Bigmuscles crude whey in hindi

Crude Whey:फायदे , नुक्सान और उपयोग

आजकल जिम जाने वालों को व्हेय प्रोटीन (Whey Protein) लेने की सलाह दी जाती है और वह तरह-तरह के व्हेय प्रोटीन लेते हैं। इसी वजह से व्हेय प्रोटीन की खपत बहुत ज्यादा बढ़ गई है और आज कल मार्किट में कई तरह के प्रोटीन मिल रहे है , कुछ सस्ते तो कुछ महंगे और कुछ रॉ। आज हम एक सस्ते व्हे प्रोटीन की बात करेंगे जिसका नाम है बिग मसल्स क्रूड व्हेय (Big Muscles Crude Whey) 

क्रूड व्हेय क्या है : What is Crude Whey Protein

बिग मसल्स क्रूड व्हेय (Big Muscles Crude Whey) एक रॉ व्हेय प्रोटीन है। जब यह लांच किया गया था तब यह अनफ्लेवर्ड था और 1 किलो की पैकिंग में ही लांच किया गया था। बाद में इसकी डिमांड को देखते हुए 2 किलो और चॉकलेट फ्लेवर में भी लॉन्च कर दिया गया। 

इसमें मुख्य तौर पर व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट (WPC) और माल्टोडेक्सट्रिन मिलता है। माल्टोडेक्सट्रिन बहुत कम मात्रा में डाला गया है। अगर प्रोटीन की बात की जाए तो 33 ग्राम के स्कूप में 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है, 4 ग्राम ग्लुटामिन (Glutamine) और 5 ग्राम बीसीएए (BCAA)  मिल जाता है। 

क्रूड व्हेय (Big Muscles Crude Whey) एक सस्ता रॉ व्हे प्रोटीन होने की वजह से काफी ज्यादा बिक रहा है। इसकी MRP 1400/-  रुपए रखी गई है, लेकिन ऑनलाइन यह ₹900 में बेचा जा रहा है। 

इसमें आपको कोई भी लैब रिपोर्ट इत्यादि नहीं मिलती। एक ऑथेंटिसिटी का स्टीकर लगा हुआ जरूर मिल जाता है जिसे स्क्रैच करने के बाद आप ऑथेंटिसिटी चेक कर सकते हैं। 

बिग मसल्स क्रूड व्हे के तत्व। Big Muscles Crude Whey Ingredients

बिग मसल्स क्रूड व्हे में मुख्य तौर पर व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट (Whey Concentrate) और माल्टोडेक्सट्रिन इस्तेमाल किया गया है इसके अलावा फ्लेवरड प्रोटीन में कोको पाउडर, सुक्रालोस  और प्रिजर्वेटिव (Preservative) डाले गए हैं। हालांकि पैकेट के ऊपर लिखा गया है कि इसमें कोई  प्रिजर्वेटिव नहीं है, लेकिन माल्टोडेक्सट्रिन प्रिजर्वेटिव का ही काम करता है।

इसके ऊपर आपको बड़ा बड़ा लिखा हुआ मिलेगा प्रोटीन फ्रॉम यूएसए (USA) क्योंकि भारत में यूएसए की प्रोटीन की ज्यादा डिमांड है। इसलिए इसके ऊपर बड़े बड़े अक्षरों में यूएसए की मार्किंग की गई है। 

crude whey nutrition facts

बिग मसल्स क्रूड व्हे के फायदे :Crude Whey Benefits in Hindi 

1.मसल गेन करने में फ़ायदेमंद : Good For Muscle Gaining

अगर आप जिम जा रहे हैं और मसल बढ़ाना चाहते हैं तो मसल गेन करने में क्रूड व्हेय (Crude Whey) काफी ज्यादा हेल्पफुल रहती है क्योंकि जिम जाने वालों को प्रोटीन की आवश्यकता रहती है और यह आपकी प्रोटीन की कमी को पूरा करने में योगदान देती है। 

2.प्रोटीन की कमी पूरा करना : Good For Protein Deficient

अगर आप जिम नहीं भी जा रहे और आप अपनी प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तब भी आप क्रूड व्हेय (Crude Whey) ले सकते हैं। यह आप दूध या पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपकी दिनभर की प्रोटीन की कमी पूरी हो सके। 

3.अमीनो एसिड की कमी को पूरा करती है। Good Amino Acids Profile

शरीर में कई ऐसे अमीनो एसिड होते हैं जिनकी कमी हो जाती है तो क्रूड व्हेय (Crude Whey) से अमीनो एसिड की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। 

4.वजन बढ़ाने में फ़ायदेमंद : Helps in Weight Gain

young bodybuilder

अगर आप वजन बढ़ाने के लिए जिम जा रहे हैं तो बिग मसल्स क्रूड व्हेय (Crude Whey) वजन बढ़ाने में भी काफी ज्यादा फ़ायदेमंद रहती है। 

बिग मसल्स क्रूड व्हे की कीमत : Crude Whey Price in India  

बिग मसल्स क्रूड व्हे अनफ्लेवर्ड ₹900 की बेची जाती है जबकि  चॉकलेट फ्लेवर में  ₹1000 की 1 किलो आती है। 

बिग मसल्स क्रूड व्हे कैसे ले : How to Crude Whey Protein  

बिग मसल्स क्रूड व्हे का 1 स्कूप 33 ग्राम का है। क्रूड व्हेय अनफ्लावर्ड आप किसी भी शेक या जूस में अच्छे से मिक्स क्र के ले सकते है। अगर फ्लेवर्ड क्रूड व्हेय ले रहे है तो 200 से 250 ml पानी या दूध में ले सकते है।

बिग मसल्स क्रूड व्हे के नुकसान: Crude Whey Side Effects

  • क्रूड व्हेय (Crude Whey) में माल्टोडेक्सट्रिन न भी डाली गई है जिसके फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकते हैं। यह एक तरह की शुगर है जो कि शुगर पेशेंट के लिए नुक़सानदेह हो सकती है।
  • अगर आप वजन कम करने के लिए प्रोटीन लेना चाहते हैं तो क्रूड व्हे लेना फायदे का सौदा नहीं होगा, क्योंकि इसमें माल्टोडेक्सट्रिन  डाली गई है जो कि वजन कम करने के बजाय वजन बढ़ा सकती है। 
  • क्रूड व्हे के साथ कोई भी लैब रिपोर्ट नहीं दी गई। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि जितनी प्रोटीन इसके साथ बताई गई है, उतना ही प्रोटीन आपको मिल पाएगा। 
  • अगर आप बिग मसल क्रूड व्हे अनफ्लेवर्ड इस्तेमाल करते हैं तो इसमें कोई भी एंजाइम इत्यादि नहीं डाले जाते तो कुछ लोगों को पचाने में थोड़ी तकलीफ़ हो सकती है।

ये भी पढ़े

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *