Zandu pancharisht

Zandu Pancharishta|झंडू पंचारिष्ट के फायदे और नुक्सान

आजकल शारीरिक क्षमता कमजोर होने के साथ-साथ पाचन क्रिया भी कमजोर होती जा रही है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि बाहर का जंक फूड, अनियमित खानपान, व्यायाम न करना इत्यादि। 

तो यदि पाचन क्रिया खराब हो तो कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे कि पेट में दर्द गैस, अपच, कब्ज, पेट फूलना, भूख ना लगना इत्यादि। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कई तरह की चीजें मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनमें से एक है झंडू पंचारिष्ट (Zandu Pancharishta) 

झंडू पंचारिष्ट (Zandu Pancharishta) आज का नहीं बल्कि काफी समय पहले से मार्केट में उपलब्ध है और यह पेट से संबंधित सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक द्रव्य टॉनिक है जिसका 1 से 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी आसानी से कर सकते हैं। इसका स्वाद भी अच्छा है और यह पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक टॉनिक है। 

झंडू पंचारिष्ट एक जाना माना ब्रांड है। आजकल इसके विज्ञापन टीवी पर देख रहे होंगे। हमारे पेट में 70% इम्यूनिटी भी पेट से जुड़ी रहती है तो इसी कारण झंडू पंचारिष्ट लेना काफी ज्यादा जरूरी बन जाता है। 

झंडू पंचारिष्ट। की सरंचना । Zandu Pancharishta Composition

झंडू पंचारिष्ट में पूर्ण रूप से सभी आयुर्वेदिक चीजें ही डाली गई है जो कि निम्नलिखित हैं। 

zandu pancharishta

झंडू पंचारिष्ट के फायदे। Zandu Pancharishta Benefits in Hindi

जैसा कि हमने जाना कि झंडू पंचारिष्ट पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक टॉनिक है और यह पेट के लिए बनाई गई है तो पेट के सुधार के साथ-साथ आपको और भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। 

कब्ज में फायदेमंद 

यदि पेट में ज्यादा देर कब्ज रहे तो यह आगे चलकर घातक  परिणाम ला सकती है जैसे कि पाइल्स इत्यादि तो इसलिए कब्ज का जल्दी से जल्दी इलाज करना बहुत ज्यादा जरूरी रहता है. झंडू पंचारिष्ट आपको पेट की कब्ज से निजात दिलाता है इसके सेवन से पेट में कब्ज नहीं रहती। 

sleeping girl

पाचन क्रिया और आंतों में को फायदेमंद

झंडू पंचारिष्ट में ऐसी कई औषधियां डाली गई है जो कि पाचन क्रिया में सुधार लाती है। इसमें शतावरी, द्राक्षा, एलोवेरा, गिलोय, मुलेठी, त्रिफला, धनिया इत्यादि डाला गया है जो कि पाचन क्रिया में सुधार लाता है। यदि आपका भोजन अच्छे से पचता नहीं , पेट भरा भरा लगता है या फिर खाया पिया लगता नहीं , तो झंडू पंचारिष्ट लेने से आपका भोजन पचेगा भी और आपकी शरीर को उसके न्यूट्रिएंट्स लगेंगे भी। 

लीवर के लिए फायदेमंद

झंडू पंचारिष्ट लीवर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके लीवर को मजबूत करता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कि लिवर की सफाई भी करते हैं। लीवर को फैटी नहीं होने देते और लीवर स्वस्थ रखते हैं। 

भूख बढ़ाए

roti aur sabji

यदि आपको समय से भूख नहीं लगती। आपके खाने का टाइम सही नहीं है तो झंडू पंचारिष्ट लेने से आपको टाइम पर भूख लगेगी। क्योंकि आपको खाया पिया समय से हजम होगा, तो आपको भूख भी टाइम पर लगेगी और खाया पिया लगेगा। 

गैस में फायदेमंद 

झंडू पंचारिष्ट गैस नहीं बनने देता। आजकल पेट की गैस से भी लोग बहुत ज्यादा परेशान है। यदि पेट पेट में गैस बन जाए तो बाह सर में चढ़ जाती है और सिर दर्द होने लगता है. यह गैस को बाहर निकालता है और पेट भी फूलने नहीं देता। 

पेट की सूजन के लिए फायदेमंद 

झंडू पंचारिष्ट में  दसमूल है जो  सूजन और दर्द में बहुत ज्यादा फायदेमंद है दशमूल शरीर के अतिरिक्त वायु को हटाने में फायदेमंद है। यह मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। यदि आप दशमूल का काढ़ा पिएंगे तो उससे भी आपको काफी ज्यादा फायदे मिलेंगे। इसके अलावा यह गठिया रोग में भी फायदेमंद रहता है। 

खून बढ़ाने में फायदेमंद 

यदि आपको खून की कमी है, खून नहीं बनता। यह इसी वजह से कि आपको खाया पिया हजम नहीं होता। यदि खून की कमी हो तो आप थका थका फील करते हैं। एनर्जी नहीं रहती। ऐसे में झंडू पंचारिष्ट में किशमिश शतावरी और अश्वगंधा डाली गई है जो कि खून को साफ़ करने और नया खून बनाने में मदद करती है 

झंडू पंचारिष्ट का सेवन कैसे करें: Zandu Pancharishta Dose

झंडू पंचारिष्ट का सेवन कोई भी कर सकता है। चाहे बच्चा हो, चाहे जवान हो,और  चाहे बजुर्ग हो। 6 साल के बच्चे को 5ml तक झंडू पंचारिष्ट देना फायदेमंद माना जाता है। अगर आप जवान हैं तो आप दो चम्मच तक झंडू पंचारिष्ट का सेवन कर सकते हैं। इसका न्यूनतम 1 महीने से लेकर अधिकतम 6 महीने तक सेवन करना फायदेमंद रहता है। 

झंडू पंचारिष्ट के साइड इफेक्ट :Zandu Pancharishta Side Effects

वैसे तो झंडू पंचारिष्ट पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। फिर भी कुछ लोगो को साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। अगर वह पहले से कोई दवाई खा रहे हैं तो हो सकता है कि साइड इफेक्ट देखने को मिल जाए। जैसे कि 

  • झंडू पंचारिष्ट के कुछ इनग्रेडिएंट की तासीर गर्म है। इससे अगर आपके मुंह में छाले हैं तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • अगर आपके पेट में एसिडिटी है ऐसे में भी इसका प्रयोग ना करें। 
  • कुछ लोगों को झंडू पंचारिष्ट का सेवन करने के बाद खट्टी डकार इत्यादि भी आती है। 
  • अगर आप अल्कोहल ज्यादा नहीं ले सकते तो इसका सेवन 10ml तक ही लें। 

झंडू पंचारिष्ट की कीमत| Zandu Pancharishta Price

  • 200ml 66
  • 450ml 132
  • 650ml 183

यह भी पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *