zandu nityam tablet

झंडु नित्यम टेबलेट के फायदे और नुकसान : Zandu Nityam Tablet

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं झंडू नित्यम टेबलेट (Zandu Nityam Tablet) के बारे में। यह लेख बहुत रोमांचक होने वाला है। यदि आप पेट से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं जैसे कि खट्टे डकार आना, कब्ज़ होना या फिर कोई और पेट की समस्या, तो यह लेख पूरा पढ़ें , हो सकता है कि आपके काम आ जाए। 

कहा जाता है कि हमारी 50% बीमारियां पेट से ही शुरू होती है। इसलिए पेट को स्वस्थ रखना हमारी अहम जिम्मेदारी बन जाता है। आजकल बाहर का खाने पीने से, डिप्रेशन से, या फिर कोई और वजह होने से पेट में कब्ज होने लगती है और अगर कब्ज ज़्यादा देर रह जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जैसे की त्वचा खराब हो जाती है, पाइल्स भी हो सकती हैं। 

अगर पेट अच्छे से साफ ना हो तो सारा दिन सही नहीं बीतता और आपका ध्यान पेट में ही रहता है। तो जब तक पेट अच्छे से साफ नहीं होगा तब तक आप अपने काम भी अच्छे से नहीं कर पाएंगे। 

तो आइए जानते हैं झंडू नित्यम टेबलेट (Zandu Nityam Tablet) के बारे में जो की पेट के लिए ही बनाई गई है। 

झंडू नित्यम टेबलेट क्या है | Zandu Nityam Tablet in Hindi 

झंडू नित्यम टेबलेट (Zandu Nityam Tablet) 100% आयुर्वेदिक पदार्थों से बनाई गई है। यह मुख्य तौर पर पेट से जुड़ी समस्या जैसे कि खट्टे डकार आना ,पेट में गैस होना और कब्ज से राहत दिलाती  है। आजकल कई तरह के चूर्ण भी मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें खाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्वांटिटी का पता नहीं चलता कि कितनी खानी है, कितनी नहीं तो ऐसे में यह टेबलेट खाना आसान है

झंडू नित्यम टेबलेट के मुख्य घटक। Zandu Nityam Tablet Composition

झंडू नित्यम टेबलेट (Zandu Nityam Tablet) में सभी तत्व आयुर्वेदिक हैं। गोली बनाने के लिए एक- दो तत्व केमिकल हो सकते हैं। बाकी मुख्य जो आपकी बॉडी में काम करेंगे, वह आयुर्वेदिक तत्व ही काम करेंगे जो कि इस प्रकार हैं। 

  •  त्रिफला (पेट की आंतों को स्वस्थ बनाता है)
  •  एरंड का तेल (पेट को साफ करता है)
  •  संचल (पेट की ब्लोटिंग में आराम दिलाता है)
  • सौंफ (पेट की गैस से राहत मिलाता है)
  • सोनामुखी (पेट की क्रियाओ को आसान करता है)
  • शिवा (इंटेस्टाइन को साफ करता है)
  • जेष्टमधु (इंटेस्टाइन को स्वस्थ रखता है)

झंडू नित्यम टेबलेट खाने के फायदे। Zandu Nityam Tablet Benefits in Hindi 

दोस्तों, झंडू नित्यम टेबलेट आपके पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ही बनाई गई है तो इसलिए इसके मुख्य फायदे भी पेट से ही जुड़े हुए हैं जैसे कि। 

stomach pain girl
  • पेट की आंतों को शक्ति देता है। 
  • पेट को स्वस्थ रखता है। 
  • कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। 
  • पेशाब में जलन से राहत मिलती है। 
  • पेट में दर्द से छुटकारा मिलता है। 
  • पेट अच्छे से साफ होता है। 
  • जठरशोध जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। 
  • पेट में एसिड से राहत दिलाता है। 
  • उच्च रक्तचाप से राहत। 
  • बवासीर को बैलेंस करने में फायदेमंद। 

झंडू नित्यम टेबलेट कब और कैसे लें | Zandu Nityam Tablet Dosage and Time

झंडू नित्यम टेबलेट (Zandu Nityam Tablet) एक आयुर्वेदिक टेबलेट है। और यह आपके पेट के लिए बनाई गई है तो यह आपको रात को सोने से पहले थोड़े से गुनगुने पानी के साथ ही लेनी चाहिए। शुरू में आप एक गोली ही लीजिए। अगर आपको शिकायत ज्यादा है तो आप 2 गोलियां भी ले सकते हैं।

यह रात को लेने के लिए इसलिए कहां गया है क्योंकि इसका असर धीरे-धीरे होता है और 8 घंटे लग जाते हैं। तभी अगर आप रात को लेंगे तो सुबह आपका पेट अच्छे से साफ होगा और आप सारा दिन फ्रेश फील करेंगे। 

झंडू नित्यम टेबलेट की सावधानियां और नुकसान | Zandu Nityam Tablet Side Effects

झंडू नित्यम टेबलेट एक तरह की आयुर्वेदिक दवाई है। इसलिए इसे जितनी मात्रा में कहा गया है, उतनी मात्रा में ही लेना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में लेते हैं तो आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जैसे कि 

  • थकान महसूस होना 
  • घबराहट महसूस होना 
  • सोने में कठिनाई 
  • शरीर में पानी रुकना 
  • दस्त लगने की समस्या 
  • पेट में अचानक दर्द शुरू हो जाना

झंडू नित्यम टेबलेट कहां से खरीदें| Buy Zandu Nityam Tablet Online 

अगर आप झंडू नित्यम टेबलेट खरीदना चाहते हैं तो यह आपको बाजार में किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी। इसका एक पैकेट ₹115 का आता है। अगर आपको बाजार में ना मिले तो आप नीचे दिए गए लिंक से भी खरीद सकते हैं।

और पढ़े

Comments

2 responses to “झंडु नित्यम टेबलेट के फायदे और नुकसान : Zandu Nityam Tablet”

  1. B.chaturvedi Avatar
    B.chaturvedi

    Nitaym tablet rat me Lene ke bad milk ko drink kare sakte hai.

    1. Nutrition99 Avatar

      doodh pine ke bad aur sone se pahle le sakte hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *