मुर्गे की कलेजी खाने के फायदे : Murge ki Kaleji

दोस्तों, खाने के मामले में हमारे देश के लोग बहुत रंगीन स्वभाव के हैं। कुछ लोग मांसाहार खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग शाकाहारी। लेकिन हमारे देश में ज्यादातर लोग इन दोनों को खाना पसंद करते हैं और कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो सिर्फ अंडा ही खाते हैं। इसके इलावा कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो कहेंगे कि मैं सूप पी लेता हूं लेकिन पीस नहीं खाता।

खैर,, यह तो हो गई खाने की बात अगर नॉनवेज खाने की बात की जाए तो सबसे ज्यादा मुर्गा यानी कि चिकन खाया जाता है। हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मुर्गा सबसे अधिक खाया जाता है। उसके बाद ही कोई और मीट होगा जो खाया जाता होगा।

मुर्गा सबसे स्वादिष्ट मीट में से एक माना जाता है। मुर्गे के लगभग हर एक भाग  को खाया जाता है जैसे की चिकन ब्रेस्ट,  चिकन लेग, चिकन विंग्स इत्यादि।  चिकन ऐसे अलग-अलग भागों में बांट कर बेचा जाता है और स्वादिष्ट व्यंजनों में बनाकर खाया जाता है। और यहां तक की चिकन क  कलेजी भी खाई जाती है।

लेकिन कुछ लोगों को कलेजी खाना पसंद नहीं होता। वह कलेजी को निकालकर साइड में रख देते हैं। लेकिन जो लोग कलेजी साइड में रख देते हैं, नहीं खाते। उनके लिए यह लेख काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि मुर्गे की कलेजी खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? 

दोस्तों मुर्गे की कलेजी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। इसके बहुत अधिक फायदे होते हैं। 

मुर्गे की कलेजी खाने के लाभ

आयरन से भरपूर | Rich in Iron

दोस्तों अगर मुर्गे की कलेजी की बात की जाए तो इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन कैल्शियम, फाइबर इत्यादि। आयरन इसमें सबसे अधिक पाया जाता है। आयरन हमारी बॉडी के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी माना जाता है। अगर आपकी बॉडी में आयरन की कमी है तो आपको कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए यह आपके खून की कमी को पूरा करती है।  

विटामिन बी का अच्छा स्त्रोत | Good source of Vitamin B

दोस्तों आपने देखा होगा कि कलेजी गहरे लाल रंग की होती है और इसमें विटामिन में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं तो अगर आपको विटामिन B  की कमी है या  खून की कमी है तो आपको कलेजी का सेवन करना चाहिए। यह आपके खून की कमी को पूरा करता है। और आपको एनर्जी भी देता है। 

बॉडी बनाने में फायदेमंद | Beneficial in Body Building

young bodybuilder

अगर आप जिम जा रहे हो तो चिकन खाना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट उचित मात्रा में पाई जाती है.सबसे अधिक प्रोटीन पाई जाती है। अगर आप  कलेजी का सेवन भी करेंगे तो इसके साथ आपको विटामिन , कैल्शियम, फाइबर और आयरन यह मात्रा भी अधिक मात्रा में मिलेगी। इससे  आपको काफी ज्यादा फायदा होगा मसल बढ़ाने में। 

आंखों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Eyes

दोस्तों अगर आप आंखों से संबंधित कोई काम करते हैं। जैसे की वेल्डिंग का काम करते हैं। कंप्यूटर पर काम करते हैं या फिर ड्राइविंग का काम करते हैं तो आपको मुर्गे की कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसमें कुछ ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो कि आपकी आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। 

एंटी एजिंग | Anti Aging

दोस्तों, मुर्गे की कलेजी आपके दिल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसीलिए इसे anti-aging भी कहा जाता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपको दिल की रोग होने लगते हैं या फिर और कई बीमारियां भी होने लगती है तो इसलिए अगर आप बढ़ती उम्र के साथ-साथ मुर्गे की कलेजी का सेवन करेंगे तो आपको ऐसी गंभीर बीमारियां नहीं होंगी। 

गंभीर रोगों से छुटकारा | Relief from Serious Diseases

जैसा कि मैंने बताया कि आपको अगर दिल की बीमारियां है या इसके अलावा अगर आपको डायबिटीज इत्यादि  है तब भी आप मुर्गे की कलेजी का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी डायबिटीजमें फायदेमंद रहती है और दिल की बीमारियों को पास नहीं आने देता। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद | Beneficial for bones

मुर्गे की कलेजी आपके हड्डियों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद रहती है। महिलाओं के बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं क्योंकि उनमें कैल्शियम की कमी होने लगती है। मुर्गे की कलेजी में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहता है तो महिलाओं को मुर्गे की कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे खून में बढ़ोतरी होती है और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद रहता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद | Beneficial for the Brain

अगर आप दिमाग से संबंधित कोई काम करते हैं जैसे कि किसी को पढ़ाने का काम करते हैं, कंप्यूटर पर काम करते हैं। या फिर इंजीनियर इत्यादि है तब भी आपको मुर्गे की कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके दिमाग के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहता है या दिमाग को तेज करता है और तंदुरुस्त भी बनाता है। और आपकी स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है। 

ये भी पढ़े 
बकरे के खरोड़े खाने के फायदे

मुर्गे के पंजे खाने के फायदे

झींगा खाने के फायदे और नुकसान

बकरे का भेजा खाने के फायदे

बकरे का कोष खाने के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *