छी क्वालिटी के हैं। एक सर्विंग में आपको 24 ग्राम प्रोटीन 5.5 ग्राम बीसीएए और 4 ग्राम ग्लूटामाइन मिल जाती है। फास्ट एंड अप का कहना है कि हमारे प्रोडक्ट Informed Sport द्वारा tested है जो कि एक फॉरेन की लैब है। 

fast and up whey

इसके साथ आपको वेरिफिकेशन और ऑथेंटिसिटी कोड भी मिलता है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका प्रोडक्ट असली है या नकली यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। कोई भी इसे इस्तेमाल कर सकता है। 1 किलो की पैकिंग ₹2000 तक आसानी से मिल जाती है। 

Scitron Advance Whey Protein 

दोस्तों अगर आपका बजट 1500 रुपए तक है तो आप Scitron Advance Whey Protein ट्राई कर सकते हैं।  यह भी इंडिया का ब्रांड है और इसके प्रोडक्टआजकल काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। 

scitron whey protein

1 किलो की पैकिंग में 28 सर्विंग आती है। एक सर्विंग में 25.5 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम बीसीएए (BCAA) और 20 विटामिन और मिनरल्स मिलता है। यह प्रोडक्ट भी लैब सर्टिफिकेशन के साथ उपलब्ध करवाया जाता है। 

इसका टेस्ट भी अच्छा है। चॉकलेट फ्लेवर में ही उपलब्ध है।

और पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *