Ginkgo Biloba क्या है,फायदे और नुकसान

दोस्तों हमारे भारत में कई तरह की जड़ी बूटियां पाई जाती हैं, जिनका सेवन आयुर्वेद में किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद के अलावा कुछ विदेशी जड़ी बूटियों भी है जिनका सेवन आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है जैसे कि जिन्को बाइलोबा (Ginkgo Biloba )। 

जिंको बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) का सेवन बहुत समय से किया जा रहा है और यह एक चीनी और जापानी जड़ी बूटी है। कहा जाता है कि बिलोबा का वृक्ष विलुप्त हो चुका था लेकिन चीन के झांगिआन प्रांत में इसे पाया गया। इसे 1000 साल पहले बौद्ध भिक्षुओं ने लगाया था और आज तक जीवित है। इसकी पत्तियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीबायोटिक, anti-inflammatory प्रॉपर्टीज भी  पाई जाती हैं। 

इसकी पत्तियों की चाय का भी सेवन किया जाता है और इसके अर्क भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। खास करके अगर आपको अल्जाइमर प्रॉब्लम है तो वह ठीक करने में काफी ज्यादा फायदा देता है और अगर आपमें कामेच्छा कम है तो कामेच्छा को बढ़ाने के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

जिंको बाइलोबा (Gingko Biloba) अब भारत में भी आसानी से मिल जाता है। यह कैप्सूल के रूप में भी आप ले सकते हैं और पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं तो पहले हम लोग जान लेते हैं कि जिंको बाइलोबा (Gingko Biloba) के क्या-क्या फायदे हैं? 

जिन्को बाइलोबा के फायदे। Gingko Biloba Benefits in Hindi

अल्जाइमर के इलाज में फायदेमंद | Beneficial in the treatment of Alzheimer’s

जिंको बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) को अल्जाइमर में बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यदि आपको भूलने की बीमारी है। और आपके भूलने की क्षमता को भी कम करता है। जिन्को बाइलोबा के अर्क न्यूरोट्रॉफिक फेक्टरर होता है जो कि मस्तिष्क के विकास में बहुत ज्यादा फायदा देता है। यह अल्जाइमर रोग को दूर करने में काफी ज्यादा फायदा करता है। 

जिंको बिलोबा खरीदें

हृदय के लिए फायदेमंद | Beneficial for Heart

जिंको बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) में एंटीहाइपरट्रॉफिक गुण भी पाए जाते हैं जो कि दिल को सही रखने में बहुत ज्यादा फायदा देते हैं। यदि आप हाइपरट्रॉफिक से जूझ रहे हो तो हाइड्रोट्रॉपिक में आपके हृदय की मांसपेशियां थोड़ी मोटी हो जाती है जिससे कि रक्त संचार में प्रॉब्लम होने लगती है खून अच्छे से पंप ना हो दिल को कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। यहां तक की हार्टअटैक भी आ सकता है. 

सिर दर्द में फ़ायदेमंद | Beneficial in Headache

जिंको बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) सिर दर्द में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।इसकी  पत्तियों से निकलने वाले अर्क में जिन्कोलाइड बी नाम का तत्व पाया जाता है। जो कि आपके सिर दर्द को दूर करने में काफी ज्यादा फायदा देता है। 

आंखों के लिए फ़ायदेमंद | Beneficial for the Eyes

आंखों को स्वस्थ रखना है तो ग्लूकोमा से बचना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। जिंको बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) में मौजूद फ्लेवोनॉयड, विटामिन A  और C  ग्लूकोमा जैसी समस्याओं को रोकते हैं जिससे कि आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में काफी ज्यादा फायदा देता है। 

तनाव को दूर करता है | Relieves Stress

आजकल प्रदूषण और काम के बोझ की वजह से लोग तनाव में रहते हैं। जिससे उसके हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। अगर आप भी तनाव में रहते हैं तो आप जिंको बाइलोबा (Gingko Biloba) का सेवन कर सकते हैं। यह आपके मूड को सही रखता है और तनाव को दूर भगाने में बहुत ज्यादा फायदेमंद है \

एंटी एजिंग | Anti Aging

जिंको बाइलोबा (Gingko Biloba) में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो कि शरीर से Anti-inflammatory प्रॉपर्टीज को बाहर निकालने में बहुत ज्यादा फायदा देते हैं। यह त्वचा को भी फायदा देते हैं, त्वचा को साफ रखते हैं और त्वचा में कसाव पैदा करते हैं. 

दर्द को दूर करता है | Relieves Pain

अगर आप किसी दर्द से जूझ रहे हैं या सूजन से जूझ रहे हैं तो आपको जिंको बिलोबा फायदा दे सकता है। इसका फायदा चोट को जल्दी ठीक करने में भी लिया जा सकता है। पुराने दर्द से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत बेहतर विकल्प है। 

कैंसर में फ़ायदेमंद | Beneficial in Cancer

जिन्को बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, टेपेरेनोड्स, फ्लेवेनोइड्स और पॉलीफेनायलिक तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर से फ्री रेडिकल को खत्म करने में सहायता देते हैं। इस तरह से आपके यह कैंसर को जन्म देने वाले कणों को भी दूर करने में काफी ज्यादा फायदा देते हैं। 

बालों के लिए फायदेमंद | Beneficial for Hair

जिन्को बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) की पत्तियों का एक्सट्रैक्ट बालों के फॉलिकल्स में कोशिकाओं के प्रसार को भी बढ़ाता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो बालों को झड़ने से रोकने के लिए जिंको बिलोबा का सेवन कर सकते हैं। यह एक हेयर टॉनिक की तरह काम करता है। 

जिंको बिलोबा खरीदें

कामेच्छा को बढ़ाता है | Increases Libido

जिन्को बाइलोबा (Ginkgo Biloba ) का सेवन पुरुष कामेच्छा को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपकी कामेच्छा कम है। या फिर टेंशन की वजह से आप अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पा रहे तो आप  जिंको बिलोबा का सेवन भी कर सकते हैं। 

जिंको बिलोबा के नुकसान। Ginkgo Biloba Side Effects in Hindi

जिंको बिलोबा के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे  

  • ज्यादा खून बहना:जिंको बिलोबा खून को पतला करता है और मांसपेशियों को भी सही रखता है तो अगर आपको चोट लग जाए तो यह खून  ज्यादा बहने दे देता है 
  • पेट दर्द : हो सकता है कि कुछ लोगों को जिंको बिलोबा सूट ना करें। इसके साइड इफेक्ट में सिर दर्द, पेट खराब या त्वचा में एलर्जी भी हो सकती है। 
  • जिंको बिलोबा के बीज :  कभी भी जिन्को बाइलोबा (Gingko Biloba) के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बीज जहरीले होते हैं जो कि दुष्प्रभाव दे सकते हैं। 
  • गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान महिलाओं को इस का सेवन नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़े :


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *